Tuesday, September 22, 2026
Homeसमाचारडालसा द्वारा पाकुड़ के गोकुलपुर हटिया परिसर एवं आसपास क्षेत्रों में विधिक...

डालसा द्वारा पाकुड़ के गोकुलपुर हटिया परिसर एवं आसपास क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर प्रभारी डालसा सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ के गोकुलपुर स्थित हटिया एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स अमूल्य रत्न रविदास, चंद्र शेखर घोष, मोकमाउल शेख एवं खुदू राजवंशी एजारुल शेख ने संयुक्त रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता नालसा के डान योजना 2025 के तहत नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें तंबाकू,गुटखा सिगरेट एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक नुकसानों पर विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि नशा घर परिवार में कई विवाद एवं झगड़ों का जन्म देता है। जिससे बड़े अपराध का घटना का रूप ले लेता हैं। साथ ही गंभीर बिमारी से लोगों का मृत्यु हो जाती हैं। ऐसे में नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। नशा कैसे घर परिवार समाज खोखले एवं आने वाली पीढ़ी पर असर डालती हैं। इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बताया गया। इस दौरान प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित जागरूक पर्ची वितरण किया गया। एवं कानूनी समस्या होने पर नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर या जिला विधिक सेवा प्राधिकार में संपर्क करने को कहा गया।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments