Wednesday, May 13, 2026
Homeआध्यत्मिकपिंकी मंडल के हाथों तिलभिट्टा में चढ़ी पूजा — भक्ति और उत्साह...

पिंकी मंडल के हाथों तिलभिट्टा में चढ़ी पूजा — भक्ति और उत्साह से झूम उठा गांव

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सेवा समिति, तिलभिट्टा में आज दुर्गा मंदिर के सामने स्थित मेला मैदान में हनुमान मंदिर की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई। पूरे आयोजन में धार्मिक परंपराओं का पूर्ण पालन करते हुए मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है कि उनके माध्यम से इस पवित्र कार्य की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह हनुमान मंदिर भव्य स्वरूप धारण करेगा और समाज को एकता, श्रद्धा एवं संस्कार का संदेश देगा।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों, महिलाओं (सशक्त नारी) और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस विशेष अवसर के साक्षी बने। वहां के ग्रामीणों में मंदिर को लेकर विशेष खुशी और गर्व का भाव देखा गया।
इस अवसर पर दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष प्रभात रविदास, सचिव संटू महतो, संस्थापक सुशांतो सिंह सहित भगत बंसी, गोविंद घोष, अर्जुन राय, बच्चू रजक, विकास भगत, सघन, जिज्ञासन, विजय रविदास, दिलीप प्रमाणिक समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान
“जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्”
के नारों से वातावरण गूंजता रहा, जिससे लोगों का उत्साह और मनोबल चरम पर पहुंच गया।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments