Monday, August 31, 2026
Homeआध्यत्मिकआज का खास : भाद्रपद महीने में पांच शनिवार घटनाकारी, बढ़ेगी दुर्घटना

आज का खास : भाद्रपद महीने में पांच शनिवार घटनाकारी, बढ़ेगी दुर्घटना

*आज है संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, रात्रि 8:05 बजे चंद्रमा का होगा उदय*

*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
31.08.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: वर्षा ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : तृतीया
दिन : सोमवार
नक्षत्र : रेवती
योग : गण्ड
करण : विष्टि/वव
सूर्योदय : सुबह 05:43 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:17 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : सिंह राशि में।
आज का चंद्रमा : मीन राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक।
*————————*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* अभी भाद्रपद महिना चल रहा है। आज कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। प्रातः 8:28 तक तृतीया तिथि रहेगा उसके बाद चतुर्थी तिथि भोग करेगा। आज रात्रि शेष 4:05 बजे चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के मेष राशि में प्रवेश करते ही पिछले पांच दिनों से चला आ रहा पंचक समाप्त हो जाएगा। आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत भी है। आज चंद्रमा का उदय रात्रि 8:05 बजे होगा।
*————————-*
*भद्रा :* आज प्रातः 8:28 तक भद्रा है। भद्रा का वास मृत्यु लोक अर्थात् पृथ्वी पर ही है। भद्रा के अवधि काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
*———————–*
*आज का खास :*
भाद्रपद महीने में पांच शनिवार घटनाकारी बन हो रहे हैं। इस महीने में भी दैवी-प्राकृतिक आपदा-भूस्खलन, बादल फटने और कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा से जन-धन को क्षति पहुंचेगी। इस महीने में खाद्यान्न के दाम बढ़ेंगे। दुधारू पशुओं के भी दाम चढ़ जाएंगे। राजनीतिक विग्रह विरोध का स्तर गिरेगा। पश्चिमी राष्ट्रों में तनाव की स्थिति बढ़ेगी। देश में जन आंदोलन सत्ताधारी पार्टियों के लिए चिंता का कारण बनेगा। सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से नाव की दुर्घटना बढ़ेगी। बाढ़ के विभीषिका से जन-धन की हानि होगी। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, द्वादशी और अमावस्या तिथि नेष्ट कारक हैं।
*————————-*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments