रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित 28वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। संध्या बेला में बाबा गणेश की भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के दौरान पूरा स्टेशन परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने बाबा गणेश की आरती कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे दिन भारी बारिश के बावजूद फाइनल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर एवं ड्यूएट वर्ग के चयन राउंड हुए।
प्रतियोगिता में कोलकाता, मालदा, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर, बरहमपुर, रामपुरहाट, साहिबगंज एवं भागलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों एवं युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नृत्य की अलग-अलग शैलियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और प्रतिभागियों की रचनात्मक एवं आकर्षक प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं।
श्रकार्यक्रम के दौरान पाकुड़ विधानसभा के युवा नेता अजहल इस्लाम ने मंच पर पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
देर रात करीब 3 बजे तक चली इस नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक कोलकाता के उज्ज्वल हालदार एवं शंकरलाल साह ने विभिन्न प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया। मंच का संचालन एवं उद्घोषणा कैलाश मध्यान्ह ने किया। निर्णायकों के निर्णय के बाद विभिन्न वर्गों के विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई जिसमें ग्रुप डांस के फाइनल में प्रथम स्थान स्ट्रीट डांस ग्रुप द्वितीय स्थान विंग्स डांस ग्रुप तृतीय स्थान एसडीपी क्वींस सीनियर के फाइनल में प्रथम स्थान सौम्या सिंह द्वितीय जाय प्रमाणिक तृतीय आयन मंडल जूनियर में प्रथम स्थान आराध्या दास द्वितीय स्थान आशिया खातून तृतीय स्थान मनीषा सरकार एवं सांत्वना पुरस्कार नवोदित बाल कलाकार आध्या एवं अदिति को दिया गया।
मंच पर उपस्थित नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी, कल्याणी गुप्ता, निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार, कुमार विश्वास,अरविंद कुमार राय एवं सनी सुप्रभात ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त कर विजेता प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
गणपति महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में हिसाबी राय, राणा शुक्ला, अविनाश पंडित, अजीत मंडल, तन्मय पोद्दार, राज चौधरी, अनिकेत गोस्वामी, पिंटू हाजरा, नितिन मंडल, संजय राय, रंजीत राम, रतुल दे, बुबाय रजक, जितेश रजक, मोनी सिंह, अभिषेक कुमार, सादेकुल आलम, अंकित मंडल एवं अंशु अंश राज सहित समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
श्रगौरतलब है कि रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित गणपति महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।
भारी बारिश के बीच भी नहीं थमा उत्साह,गणपति महोत्सव में देर रात तक चला नृत्य प्रतियोगिता का रोमांच
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....