भाजपा झिकरहाटी मंडल इकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल की अध्यक्षता में लखनपुर स्थित श्यामचंद मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष-सह-मंडल प्रभारी हिसाबी राय,जिला महामंत्री रूपेश भगत,मंडल के सभी पंचायत के बीएलए 2 मौजूद थे।
बैठक में विगत बैठक में पारित प्रस्ताव की समीक्षा की गई। तदोपरान्त भारत सरकार द्वारा पाकुड़ प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य के प्रगति पर जानकारी प्राप्त की और चिंता व्यक्त किया गया।बैठक में कार्यकर्ताओं सहित आम जनों ने बताया कि लखनपुर सहित आसपास के हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण का फॉर्म बीएलओ द्वारा ठीक प्रकार से घर-घर वितरण नहीं किया जा रहा है वे घर पर ही रह कर सारे कार्य कर रहे हैं,न हीं फॉर्म भरने में आम जनों को कोई मदद की जा रही है।ऐसे में “आपदा में अवसर खोजने वाले” लोगों की चांदी हो रही है जहां 20 से ₹50 तक की राशि विशेष ग्रहण पुनरीक्षण फॉर्म भरने का ले रहे हैं। ऐसा महसूस किया जा रहा है कि संबंधित पदाधिकारी इस विषय को पर गंभीर नहीं है, इसलिए साजिश के तहत हिंदू बहुल क्षेत्र में हर प्रकार की अनियमितता जोड़ों पर की जा रही है।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को जिला महामंत्री रूपेश भगत ने एक बार पुनः विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को मास्टर ट्रेनर के तरह बार-बार जानकारी साझा किया और कार्यकर्ताओं सहित बीएलए 2 को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बीएलए के संबंध में संबंधित पदाधिकारी को शिकायत किया जाएगा साथ ही आप कार्यकर्ता और बीएलए 2 प्रत्येक मतदाताओं तक दो-दो गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ से मिलकर घर-घर पहुंचने एवं मतदाताओं की मदद करें।उन्होंने आगे कहा कि किसी पात्र का नाम मतदाता श सूची से छूटना नहीं चाहिए।विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है,इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि रहित बनाना है।अगर आपको किसी प्रकार की समस्या होती है तो मंडल अध्यक्ष के माध्यम से जिला के पदाधिकारी को अभिलंब सूचित करें। बीएलए की अनियमित को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में मंडल महामंत्री विक्रांत राजवंशी,अरुण मंडल,उपाध्यक्ष सुशांत घोष, शिशु मंडल, सहदेव भास्कर प्रभु,निमाई घोष,मुस्तफा शेख,शिवप्रसाद मंडल,श्रीकांत मंडल,बानेश्वर रविदास,प्रकाश घोष,काशी रविदास,नरेन घोष, हरेराम भास्कर,अरुण मंडल, प्रणव राजवंशी आदि मौजूद थे।
भाजपा झिकरहाटी मंडल की बैठक संपन्न,एसआईआर की की गई समीक्षा।
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....