Wednesday, July 1, 2026
Homeआध्यत्मिक*आज का खास : आज से आषाढ़ महीने की हो रही है...

*आज का खास : आज से आषाढ़ महीने की हो रही है शुरूआत, चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी करेगा परेशान*

*आषाढ़ महीने में इस बार तीन आढ़क होगी बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के संकेत*

*आषाढ़ महीने में इस बार पांच मंगलवार का योग एवं मंगलवार की अमावस्या ज्वर, बुखार, संक्रामक रोग फैलने का कारण बनेगा।*

*शासन में हेर-फेर तथा कहीं-कहीं नेतृत्व परिवर्तन की भी संभावना, पश्चिमी राज्यों में कहीं-कहीं तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी।*

*14 जुलाई के आसपास एक-दो दिन के अंतराल में सर्वत्र व्यापक वर्षा होने की संभावना, 20 जुलाई को पुष्य नक्षत्र का आगमन होगा। सामान्य वर्षा होगी।*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
30.06.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: ग्रीष्मऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : आषाढ़
पक्ष : कृष्ण
तिथि : प्रतिपदा
दिन : मंगलवार
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : ब्रह्म
करण : वालव/कौलव
सूर्योदय : सुबह 05:13 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:47 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : मिथुन राशि में।
आज का चंद्रमा : धनु राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 3:00 से 4:30 बजे तक।
*————————*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज आषाढ़ महीने का आगाज हो रहा है। आज कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज गुरू हरगोबिंद सिंह जयंती है।
*————————-*
*आज का खास:*
आज आषाढ़ महीने का प्रारंभ हो रहा है। इस महीने के कृष्ण पक्ष में प्रतिपदा तिथि 2 दिन लग रहे हैं। जबकि दशमी तिथि का क्षय हुआ है। मान्यता है कि आषाढ़ का महीना चढ़ते ही बादल-बदली, विद्युत गर्जना हो जानी चाहिए। अन्यथा अगले दो माह तक वर्षा का भाव होता है। चंद्र दर्शन मुहूर्त के अनुसार इस बार आषाढ़ महीना 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा। आषाढ़ महीना में इस बार बारिश से अधिक चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी परेशान करेगा। ऐसे में देश के कई हिस्सों में अग्निकांड के बड़े घटना घटेंगे। आषाढ़ महीने में इस बार पांच मंगलवार का योग एवं मंगलवार की अमावस्या ज्वर, बुखार, संक्रामक रोग फैलने का कारण बनेगा। समाज विरोधी तत्वों का उदय होगा। शासन में हेर-फेर तथा कहीं-कहीं नेतृत्व परिवर्तन की भी संभावना बनेगी। पश्चिमी राज्यों में कहीं-कहीं तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। 14 जुलाई के आसपास एक-दो दिन के अंतराल में सर्वत्र व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 20 जुलाई को पुष्य नक्षत्र का आगमन होगा। पुष्य नक्षत्र में सामान्य वर्षा होगी। इस महीने हुई सूत, बादाम, सुपारी, फल, शक्कर, तिल, नारियल, सरसों, चांदी, सोना का भाव चढ़ेगा। खाद्य पदार्थ के भाव सामान्य रहेंगे। इस महीने किसी विशिष्ट व्यक्ति के निधन से देश को क्षति पहुंचेगी। इस बार आषाढ़ महीने में तीन आढ़क बारिश होगी।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments