Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 20

पाकुड़ नगर में सदस्यता अभियान एवं अटल जी की जयंती को लेकर भाजपा नगर की बैठक संपन्न।

भाजपा का सदस्यता अभियान एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की १०० वीं जयंती को लेकर भाजपा पाकुड़ नगर की बैठक नगर अध्यक्ष सोहन मंडल की अध्यक्षता में श्याम नगर में आयोजित किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा,प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मीरा प्रवीण सिंह,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी,महामंत्री रूपेश भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय सहित पाकुड़ नगर के प्रमुख कार्यकर्ता के मौजूद थे।
बैठक में तय किया गया कि भाजपा का सदस्यता अभियान पाकुड़ नगर के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर बुथ समिति के माध्यम से अपने बुथों पर सभी लोगों को प्राथमिक सदस्य मिस कॉल 880000 2024 के माध्यम से बनाएंगे।जिसका श्री गणेश 22 दिसंबर को होगा।उस दिन अपने-अपने बुथों पर व्यापक सदस्यता करेंगे। सभी शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान के निमित्त प्रभारी बनाए गए हैं।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती 25 दिसंबर 2024 को देश भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।बताते चलें कि 25 दिसंबर 2024 को श्रद्धेय अटल जी की जयंती को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसे भाजपा पाकुड़ जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाऐगी।जिसमें पाकुड़ नगर में अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर पाकुड़ के आम जनों सहित भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तदोपरांत सभी बुथों पर भी उनकी जन्मशताब्दी मनाई जाएगी।
आज की बैठक में नगर सदस्यता प्रभारी सुशील साहा,सह प्रभारी सुमित चौबे प्राची चौधरी,पंकज कुमार साह,अशोक प्रसाद,रविशंकर झा, कमला देवी,अनिकेत गोस्वामी, मनोरमा देवी,राजा अंसारी,मोहन सरकार,निधि गुप्ता रतन भगत आदि मौजूद थे।

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा का प्रयास रंग लाया : शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा

नलहटी से लेकर गुमानी तक कार्यरत स्टेशन मास्टर एवं पोटर की ड्यूटी लगातार 7 दिनों तक रात्रि प्रहर में होने के कारण उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था ।काफी दिनों से मांग थी की रात्रि ड्यूटी की संख्या लगातार 7 दिन के जगह तीन दिन होनी चाहिए ।इसे लेकर संगठन द्वारा प्रयास किया जा रहा था एवं लगातार प्रयास के फलस्वरुप उसमें अपेक्षित सफलता मिली है ।अब स्टेशन मास्टर रात्रि प्रहर में केवल तीन दिन लगातार ड्यूटी करेंगे एवं पोटर की ड्यूटी लगातार दो दिन रात्रि का होगा । लगातार रात्रि प्रहर में ड्यूटी कम होने से कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निजात मिलेगी । इस पर काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था ,जिसमें हमारे शाखा के उपाध्यक्ष कामरेड अरुण कुमार शाहा जी ने नए रोस्टर बनाने में काफी मेहनत की और वह नलहटी से लेकर गुमानी तक के सभी परिचालन विभाग के कर्मचारियों के पर्यवेक्षक भी हैं , जिन्होंने संगठन के सहयोग से इस कार्य को अंतिम रूप देने में काफी मेहनत की है । इससे इस क्षेत्र के परिचालन विभाग के कमी काफी खुश हैं ।संगठन द्वारा चतरा ,मुरारई दोनों जगह पर प्रत्येक शिफ्ट में दो पोर्टर दिए जाने का प्रयास कर रहा है ।तथा नलहटी ,चतरा, राजग्राम में उनकी ड्यूटी को 8 घंटा करने का प्रयास लगभग अंतिम चरण में है ।आने वाले समय में पाकुड़ शाखा द्वारा जो कार्य अधूरे हैं, उनको यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ।

ईशाकपुर रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए पहल शुरू, समाजसेवी हिसाबी राय ने डीसी को सौंपा ज्ञापन।

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत ईशाकपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले लाखों लोगों को जाम की परेशानी से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू हो चुका है।लाखों लोगों में उम्मीद की एक नई किरण जगाने का प्रयास शुरू हो गया है। आम लोगों की परेशानियों को हमेशा से उठाते आ रहे सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने ईशाकपुर रेलवे फाटक के बंद रहने से परेशानी से जुझते लाखों लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से ओवरब्रिज निर्माण के लिए पाकुड़ डीसी मनीष कुमार को उनके कार्यालय कक्ष में आवेदन सौंपा है। आवेदन सपना के क्रम में भाजपा के पूर्व नगर मंत्री सुशील साहा मौजूद थे।भारतीय जनता पार्टी के जिला पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी हिसाबी राय ने ईशाकपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले उत्तर छोर पर बसे दर्जनों गांव के लाखों लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने उपायुक्त को पत्राचार कर इस मार्ग से आवागमन करने वाले लाखों लोगों की परेशानियों से अवगत कराते हुए ओवर ब्रिज निर्माण की दिशा में ठोस पहल करने का अनुरोध किया है। उपायुक्त मनीष कुमार को पत्र के जरिए कहा है कि ईशाकपुर रेलवे एलसी गेट नंबर 39/ए/टी काफी व्यस्ततम रेलवे गेटों में शामिल है। ईशाकपुर रेलवे गेट उत्तरी छोर पर बाईपास रिंग रोड पर स्थित है। यह मार्ग पाकुड़ से होकर पश्चिम बंगाल को झारखंड से जोड़ता है। इस मार्ग से अनवरत छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन होता है। इस रेलवे गेट के एक छोर पर पाकुड़ का व्यस्ततम रेलवे यार्ड भी मौजूद है। यहां 24 घंटे रेलवे मालगाड़ियों का शंटिंग होता रहता है। दूसरी ओर एक वेस्ट केबिन भी हैं। इस रेल गेट से ट्रेन एवं मालगाड़ियों का बहुत ज्यादा मूवमेंट है। पैसेंजर से लेकर मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का अत्यधिक आवागमन होता है। जिस वजह से अधिकतर समय रेल गेट बंद रहता है। इसी में छात्रों से लेकर शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, मरीज, न्यायालय आने वाले लोग तथा आम लोग फंस जाते हैं। इस रेल गेट से होकर ईशाकपुर, रहसपुर, ईलामी, नवादा, जयकिस्टोपुर, लखीनारायणपुर, मनिरामपुर, संग्रामपुर, कुमारपुर, विक्रमपुर, बरमसिया, गंधाईपुर, हरिहरा इत्यादि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इन गांवों के लोगों को रेल फाटक में जाम में फंस जाने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है। अगर ओवरब्रिज का निर्माण होता है, तो इन गांवों के हजारों लाखों लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। भाजपा नेता हिसाबी राय ने यह भी कहा है कि शहर के बीचों-बीच रेलवे फाटक पर भी जाम की समस्या से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। तत्कालीन उपायुक्त डॉ सुनील कुमार सिंह के पहल पर एलसी गेट नंबर 38 पर भूमिगत पथ का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार और रेलवे के संयुक्त सहयोग से भूमिगत पथ के निर्माण में ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल ने भी पहल किया था। ईशाकपुर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज बन जाने से ना सिर्फ लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यह लोगों के लिए वरदान भी साबित होगा। इधर समाजसेवी हिसाबी राय ने कहा कि उपायुक्त महोदय ने इस विषय को गंभीरता से लिया है। उपायुक्त ने इसे आम जनता की समस्या बताते हुए शीघ्र ही जांच कराने की बात कही है। इसके लिए सिविल एसडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने निकाला जुलूस , मनाई मान्यता की खुशी

आज ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा यूनियन की मान्यता के लिए हुए चुनाव में पूर्व रेलवे में 42% मत प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने की खुशी में एक विजय जुलूस यूनियन शाखा कार्यालय परिसर से निकलकर प्लेटफार्म नंबर १ होते हुए माल गोदाम तक जाकर वहां से सिक लाइन एवं याड तक जुलूस गई । याड पहुंचने के उपरांत शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने इस जुलूस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की यह जीत बहुत बड़ी जीत है और रेल कर्मियों ने जिस प्रकार ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रति अपना विश्वास जताया है उससे जाहिर होता है की ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन से हमारे रेल कर्मियों को बहुत आशा है। इस जीत के बाद ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन का प्रत्येक सिपाही और भी जिम्मेदारी के साथ काम करने को उत्सुक है और आशा करते हैं कि आने वाले समय में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने जो भी लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन सबों के ऊपर क्रमबद्ध प्रयास किया जाएगा , ताकि पाकुड़ एवं आसपास के क्षेत्र में काम करने वाले रेल कर्मी के लिए सुविधाजनक स्थिति बनाई जा सके एवं जिस विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम है ,उसे बढ़ाने के लिए भी क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा । साथ ही उन्होंने अपने साथी कर्मचारी से अनुरोध किया कि जितने भी रेल कर्मचारी हैं वह अपने-अपने पदों पर रहते हुए पदों से जुड़े हुए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें ,ताकि हम रेल को और भी आगे ले जा सकें ।अपने कार्यालय क्षेत्र के आसपास स्वच्छता बरकरार रखें । साफ सफाई का ध्यान रखें एवं अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जातिवाद, क्षेत्रवाद या संप्रदायवाद, इत्यादि को भूलकर हम सभी एक रेलकर्मी होकर रेल के कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना समग्र योगदान करें ।साथ-साथ उन्होंने इस विजय जुलूस सह संकल्प रैली के माध्यम से सभी कर्मचारियों से आह्वान किया की आने वाले समय में रेल प्रशासन द्वारा किसी भी रेल श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर किया जाएगा ।ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किए गए हर कार्य मे सभी रेल कर्मचारियों ने सहभागिता का आश्वासन भी दिया ।इस प्रकार सभा संबोधन के पश्चात विजय जुलूस पुनः उसी मार्ग से होते हुए अपने शाखा कार्यालय पहुंचा । शाखा कार्यालय पहुंचकर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया ।यह जुलूस कामरेड अखिलेश चौबे के नेतृत्व में कामरेड निलेश प्रकाश ,कामरेड प्रीतम कुमार मंडल, कामरेड सुमन घोष ,कामरेड गौतम यादव ,कामरेड कुंदन कुमार सिंह, कामरेड सुधीर कुमार ,कामरेड रामकुमार यादव ,कामरेड अमर कुमार मल्होत्रा, कामरेड विक्रम भारती ,कामरेड बिहारी कुमार , कामरेड कलीम अंसारी ,कामरेड पिंटू लाल पटेल कामरेड दयाशंकर प्रसाद, कामरेड संतोष कुमार, कामरेड भगवत प्रसाद शर्मा कामरेड निरंजन कुमार ,कामरेड संदीप दत्ता, कामरेड कुमार विकास सहित सैकड़ो रेल कर्मी मौजूद रहे।

मासिक समीक्षा बैठक में पाकुड़ पुलिस अधीक्षक ने दिये कई निर्देश और सराहना पत्र।

*पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में दिनांक-12.12.2024 को मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे माह नवम्बर में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना/ओपी प्रभारी/संबंधित शाखा प्रभारी को निम्नांकित आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया*-
1. विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष/भयमुक्त/शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पाकुड़ जिले के पुलिस पदाधिकारियों/पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
2. माह नवम्बर 2024 में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई एवं माह नवंबर के अंत तक कुल लंबित 431 को घटा कर 400 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
3. थाना/ओपी में लंबित सभी कांडों का विस्तृत समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु सभी डी.एस.पी./पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया।
4. अनावश्यक रूप से लंबे समय से कांडों को लंबित रखने वाले अनुसंधानकर्ता को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई हेतु प्रतिवेदन समर्पित का निर्देश सभी डी.एस.पी/पुलिस निरीक्षक प्रभाग को दिया गया।
5. माह नवम्बर के अंत तक प्रतिवेदन सभी कांडों का पर्यवेक्षण प्रतिवेदन दिनांक 15.12.2024 तक समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक/पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया।
6. अमरापारा से दुर्गापुर रेलवे साइडिंग तक कोयला रोड में ट्रकों से कोयला चोरी कर साइकिल/मोटरसाइकल एवं अन्य वाहनों से अवैध कोयला परिवहन/भंडारण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि सम्मत करवाई करने का निर्देश दिया गया।
7. अवैध कोयला/बालु/पत्थर के उत्खनन/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को उपलब्ध कराने एवं आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया।
8. विगत दिनों में घटित चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाने एवं पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया विशेषकर रात्रि में अत्यधिक सतर्कता के साथ भ्रमणशील रहने का आदेश दिया गया।
9. सभी थाना/ओपी प्रभारी को अपने स्तर से अभियान चलाकर लंबित वारंट/कुर्की का निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
10. परिवाद पत्र/पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने हेतु निर्देश दिया गया।
11. Dail 112 द्वारा प्राप्त शिकायत पर जांचोपरांत त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
12. थाना में आने वाले फरियादियों/आवेदको का शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोपरांत विधि सम्मत आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया।
13. यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से कार/मोटरसाइकिल/टोटो चालक का हेलमेट/सिटबेल्ट/रजिस्ट्रेशन/ इंश्योरेंस इत्यादि की जांच करने का निर्देश दिया गया।

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डॉक्टरों की कमी एवं उर्दू विद्यालयों को पुन:चालू करने की मांग रखा:झामुमो पूर्व केंद्रीय सदस्य शाहिद इक़बाल*

*उर्दू विद्यालयों सहित विलय किये गये विद्यालयों के मुख्यमंत्री से स्वतंत्र करने की मांग शाहिद इकबाल ने किया*

पाकुड़: माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से झारखंड विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में भेंट के दौरान पाकुड़ जिले के जनसमस्याओं से संबंधित झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने एक आवेदन दिया। झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने कहा कि मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पाकुड़ सदर अस्पताल में डॉक्टर, नर्स की काफी कमी है। ANM 153 पद है जिसमें केवल 30 कार्यरत है। महिला, बच्चा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर नहीं है। पाकुड़ जिले में 103 डॉक्टरों का पद है जिसमें पाकुड़ जिले में सदर अस्पताल एवं पीएचसी में 26 डॉक्टर ही कार्यरत है। जिसमें अध्ययन अवकाश में 9 डॉक्टर, 3 इस्तीफा और 3 डॉक्टर अनाधिकृत रूप से गायब है। कुल मिलाकर के पाकुड़ सदर अस्पताल पीएचसी की स्थिति चिंताजनक है।
शाहिद इक़बाल माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को आवेदन देकर ध्यान दिलाया कि 2016-17 में रधुवर सरकार के कार्यकाल में झारखंड के 4096 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय का अन्य विद्यालययों में विलय कर दिया गया था। जिसमें पाकुड़ जिले के छः उर्दू विद्यालय भी शामिल थे। विशेष सूत्रों से पता चला है कि इस इस विषय पर
हेमंत सरकार विलय किया गया विद्यालय की पुनर्वापसी के लिए कार्य कर रही है। ज्वलंत समस्याओं की ओर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का ध्यान आकृष्ट करने के बाद पाकुड़ जिले के इन समस्याओं के समाधान में तत्परता के साथ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

हार या जीत अपनी जगह है , समाज के लिए काम करना है कर्तब्य : अज़हर इस्लाम

शुक्रवार को पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम जी ने अपने निजी आवास पर एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे चुनाव में अपनी मेहनत और समर्पण से उनका साथ दिया।
अजहर इस्लाम जी ने कहा, “चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन यह हमें अपने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के प्रति हमारी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटा सकता।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के साथ लगातार जुड़े रहें, उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान में जुटे रहें।
बैठक में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकुड़ विधानसभा के हर नागरिक का जीवन स्तर सुधारना और क्षेत्र में विकास की नई लहर लाना उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी। उन्होंने कहा, “यह हार एक नई शुरुआत है। आपका समर्थन और विश्वास ही हमारी असली ताकत है। हम सब मिलकर पाकुड़ को बेहतर बनाएंगे।

*माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 06 दिसम्बर 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न हुई।*

*मुख्यमंत्री सचिवालय रांची*
*विज्ञप्ति संख्या – 309/2024*
*06 दिसम्बर 2024*
*झारखंड मंत्रालय, रांची*
===================
*माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 06 दिसम्बर 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न हुई।*
==================
*अन्यान्य :-*
——————-
*माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार के सभी माननीय मंत्रीगणों को अपने-अपने विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परामर्श दिया गया। सभी माननीय मंत्रीगण सरकार के इस कार्यकाल में वर्णित इन तथ्यों का विशेष ध्यान रखेंगे..*

*1. मंत्रिपरिषद् में भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर स्वयं संतुष्ट हो लें। वित्त विभाग/विधि विभाग/कार्मिक विभाग से भी सम्पर्क करें ताकि, ससमय मंत्रिपरिषद् की बैठक में प्रस्ताव आ सके।*

*2. सभी मंत्रीगण अपने-अपने विभाग के सभी जिला के क्षेत्रीय कार्यालय में जा कर विभागीय कार्यकलाप की समीक्षा करें तथा विभागीय योजना के लाभुकों से मुलाकात कर feedback लें।*

*3. विभागीय कार्यकलाप का समीक्षा करें। सभी योजनाओं को समझ कर उसके गुण-दोष का अध्ययन करें।*

*4. वैसी योजनाएँ जो बहुत दिनों से लम्बित हैं, उसके लम्बित रहने के कारण की समीक्षा करें और उसको पूरा कराने के लिए कार्रवाई करें।*

*5. कई योजनाएँ ऐसी हैं, जिसमें आज की पृष्ठभूमि में बदलाव अपेक्षित है या फिर कुछ प्रावधान के कारण क्रियान्वयन में कठिनाई होती है उसके निराकरण का प्रस्ताव प्राप्त कर कार्रवाई करें।*

*6. राज्य में आपके विभाग के योजना से अगर कोई क्षेत्र छूटा हुआ है, खासकर दूर-दराज के क्षेत्र, SC/ST क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र उसके लिए योजना के प्रस्ताव पर विचार करें।*

*7. वैसे विभाग जिनमें राजस्व प्राप्ति की बेहतर संभावनाएँ हैं, वे राजस्व स्रोत की समीक्षा कर राजस्व प्राप्ति की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार करें।*

*8. भवन जैसे Infrastructure वाली योजना की विशेष समीक्षा करें ताकि, बना हुआ भवन का वास्तविक इस्तेमाल हो सके। अनावश्यक भवन आदि की योजना न लिया जाय।*

*9. वर्ष 2025-26 में ली जाने वाली योजनाओं की रूप-रेखा तैयार करें।*

*10. अधिनस्थ अधिकारी, कर्मचारी के प्रोन्नति की स्थिति की समीक्षा करें और प्रोन्नति प्रदान करें।*

*11. पदस्थापना की समीक्षा करें और आवश्यकता या कम जरूरी के आधार पर adjustment करें।*

*12. आप्त सचिव तथा निजी Staff रखते समय उसकी पृष्ठभूमि जरूर देख लें ताकि विवादित कर्मी मंत्री कार्यालय में स्थान नहीं पायें।*

*13. कोर्ट केस मामले की भी समीक्षा करें ताकि सरकार केस कम से कम हारे।*

*14. अपने विधान-सभा क्षेत्र से बाहर भी हर जिला में भ्रमण करें और लोगों से मिलकर वहाँ की समस्या (खासकर अपने विभाग से संबंधित) के निपटारा के लिए प्रयास करें।*

*15. क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बारे में क्षेत्र भ्रमण के क्रम में feedback प्राप्त करें और माननीय मुख्यमंत्री को समय-समय पर अवगत कराएँ।*

*16. स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मिलने के लिए तिथि का निर्धारण कर दें, ताकि सभी को सहुलियत हो।*

*17. सभी मंत्रीगण समय-समय पर अपने विभाग की उपलब्धियों के विषय में प्रेस के प्रतिनिधियों को Press Conference कर जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।*
*###*
==============
*TeamPRD(CMO)*

लाज़मी सवाल – **पाकुड जनसंपर्क कार्यालय के वाट्सएप ग्रुप में सभी पत्रकारों को शामिल न करने पर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल**

पाकुड, झारखंड: वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी ने पाकुड जनसंपर्क कार्यालय द्वारा संचालित वाट्सएप ग्रुप ‘पाकुड सूचना भवन’ में सभी पत्रकारों को शामिल न करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

एक आधिकारिक पत्र में, तिवारी ने जिला जन संपर्क पदाधिकारी से आग्रह किया है कि उन्हें स्पष्ट जानकारी दी जाए कि क्यों सभी पत्रकार इस ग्रुप का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समूह का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना और उनका प्रचार-प्रसार करना है, जिसमें पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

तिवारी ने इस मुद्दे पर स्पष्टता मांगी और पूछा कि क्या पत्रकारों को जोड़ने के लिए कोई विशेष मानदंड निर्धारित किया गया है। उन्होंने नियमावली को सार्वजनिक करने की अपील भी की। इसके साथ ही, चेतावनी दी कि यदि उनके पास कोई उचित कारण नहीं है और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में बाधा उत्पन्न की जा रही है, तो वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया इस मुद्दे पर लिखित शिकायत दर्ज कराएगी।

अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उन्होंने धरना प्रदर्शन करने की भी बात कही, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

समाज के विभिन्न हिस्सों से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया आई है, जिसमें पत्रकारों का मानना है कि उनके बिना इस ग्रुप का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। अब देखना यह है कि जिला जन संपर्क कार्यालय इस विषय पर क्या कदम उठाता है और पत्रकारों की चिंताओं का समाधान कैसे किया जाता है।

भाजपा ने मनाया संविधान दिवस , बाबा साहब अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

संविधान दिवस के ७५ वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के द्वारा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में पाकुड़ नगर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया।
मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल,भाजपा नेता हिसाबी राय जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी महामंत्री रूपेश भगत अनामिका कुमारी अनिकेत गोस्वामी पवन भगत आदि मौजूद थे।
माल्यार्पण के उपरांत जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन काफी खास है,आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना जिसके बाद आज तक इस सर्वोपरि माना जाता है।आगे भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है बल्कि हमारे देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी सविधान को याद करने का दिन है।इस दस्तावेज को बनाने में बाबा साहब डॉ• भीमराव अंबेडकर जैसे महान लोगों का बड़ा योगदान था। उन्होंने ही हमारे देश में पहले कानून मंत्री के रूप में काम किया था।हमारे देश ने संविधान को 26 जनवरी 1949 को स्वीकार किया और लागू हुआ।जिसके कारण 26 जनवरी को हम सभी भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में इस दिन को मनाते हैं।इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश को लोगों को संविधान और संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देना है।