Wednesday, June 24, 2026
Homeप्रेरकपाकुड़ में मातृशक्ति दिवस पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल का भावुक...

पाकुड़ में मातृशक्ति दिवस पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल का भावुक पहल – वृद्धाश्रम पहुंचकर माताओं का किया सम्मानl

सोनाजोड़ी, पाकुड़ :
मातृशक्ति दिवस के अवसर पर सोनाजोड़ी (पाकुड़) स्थित वृद्धाश्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने पहुंचकर वहां रह रही माताओं के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान पूरे वृद्धाश्रम में खुशी और भावुकता का माहौल देखने को मिला।
पिंकी मंडल ने कहा, “माँ तो माँ होती है, चाहे वह जन्म देने वाली हो या जीवन में माँ का स्थान रखने वाली। आज कई माताएं वृद्धाश्रम में अपना जीवन बिता रही हैं, लेकिन उनका हाल पूछने वाला कोई नहीं है।”
उन्होंने आगे भावुक होते हुए कहा कि “इन माताओं की सेवा और देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्चा मातृशक्ति दिवस मनाना है।”
इस अवसर पर उन्होंने सभी माताओं का आशीर्वाद लिया और उनके साथ आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना। वृद्धाश्रम में मौजूद माताएं भी इस पहल से बेहद खुश और भावुक नजर आईं।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments