Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 21

*वैशाख का महीना, गृह-निर्माण व गृह-प्रवेश : मंगलकारी और धन-धान्य से परिपूर्ण समृद्ध योग*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
10.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : कृष्ण
तिथि : अष्टमी
दिन : शुक्रवार
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : शिव
करण : बालव/कौलव
सूर्योदय : सुबह 05:45 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:15 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : धनु राशि में।
*आज का शिववास गौरी सन्निधौ : फल शुभम् अर्थात् शुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पश्चिम।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 10:30 से 12:00 बजे तक
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज दिन में 2:52 बजे चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं आज दिन में 8:23 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रवेश होगा। जो दिन भर भोग करेगा। आज प्रसूति स्थान, नामकरण व सेवारम्भ मुहूर्त हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैशाख का महीना घर का निर्माण अर्थात् भूमि पूजन और गृह-प्रवेश करने के लिए बेहद उत्तम और मंगलकारी माना गया है। यह महीना धन, समृद्धि, और स्थिरता लाता है। इस दौरान निर्माण शुरू करने से घर में सुख-शांति रहती है और यह राजमहल जैसा सुख प्रदान करता है।
वैशाख का महीना में घर का निर्माण करना धन-धान्य और सात्विक वातावरण के आगमन के द्वार खोलता है।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

संगठन झारखंड के किसी भी निजी विद्यालयों को बंद नहीं होने देगा-महासचिव

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची के समस्त निजी विद्यालयों ने आरटीई 2009-11 के आलोक में मान्यता के लिए प्रपत्र -वन अपने-अपने जिला के जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में समर्पित कर दिया है । लेकिन उसमें से कुछ विद्यालयों का स्थल निरीक्षण हुआ, कुछ के आवेदन मान्यता के लिए राज्य को प्रेषित किया गया, लेकिन 2025 तक किसी को मान्यता नहीं दिया गया । कुछ विद्यालय को मान्यता दिया गया तो मात्र एक वर्षों के लिए। वर्ष 2019 में आरटीई 2009-11 को झारखंड सरकार ने प्रथम संशोधन नियमावली 625 दिनांक 25 .4 .2019 लागू कर दिया । पच्चीस हजार का निरीक्षण शुल्क का चालान, एक लाख का विद्यालय के नाम से एफ.डी., अग्नि शामक,तड़ित चालक, प्रत्येक विद्यालय के भवन और कमरे का साइज आदि नए मान और मानक लागू किए गए, इसमें कहा गया कि कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालयों को 40 डिसमिल जमीन शहर में, 60 डिसमिल जमीन गांव में हो । कक्षा 1से 8 के लिए 75 डिसमिल जमीन शहर में और एक एकड़ जमीन गांव में हो । जबकि ज्ञात हो की झारखंड में एस.पी.टी एक्ट और सी.एन.टी. एक्ट लागू है , जिसके तहत जमीन की खरीद बिक्री या लीज संभव नहीं है । प्रदेश में सभी धर्मों एवं वर्गों के विद्वान शिक्षाविद निजी विद्यालयों का संचालन झारखंड के बिहार से अलग होने के पूर्व काल से कर रहे हैं, उनके जीवन का स्वर्ण युग अब अस्तचल की ओर है । वर्तमान सरकार चाहती है की 2019 के प्रथम संशोधन नियमावली के अनुरूप ही निजी विद्यालयों को मान्यता दी जाए । इस नियमावली के विरुद्ध झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, राँची की ओर से दिनांक 11.10. 2019 को रिट याचिका संख्या डब्लू.पी.(सी) 5455 दाखिल किया गया , माननीय उच्च न्यायालय ,रांची ने दिनांक 21.10.2019 को मान्यता लेने हेतु शिक्षा सचिव वह जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि संगठन के सदस्य विद्यालय पर किसी भी प्रकार का पीड़क कार्रवाई न की जाए , (स्टे लगा दिया गया ) जब तक यह केस का कोई फैसला नहीं आ जाता है । इस बाबत अष्टम वर्ग में निजी विद्यालयों के बच्चों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित परीक्षा में बैठने का आदेश शिक्षा सचिव के नाम पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने रोक लगा दिया ।आदेश नहीं देने पर जिला शिक्षा अधीक्षक और शिक्षा सचिव पर अबमानना का केस दर्ज किया गया, उक्त केस में संगठन के पक्ष में आदेश आया और शिक्षा सचिव ने पुन: आदेश दिया की निजी विद्यालय की सभी बच्चे परीक्षा में शरीक होंगे ।
वर्तमान में शिक्षा विभाग भारत सरकार के सचिव संजय कुमार के पत्रांक 23-2 दिनांक 10. 12.2024 के आदेशानुसार झारखंड के सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यू-डायस के आधार पर आर.टी.ई 2009 के तहत मान्यता दी जाए । उक्त पत्र के आलोक में शिक्षा सचिव झारखंड सरकार के पत्रांक-17/विविध-06/2024- 1528 दिनांक 24.12.2024 के आदेशानुसार संशोधित नियमावली 2019 के अनुरूप ऑनलाइन पोर्टल पर 20 मार्च 2025 तक आवेदन कर मान्यता प्राप्त करें । अन्यथा वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालय का संचालन बंद कर दें , वर्ष 2025-26। के लिए कोई नामांकन न लें ।

ज्ञात हो रिट याचिका डब्लू.पी.(सी) 5455 का परिणाम 02 मई 2025 को आदेश प्राप्त हुआ ।

उक्त फैसले में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश की मुख्य पांच बातें
1. विद्यालय निरीक्षण हेतु निर्धारित चालान की राशि 12500 रुपए और ₹25000 को निरस्त किया गया है।
2. ₹100000 ( एक लाख)की बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की बाध्यता को भी समाप्त किया गया है।
3. जमीन संबंधी नियमावली को उच्च न्यायालय ने सही ठहराया है। अर्थात जमीन संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की राहत उच्च न्यायालय द्वारा नहीं दी गई है।
4. मान्यता प्रदान हेतु गठित जिला स्तरीय कमेटी को संक्षिप्त करने का निर्देश दिया गया है।
5. 2019 के मानको को पूरा करने के लिए उच्च न्यायालय में 6 माह का वक्त दिया है।
संगठन पुन: पुनर्रिट याचिका डब्लू.पी.(सी.) 90 दिनांक …….. दायर किया गया ।
याचिका में निम्न बिन्दुओं को प्राथमिकता दी गई है :-
1. झारखंड में आरटीई एक्ट 2011 से प्रभावित है, अतः 2011 से पूर्व संचालित विद्यालयों को बिना शर्त मान्यता मिलनी चाहिए।
2. 2011 के बाद स्थापित विद्यालयों को आर.टी.ई- 2009 के अनुरूप मान्यता मिलनी चाहिए ।
3. आर.टी.ई. प्रथम संशोधन नियमावली-2019 को निरस्त किया जाए।
4. राज्य में लगभग 10,000 बिना यू-डायस के विद्यालय संचालित हैं, जहां लाखों की संख्या में बच्चे अध्यनरत हैं, वैसे विद्यालयों के बच्चों का आंकड़ा संकलन नहीं हो पा रहा है, जो कि 2011 के पहले से भी संचालित हैं, जिसके कारण अपार आई.डी. भी नहीं बन पा रहा है। क्योंकि झारखंड सरकार ने 2022 के बाद यू डाइस कोड प्रावधान नहीं कर रही है।
5. नंबर पांच दूसरे राज्यों की तरह सरल प्रक्रिया में मान्यता झारखंड में भी क्यों नहीं मिल रही है, बिहार बंगाल, राजस्थान इत्यादि राज्यों में 2009 के तहत सभी चल रहे राज्य में संचालित विद्यालय को मान्यता सरलता से दे दिया गया है ।
एसोसिएशन राज्य में संचालित किसी भी निजी विद्यालय को बंद नहीं होने देगा, माननीय उच्च न्यायालय, रांची से पुनर्रिट याचिका में आदेश आया कि चूंकि किसी संगठन के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में रिट याचिका दायर किया गया है । जब तक उक्त केस में माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के द्वारा कोई आदेश नहीं आ जाता तबतक अनिश्चित काल के लिए स्टे रहेगा । उच्चतम न्यायालय के आदेश के प्रतिक्षा में ।
प्रदेश के किसी जिले में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, राँची के सदस्य विद्यालय पर जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार पीड़क कार्रवाई होने पर उच्च न्यायालय, राँची में अवमानना का केस दायर किया जायेगा ! लेकिन एसोसिएशन के सदस्य विद्यालय पर किसी भी प्रकार की पीड़क कार्रवाई नहीं होने देगा, न ही बंद होने देगा ।
महासचिव
🌹🌷🙏🌷🌹

*15 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं शादी के लग्न, 14 म‌ई तक बजेगी शादी की शहनाई*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
09.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : कृष्ण
तिथि : सप्तमी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : प्रातः 6:08 बजे तक मूल नक्षत्र उसके बाद दिनभर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र भोग करेगा।
योग : परिघ
करण : वव/बालव
सूर्योदय : सुबह 05:46 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:14 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : धनु राशि में।
*आज का शिववास श्मशान में : फल मृत्युतुल्य कष्ट अर्थात् अशुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* दक्षिण।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 1:30 से 3:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज प्रसूति स्थान, जलयंत्र कर्म, नामकरण के मुहूर्त हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
आगामी 15 अप्रैल से मांगलिक एवं शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त प्रारंभ हो रहे हैं। विवाह के लग्न 15 अप्रैल से प्रारंभ होंगे जो अगले 14 म‌ई तक चलेंगे।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

मोनिता कुमारी के नेतृत्व में पाकुड़ में महिलाओं का संकल्प, सैकड़ों ने किया पौधारोपण

पाकुड़: *अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद* के बैनर तले आज सैकड़ों महिलाओं ने पाकुड़ के पुलिस केंद्र परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बनाए रखने का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर नवगठित संगठन से जुड़ी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस पूरे आयोजन में महिला समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सह संगठन की संस्थापक *श्रीमती मोनिता कुमारी* की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और नेतृत्वकारी रही। उनके मार्गदर्शन और पहल पर ही इस अभियान का आयोजन संभव हो सका। मोनिता कुमारी ने न केवल कार्यक्रम की अगुवाई की, बल्कि स्वयं महिलाओं को प्रेरित कर बड़ी संख्या में जोड़ने का कार्य भी किया, जिससे यह कार्यक्रम सफल और प्रभावशाली बन पाया।
मोनिता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और पौधारोपण जैसे छोटे-छोटे प्रयास से बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके भरण-पोषण और परवरिश पर विशेष ध्यान देती है, उसी प्रकार हमें भी पौधों की देखभाल करनी होगी, ताकि वे वृक्ष बनकर समाज को लाभ पहुंचा सकें।
उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान सिर्फ शुरुआत है। परिषद के बैनर तले एक वर्ष में 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, जिसे सभी सदस्य मिलकर पूरा करेंगे।
*मोनिता कुमारी* ने स्पष्ट किया कि यह संगठन किसी भी प्रकार का राजनीतिक मंच नहीं है, बल्कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने सभी इच्छुक महिलाओं से इस संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि हर महिला का इसमें हार्दिक स्वागत है।
उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद का मुख्य लक्ष्य समाज की उन महिलाओं की सहायता करना है जो घरेलू हिंसा की शिकार हैं, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकना, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से जूझ रही महिलाओं को सहयोग प्रदान करना तथा समाज में फैली विभिन्न कुप्रथाओं से प्रभावित महिलाओं को सशक्त बनाना है।
इस दौरान परिषद की *जिलाध्यक्ष रश्मि सिंह* ने भी अपने विचार रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भवानी सिंह, लक्ष्मी देवी, अंजली सिंह, मीरा देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

*14 अप्रैल को समाप्त होगा खरमास, इस वर्ष मंगलवार को पड़ रहा है मेष की संक्रांति*

*मंगलवारी मेष संक्रांति क्या कुछ खास लेकर आएगा पढ़िए “आज का खास”का विशेष अंक*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
08.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : कृष्ण
तिथि : षष्ठी
दिन : बुधवार
नक्षत्र : मूल
योग : वरीयान
करण : वणिज/विष्टि
सूर्योदय : सुबह 05:47 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:13 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : धनु राशि में।
*आज का शिववास भोजन स्थल में : फल पीड़ादायक अर्थात् अशुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
मध्याह्न 12:00 से 1:30 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज जलयंत्र कर्म के मुहूर्त हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
आगामी 14 अप्रैल दिन मंगलवार को भगवान सूर्य नारायण मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उनके मेष राशि में प्रवेश करते ही एक महीने का खरमास समाप्त हो जाएगा। खरमास समाप्ति के साथ ही सभी प्रकार के मांगलिक एवं शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इस बार मंगलवार दिन को मेष की संक्रांति पड़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार मंगलवार की मेष संक्रांति पड़ोसी देशों के साथ तनाव का कारण बनेगी। कुछ आतंकवादी घटना घटकर जन-धन को क्षति पहुंचा सकती है। लू के थपेड़े तापमान को बढ़ाएंगे। गर्मी बढ़ेगी। कपास, रु‌ई, तेल, सरसों, नारियल, सुपारी, बादाम, ताम्बा, सोना, गुड़ , चीनी, के भाव बढ़ जाएंगे। इस महीने आंधी-तूफान, ओले-पत्थर और बेमौसम बारिश परेशान करेंगे। खास कर किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

पाकुड़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद पाकुड़ के संयुक्त रूप से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली एवं योग अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ सचिव श्रीमती रूपा वंदना किरो सिविल सर्जन पाकुड़ डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ,जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर एस के झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेंद्र चौधरी,जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा,सिटी प्रबंधक मनीष मिश्रा,लोक स्वास्थ्य प्रबंधक मो फहीम अख्तर, सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मियों, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ के स्वास्थ्य कर्मियों,शहरी एएनएम एवं सहिया तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने भाग लिया l इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने मंच संचालन की। आज के इस कार्यक्रम के तहत वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त की ।
जैसा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में 7 अप्रैल पूरे दुनिया में मनाया जाता है मानव जीवन में स्वास्थ्य का बड़ा महत्व है बिना अच्छे स्वास्थ्य के मानव जीवन दुखों का कारण बन जाता हैं इसलिए जन्म से लेकर वृद्धा अवस्था तक स्वास्थ्य की आवश्यकता पड़ती है मानव के विकास में बिना स्वास्थ्य की परिकल्पना नहीं की जा सकती है इसी क्रम में जिले के सिविल सर्जन पाकुड़ डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सभी लोगों अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता है बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे है एवं खान पान की गलत आदतों के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं l लोगों स्वास्थ्य रहने के लिए अच्छे खान पान एवं अपने जीवन शैली में सुधार करना होगा प्रतिदिन योगा करना होगा एवं जंक फुड को दैनिक जीवन से बाहर करने से बहुत बीमारियों से बचा जा सकता है l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रूपा वंदना ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि अच्छा स्वास्थ्य जीवन खुशियों का भंडार होता है अगर शरीर एवं मन स्वास्थ्य न रहे तो सारी खुशियों पर पानी फिर जाता है इसलिए अपने परिवार समाज में स्वास्थ्य का बहुत महत्व है। इस प्रकार डॉ संजय कुमार झा, डॉ कौशल कुमार सिंह, श्री अमरेंद्र चौधरी ने भी अपना मंतव्य व्यक्त किया लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने कानूनी अधिकार समेत स्वस्थ जीवन शैली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अच्छे कार्य करने वाले जन को सम्मानित किया गया। कई टी बी रोगियों को पोषण पैकेट दिया गया तथा कार्यक्रम में आए नव दंपत्ति को परिवार कल्याण कार्यक्रम योजना के तहत नई पहल किट का वितरण भी किया गया l मौके पर अधिकारी के अलावा पाकुड़ नगर के सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद तनु दास सोशल वर्कर अंजारुल शेख ,मोहम्मद मोइनुद्दीन इस्लाम ,मुख्तार अहमद, आसिकुल रहमान अब्दुल हकीम पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली उत्पल मंडल नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।

इस वर्ष गृहारंभ अर्थात् भूमि पूजन के मुहूर्त में है अभाव, बैशाख में सिर्फ तीन दिन है शुभ मुहूर्त

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
06.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : कृष्ण
तिथि : चतुर्थी
दिन : सोमवार
नक्षत्र : अनुराधा
योग : सिद्धि
करण : बालव/कौलव
सूर्योदय : सुबह 05:49 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:11 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : वृश्चिक राशि में।
*आज का शिववास कैलाश में : फल सौख्यम् अर्थात् शुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज अन्नप्राशन, जातकर्म व नामकरण के मुहूर्त हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
वैशाख महीने में गृहारंभ अर्थात् भूमि पूजन के लिए सिर्फ तीन मुहूर्त हैं। 27 अप्रैल दिन सोमवार तिथि एकादशी, 29 अप्रैल दिन बुधवार तिथि त्रयोदशी और 1 मई दिन शुक्रवार तिथि पूर्णिमा को भूमि पूजन के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

बड़े धूम से मना स्थापना दिवस।

भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र संख्या 427 पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय के नेतृत्व में बागतीपाड़ा, पाकुड़ स्थित उनके आवासीय कार्यालय पर धुमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने परम श्रद्धेय डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया। तदोपरांत भाजपा वरिष्ठ नेता हिसाबी राय ने भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया एवं सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया गया एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निभा देवी,मंडल महामंत्री सुशील साहा,बूथ अध्यक्ष लव रजक,मनोरंजन देवी मौजूद थी
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता हिसाबी राय ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटेल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया इसके प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी निर्वाचित हुए।
अपने स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषय पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई।
देश में विकास आधारित राजनीति नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश भाजपा राजग शासन के दौरान राखी।आज तीन दशक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केंद्र में विद्यमान है।
इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागतीपाड़ा मनसा मंदिर के तालाब में स्वच्छता अभियान चला कर तालाब की सफाई किया।
कार्यक्रम मुरारी मंडल,मिथिलेश मंडल,अमित घोष,छोटन मेहरा, रणजीत राम,विश्वजीत राय,बच्चू राय,विपुल दास,अफजल शेख, सैफल शेख,तन्मय दास,शमशाद अंसारी,दीपक ठाकुर,कन्हैया रजक,मोनू जायसवाल,दिलीप मिस्त्री शंकर दास आदि मौजूद थे।

पाकुड़ नगर परिषद द्वारा पेयजल कनेक्शन हेतु निर्धारित की गई राशि 7000 को कम करते हुए धार्मिक स्थलों में निशुल्क कनेक्शन देने हेतु आवेदन: शाहिद इक़बाल

पाकुड़: नगर परिषद अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी के साथ शाहिद इक़बाल झामुमो पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य एवं फारूक आलम अंसारी झारखंड आंदोलनकारी द्वारा साक्षात्कार में पेयजल की नई कनेशन के लिए नगर परिषद द्वारा कि गई ₹7000 प्रति पेयजल कनेक्शन की गई सिक्योरिटी मनी को कम करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मंदिर, मस्जिद, चर्च एवं गुरुद्वारा में निःशुल्क नई कनेशन देने संबंधी वार्तालाप हुई।
गौरतलब हो कि इस विषय पर एक आवेदन भी सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती शबरी पाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र चौधरी नगर परिषद पाकुड़ को दिया गया। निर्देशित सुरक्षा राशी (सिक्योरिटी मनी) ₹7000 किया गया है, पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले तथा कनेक्शन लेने वाले के लिए अत्यधिक है। इस प्रकार की सिक्योरिटी मनी झारखंड के नगर निगम क्षेत्र में लगता है उस हिसाब से पाकुड़ नगर परिषद का रेट सुरक्षा राशी (सिक्योरिटी मनी) कम होनी चाहिए। नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मैं आगरा करूंगा कि इस विषय पर पुनर्विचार कर सुरक्षा राशी (सिक्योरिटी मनी) कम करने की की व्यवस्था करें ताकि कनेक्शन लेने वाले आम नागरिकों को राहत महसूस हो।

नगर परिषद में क्षेत्र में मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा में बिना सुरक्षा राशी (सिक्योरिटी मनी) के नि:शुल्क पानी आपूर्ति हेतु मुहैया कराने की पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के लिए अतिआवश्यक है ताकि पानी कनेक्शन लेने वाले के लिए राहत महसूस हो सकें। नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि इस विषय पर विशेष रूप से गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। इस आशाएं की जानकारी झारखंड सरकार को भी दी गई है ताकि जनता को राहत मिल सकें।

*मोनीता कुमारी की पहल से “अखिल* *भारतीय वीरांगना* *सशक्तिकरण परिषद” की तीसरी* *बैठक सम्पन्न, मंगलवार को भव्य* *वृक्षारोपण से होगा बड़ा आगाज़*

*पाकुड़। जिले में महिलाओं की एकता, *सम्मान और सामाजिक* सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता मोनीता कुमारी की पहल पर गठित “अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद” तेजी से मजबूत होती दिख रही है। इसी कड़ी में संगठन की तीसरी बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिषद के विभिन्न प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारीगण और महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
बैठक में संगठन को जिले से लेकर पूरे प्रदेश में मजबूत बनाने, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और हर जरूरतमंद के साथ खड़े रहने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। *बैठक की अध्यक्षता* *परिषद की ** *अध्यक्ष रश्मि सिंह** ने की और सभी पदाधिकारियों ने मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे “अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद” की ओर से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो संगठन की सामाजिक पहल का एक बड़ा संदेश देगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का भी काम किया जाएगा।
इस अवसर पर *मोनीता कुमारी* ने कहा कि “अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद केवल एक संगठन नहीं बल्कि महिलाओं की शक्ति, सम्मान और आत्मविश्वास का मंच बनेगा। हमारा उद्देश्य है कि हर महिला अपने अधिकारों के साथ समाज में मजबूती से खड़ी हो और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचे।”
परिषद की *अध्यक्ष रश्मि सिंह* ने जिले की सभी महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मंगलवार को होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं और महिला एकता की इस पहल को और मजबूत करें।