Sunday, October 18, 2026
Homeसमाचारइंसानियत फाउंडेशन हर समय रक्तदान को रहता है तैयार।

इंसानियत फाउंडेशन हर समय रक्तदान को रहता है तैयार।

थैलेसीमिया पीड़ित नन्हें मासूम जोसिम अंसारी के लिए फ़रिश्ता बने मुरतूज आलम

जिला पाकुड़ के रक्तदान क्षेत्र मे अहम भूमिका निभाने वाले
संस्था इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य प्रत्येक दिन किसी ना किसी क़ो रक्तदान क़र मानवता का मिशाल पेश करते आ रहे है |मोहनपुर के जोसिम आंसरी का इलाज सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे चल रहा है डॉक्टर ने एमरजेंसी खून चढ़ाने का निर्देश दिया इसकी जानकारी इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख क़ो प्राप्त हुआ |तब संस्था के सचिव ने अपने दोस्त चांचकी के मिस्ठान दुकानदार मुरतूज आलम क़ो कॉल किया तभी बिना किसी देरी किए तुरंत मुरतूज आलम पाकुड़ ब्लड बैंक जाकर बी पॉजिटिव रक्तदान किया |परिजनों ने ढेर सारी दुआये दिए मौक़े पर ब्लड बैंक कर्मचारी नविन कुमार एवं पियूष दास मौजूद रहे है |

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments