Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 14

अप्रैल माह में मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट(चेक बाउंस) मामले को लेकर पीडीजे की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

झालसा रांची के निर्देशानुसार अप्रैल माह में मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत का आयोजन को लेकर पीडीजे कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में इंश्योरेंस के अधिवक्तागण,बैंक अधिकारीगण, इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारीगण वादियों एवं प्रतिवादियों के अधिवक्ता समेत संबंधित अधिकारीयों के साथ अहम बैठक की गई। उक्त कार्यक्रम में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों पर गहन विचार विमर्श किया गया इस दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामलों को सुलह समझौते के आधार पर वाद को निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। साथ ही पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने समेत सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने को लेकर कई कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित न्यायिक पदाधिकारी समेत इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्तागण, पदाधिकारीगण , विभिन्न अधिकारियों, वादी प्रतिवादी के अधिवक्तागण समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*आध्यात्मिक, धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टिकोण से खास है चैत्र का महीना, पढ़िए “आज का खास” अंक*

*कल मनाया जाएगा स्नान-दान की चैती पूर्णिमा, बनेंगे खास योग*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
01.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : चैत्र
पक्ष : शुक्ल
तिथि : चतुर्दशी
दिन : बुधवार
नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी
योग : वृद्धि
करण : वणिज/विष्टि
सूर्योदय : सुबह 05:52 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:08 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : कन्या राशि में।
*आज का शिववास भोजन स्थल पर होगा। फल पीड़ा दायक अर्थात् अशुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
मध्याह्न 12:00 बजे से 1:30 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज प्रातः 6:16 बजे से शाम 6:22 बजे तक भद्रा रहेगा। भद्रा का वास पाताल में रहेगा। आज प्रातः 6:17 बजे पूर्णिमा तिथि प्रवेश कर रहा है। पूर्णिमा तिथि कल दिनांक 2 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रातः 6:28 बजे तक भोग करेगा। प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि आज ही भोग करने के कारण व्रत पूर्णिमा का मान आज ही होगा। जबकि स्नान-दान की चैती पूर्णिमा कल दिनांक 2 अप्रैल दिन गुरुवार को होगा।
*———————–*
*आज का खास:*

*आध्यात्मिक, धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है चैत्र का महीना*

चैत्र महीना आध्यात्मिक, धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है, क्योंकि मान्यता अनुसार ब्रह्मा जी ने इसी माह में सृष्टि की रचना की थी। इस महीने में वासंतिक नवरात्रि, चैती छठ, रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे प्रमुख पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं।

*चैत्र माह का महत्व और विशेषताएं*

भारतीय नववर्ष: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) का आरंभ होता है।

*पौराणिक महत्व:*

मान्यता है कि इसी माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था और इसी दिन से सतयुग की शुरुआत हुई थी।

*देवी और राम उपासना:*

चैत्र माह में नौ दिनों तक शक्ति की उपासना (वासंतिक नवरात्रि) की जाती है। चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान राम का जन्म उत्सव (रामनवमी) हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

*प्रकृति में बदलाव:*

यह महीना बसंत ऋतु के अंत और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत का समय है, जब प्रकृति में नया जीवन आता है।

*स्वास्थ्य के लिए नियम:*

आयुर्वेद के अनुसार, इस महीने में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसमें बासी भोजन न करने, हल्का भोजन करने और सूर्योदय से पहले उठकर योग-ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

*दान और पुण्य:*

इस पवित्र मास में जप, तप, दान और स्नान-ध्यान का विशेष महत्व है, जिससे मानसिक शांति और पुण्य फल मिलता है।

*श्री हनुमान जयंती:*

चैत्र पूर्णिमा को श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जो इस महीने के अंत में ऊर्जा और भक्ति का संचार करता है।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

*आज है जैन धर्मावलंबियों का पवित्र पर्व श्री महावीर जयंती*

*फिर खराब होगा मौसम का मिजाज, यत्र-तत्र होगी बारिश*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
31.03.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : चैत्र
पक्ष : शुक्ल
तिथि : त्रयोदशी
दिन : मंगलवार
नक्षत्र : पूर्वफाल्गुनी
योग :गण्ड
करण : तैतुल/गर
सूर्योदय : सुबह 05:53 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:07 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : सिंह राशि में।
*आज का शिव वास वृष पर होगा। फल अभीष्ट सिद्धि अर्थात् शुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 3:00 बजे से 4:30 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज रात्रि 9:07 बजे चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आज जैन धर्मावलंबियों का पवित्र पर्व श्री महावीर जयंती है। आज रात्रि 10:23 बजे रेवती नक्षत्र प्रवेश करेगा।
*———————–*
*आज का खास:*
अभी मीन का संक्रांति चल रहा है। अर्थात् भगवान सूर्य मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मीन का संक्रांति खरमास कहलाता है। मीन का संक्रांति पिछले 14 मार्च से प्रारंभ हुआ है। यह आगामी 14 अप्रैल को समाप्त होगा। मीन का संक्रांति में विवाह आदि मांगलिक आयोजन नहीं होते हैं।

*मौसम विशेष :* आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। यत्र-तत्र वज्रपात और ओलावृष्टि होगा। कहीं-कहीं बारिश भी होगी। आसमान से काले बादलों की आवाजाही होंगे।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

*आज है सोम प्रदोष व्रत, 2 अप्रैल को होगा चैत्र पूर्णिमा*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
30.03.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : चैत्र
पक्ष : शुक्ल
तिथि : द्वादशी
दिन : सोमवार
नक्षत्र : मघा
योग : शूल
करण : वालव/कौलव
सूर्योदय : सुबह 05:53 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:07 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : सिंह राशि में।
*आज का शिव वास कैलाश में होगा। फल सौख्यम् अर्थात शुभ होगा।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज एकादशी व्रत का पारण है। आज मदन द्वादशी और सोम प्रदोष व्रत है।
*———————–*
*आज का खास:*
आज सोम प्रदोष व्रत है। आगामी 2 अप्रैल दिन गुरुवार को चैत्र महीने की स्नान-दान की पूर्णिमा होगी। 2 अप्रैल को ही भगवान श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव मनाई जाएगी।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

धूमधाम से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव।

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल गुरुवार चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से संध्या 6 बजे मनाया जाएगा संध्या 6:00 बजे उनकी विशेष पूजा अर्चना होगी।
सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का सनातन धर्म में खास महत्व है।भगवान हनुमान को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का परम भक्त माना जाता है। यह दिन भक्तों को उनकी शक्ति,भक्ति और निस्वार्थ सेवा के गुणों का प्रतीक है।इस दिन पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में संध्या प्रहर पूजा अर्चना आरती,सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ,प्रसाद का वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन मोनी व्यास जी एवं सहयोगियों के द्वारा किया जाएगा।
भगवान को स्मरण करते हुए पंडित भारतेन्दु त्रिवेदी के बताया कि भगवान बजरंगबली को महादेव का 11वां अवतार भी माना जाता है हनुमान जी की पूजा और व्रत रखने पर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में किसी प्रकार की संकट नहीं आती है इसलिए हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है।पौराणिक और धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन संकट मोचन हनुमान जी का अवतरण विश्व के कल्याण के लिए हुआ था।इस दिन विश्व भर में सनातन धर्मावलंबी के द्वारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ इस दिन को उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।इस दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करना की जाती है।

​मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ में झारखण्ड स्टेट ओलम्पियाड परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 499 विद्यार्थी हुए शामिल

​पाकुड़ (28 मार्च 2026): झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (जेसीईआरटी), राँची के निर्देशानुसार शनिवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (पाकुड़ राज +2 विद्यालय) में झारखण्ड राज्य ओलम्पियाड परीक्षा का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। यह परीक्षा मुख्य रूप से कक्षा 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित थी।
​परीक्षा को पूरी तरह से कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनिता पूर्ति के आदेशानुसार पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री राजू नन्दन साहा ने केन्द्राधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, पाकुड़ की प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती सुमिता मराण्डी ने केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा केंद्र का मुआयना किया और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया।
​उपस्थिति का विवरण
केन्द्राधीक्षक द्वारा जारी आधिकारिक प्रतिवेदन के अनुसार, इस परीक्षा केंद्र पर कुल 915 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 499 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 416 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
​कक्षा 7: कुल 312 विद्यार्थियों में से 208 उपस्थित रहे।
​कक्षा 8: कुल 322 विद्यार्थियों में से 166 उपस्थित रहे।
​कक्षा 9: कुल 281 विद्यार्थियों में से 125 उपस्थित रहे।
​कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
परीक्षा सुबह 10:00 बजे से आरंभ हुई। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की सघन जाँच की गई। परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अवांछित सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध था।
​केन्द्राधीक्षक श्री राजू नन्दन साहा और तैनात वीक्षकों की मुस्तैदी के कारण पूरी परीक्षा बिना किसी व्यवधान के, तय समय पर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्ति के पश्चात ओएमआर शीट और अन्य संबंधित सामग्रियों को सील कर सुरक्षित रूप से बज्रगृह (स्ट्रॉन्गरूम) में जमा करा दिया गया।

*डी ए वी विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन*

पाकुड़। स्थानीय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर पाकुड़ के प्रांगण में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदर्शन का आयोजन किया गया एवं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र का वितरण किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने विद्यालय परिवार के साथ संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के संग विद्यालय में परीक्षा परिणाम पत्र प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि अभिभावकों से बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच रखने, उनके भावों का आदान प्रदान करने और उन्हें एक जिम्मेदार अभिभावक होने का एहसास दिलाने की अपील की। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन परिवार को कई प्रकार के व्यक्तिगत सुझाव दिए।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति साझा करना तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय करना था। कक्षा एल के जी से नवम एवं ग्यारहवीं तक के बच्चों का वार्षिक परिणाम प्रदर्शित किया गया एवं अभिभावकों से विचार विमर्श कर सुझाई आमंत्रित किया गया।

माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर पाकुड़ कारागार परिसर स्थित अस्पताल वार्ड का डालसा द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो,सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डालसा सचिव रूपा बंदना किरो सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेल अस्पताल की व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा. बंदियों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, इलाज और लंबित मामलों की जानकारी ली।अस्पताल वार्ड में इलाजरत बंदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, उपलब्ध सुविधाओं एवं मुकदमों से संबंधित जानकारी ली। डालसा की टीम औषधालय का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।अस्पताल में उपलब्ध एम्बुलेंस, व्हील चेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर एवं बेड की स्थिति की गहन जांच की गई। महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर सचिव रूपा बंदना किरो सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा जेल के प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

समाज की सेवा में पीढ़ियों को शिक्षित और युवाओं के जीवन को कैरियर ओरिएंटेड बनाना भी है लुत्फुल हक़ का उद्देश्य।

सिटी अकादमी का रंगारंग उद्घाटन,समाजसेवी लुत्फल हक ने की शिरकत

:–समाजसेवी लुत्फल हक ने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर दिया जोर

पाकुड़। बैंक कॉलोनी स्थित सिटी अकादमी का विधिवत उद्घाटन प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्योगपति लुतफल हक ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों की तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्साहपूर्ण माहौल में डूब गया। समारोह के दौरान अकादमी में नामांकन कर चुके अभ्यर्थियों के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। संस्थान में उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक संसाधन एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि लुत्फ़ल हक ने अपने संबोधन में कहा कि सिटी अकादमी युवाओं के लिए एक सशक्त मार्गदर्शक साबित होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। इस मौके पर जावेद अख्तर ने कहा कि अकादमी की इस शाखा के माध्यम से अभ्यर्थियों को नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच मिलेगा, जिससे वे अपनी प्राथमिकता में इसे शामिल कर गर्व महसूस करेंगे। मंच का संचालन निदेशक मो० हैदर अली ने किया. कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। बता दें कि सिटी अकादमी का उद्घाटन केक काटकर किया गया। यह भी बताना जरूरी होगा कि सिटी ट्रेनिंग सेंटर में 60 बच्चों को मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा समाजसेवी लुत्फ़ल हक़ के सौजन्य से दिया जा रहा हैं। उन गरीब बच्चों का हाल चाल भी जाना। पूछा कि किसी तरह का कोई दिक्क़त तो नहीं है।वहीं कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर जो पाकुड़ के लिए काम करते हैं, पांच इन्फेलूंसर को अवार्ड भी दिया गाया।

रामनवमी की तैयारीयों को लेकर रेलवे कॉलोनी में अखाड़ा समिति की बैठक।

श्री श्री 108 बजरंगबली 18 समिति रेलवे कॉलोनी पकोड़े की बैठक अशोक मंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बैठक में रामनवमी महोत्सव को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से समिति के सक्रिय कार्यकर्ता रूपेश राम मुरारी मंडल सुशील साहा टोनी मंडल हिसाबी राय मौजूद थे।
बैठक की तैयारी को लेकर मुरारी मंडल ने कहा कि रामनवमी आस्था परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।पाकुड़ नगर में यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विगत 65 वर्षों से होते आ रहा है।26 मार्च को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर शोभायात्रा अपराह्न में निकाली जाएगी,इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बजरंगी शामिल होंगे।
शोभा यात्रा अपराह्न 3:00 बजे से अखाड़ा स्थल रेलवे कॉलोनी से नगर भवन के लिए प्रस्थान करेगी जो कैलाश नगर सिंधी पड़ा विवेकानंद चौक गांधी चौक पाकुड़ रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर अंबेडकर चौक पंचमुखी हनुमान मंदिर माल पहाड़ी रोड बिरसा चौक हाटपाड़ा होते हुए नगर थाना में समाप्त होगी, पुनः 10:00 बजे शोभायात्रा अपने स्थल रेलवे कॉलोनी की ओर प्रस्थान कर जाएगी। शोभायात्रा में बजरंगी खिलाड़ियों द्वारा नगर के विभिन्न स्थलों चौक चौराहा से अपना करतब दिखाएंगे।साथ ही अखाड़ा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी आम जनों से सहयोग की अपील की है ताकि सभी के सामूहिक प्रयास से रामनवमी महोत्सव को अधिक भव्य रूप से मनाया जा सके।
बैठक में अनिकेत गोस्वामी सोनू रजक नितेश राम अमित शाह जितेश रजक विशाल यादव मोंटी सिंह सूरज राम देवराज कुमार सोनू मंडल मानव सिंह रोहित पासवान सोनू हाजरा राजेशतुरी गुलशन चौधरी संजय राय कृष सिंह अशोक पासवान आदि मौजूदथे।