Saturday, May 23, 2026
Homeसमाचारकार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड पार्षद ने कैलाश नगर का किया संयुक्त निरीक्षण

कार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड पार्षद ने कैलाश नगर का किया संयुक्त निरीक्षण

वार्ड के विकास हेतु हूँ प्रतिबद्ध : निभा देवी
•कार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड पार्षद ने कैलाश नगर का किया संयुक्त निरीक्षण।
पाकुड़ नगर परिषद वार्ड नंबर 11 के कैलाशनगर में चलाऐ जा रहे विकास योजना का निरीक्षण कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पाकुड़ अमरेंद्र कुमार चौधरी ने किया। निरीक्षण के क्रम में वार्ड पार्षद निभा देवी मौजूद थी। कार्यपालक पदाधिकारी ने कैलाश नगर में चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।बताते चले कि विगत कई वर्षों से कैलाश नगर मोहल्लेवासी सड़क व जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे।बरसात सहित अन्य दिनों में भी जल जमाव की समस्या बनी रहती थी।इसके समाधान का प्रयास वार्ड पार्षद द्वारा किया गया है,साथ ही वर्षा के समय कैलाश नगर में जल जमाव की समस्या ना हो इस वार्ड पार्षद निभा देवी द्वारा चिंता व्यक्त किया। इसके विशेष कार्य योजना हेतु कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षद निभा देवी ने कैलाश नगर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया,जिसमें वर्षा के पानी को कैलाश नगर में प्रवेश न हो ना‌ हो इसके लिए कैलाश नगर से ईशाकपुर तक महानाला का निर्माण करने,सूजेश सिंह,मोनू जायसवाल,राजेश प्रसाद के घर की ओर नाली का गहरीकारण चौड़ीकरण,पथ का निर्माण करने,बागतीपाड़ा में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद पाकुड़ ने बताया बागतीपाड़ा में समुदाय भवन के निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध करवाने पर ही नगर परिषद, पाकुड़ उस पर गंभीरता पूर्वक विचार करेगी।
मोहल्ले के जांचोपरांत वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि सिद्धार्थनगर,कैलाश नगर,बागतीपाड़ा को विकसित वार्ड बनाने के हेतु स्पष्ट रोड मैप तैयार कर लिया गया है, योजनाबद्ध तरीके से सभी मोहल्ले में विकास कार्य करवाए जाएंगे।मैं अपने वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हूं।
वार्ड में जांच के क्रम में कनिय अभियंता नगर परिषद पाकुड़ संजीत महतो,स्वच्छता पर्यवेक्षक वार्ड नंबर 11 संजय कुमार राय सहित वार्डवासी पंकज मिश्रा,शिवम सिंह,सूर्या सिंह,अमित घोष,बच्चू राय सर्वेश्वर झा,निमाई माल आदि मौजूद थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments