Friday, June 5, 2026
Homeप्रेरकशनिवार को सोनाजोड़ी स्थित वृद्धा आश्रम का सचिव रूपा बंदना किरो ने...

शनिवार को सोनाजोड़ी स्थित वृद्धा आश्रम का सचिव रूपा बंदना किरो ने किया दौरा

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो ने सोनाजोड़ी स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। ओल्ड एज होम में स्थित जैसे पानी की सुविधा साफ सफाई ,मेडिकल जांच समेत खान पान की बारीकी से जांच की। सभी वृद्ध महिला पुरुष से बात कर उनकी समस्या एवं सुविधा के बारे में जानकारी ली । सभी वृद्ध के रहने का वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान वृद्ध आश्रम से संबंधित कर्मी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments