झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा समेत अन्य प्रखंडों के डोमनगडिया, बड़ाघाघरी समेत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चला कर लोगों को उनके कानून अधिकारों, प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा के जागृति, संवाद एवं डॉन योजना के साथ नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर कानूनी जानकारी के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मल्लिका सरकार, जयंती टुडू ने ग्रामीणों के घर पहुंच कर बाल विवाह रोकथाम, एसिड अटैक,बाल श्रम, डायन प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर जागरूक किया। साथ ही सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी।