Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 13

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मदरसा के छात्र छात्राओं व शिक्षको ने उत्साह के साथ किया योगाभ्यास।

मदरसा क़मरुल हुदा रहसपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

रहसपुर स्थित मदरसा क़मरुल हुदा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न योगासन कर योग के महत्व को समझा।
इस अवसर पर मदरसा के प्रधानाध्यापक मोताहार हुसैन ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मन एकाग्र होता है। छात्रों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया।वही योग प्रशिक्षक असीम अकरम ने कहा योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक भाव तथा एकता के संदेश पर विशेष संबोधन दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। मदरसा प्रबंधन ने योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।मौके पर सैकड़ों छात्र छात्राओं व शिक्षक गण उपस्थित थे।

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और तनाव मुक्त जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, नियमित योग कर स्वस्थ्य रहने ,तनावमुक्त होकर बेहतर जीवन जीने का संदेश दिया गया। इस दौरान ट्रेनर द्वारा योग के अनेकों फायदे, विभिन्न प्रकार के योगासन के माध्यम से निरोग और स्वस्थ रहने को लेकर योग किया गया। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है इसलिए नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया गया। योग शिक्षक महादेव घोष द्वारा योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन सेतुबांधसन, समेत कई आसान किया गया । एवं स्वस्थ रहने को लेकर प्रतिदिन 45 मिनट समय योग में देने से उनके फायदे के बारे में बताया इस दौरान योगासन की विधि ,लाभ, सावधानियां पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर न्यायालय कर्मी, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के कर्मी और पारा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें।

कभी कम ,तो कभी अत्यधिक मात्रा में फल देकर प्रकृति देती है मानव को संकेत।

आलोक मित्तल जी से साभार :-

बुजुर्गों के कथन और विज्ञान।

प्रकृति दे रहा पानी के प्रति जागरूक होने का संकेत।
कैसे और क्यूँ ?
पढ़ें आलोक मित्तल को-

*इस साल जामुन की बंपर बहार*-

इस साल जितने जामुन बाजार में दिख रहे हैं, उतने मैंने पिछले तीन दशक में कभी नहीं देखे।

जामुन के पेड़ों के नीचे सच में जामुन के ढेर लगे हैं। जिन पेड़ों पर पिछले साल इक्का-दुक्का फल आए थे, वे पेड़ भी इस बार जामुन से लदे हुए हैं।

आखिर ये हो क्या रहा है?

*हमारे बुजुर्ग कहते थे: “जिस गर्मी में जामुन ऐसे ढेरों गिरते हैं, उस साल सूखा पड़ता है*।”

बुजुर्गों का ये पारंपरिक ज्ञान वनस्पति शास्त्र के हिसाब से बिल्कुल सटीक है। विज्ञान में इस प्रक्रिया को “Masting” या “Stress Fruiting” कहते हैं।

पेड़ों के खुद को खत्म करके ज्यादा से ज्यादा फल देने के इस आखिरी प्रयास को “Suicide Fruiting” या “Bumper Crop” भी कहा जाता है।

विज्ञान क्या कहता है:

Survival Instinct यानी अस्तित्व की लड़ाई
जब पेड़ को जमीन के नीचे पानी की कमी महसूस होती है, तब पेड़ “Defense Mode” में चला जाता है। अपनी प्रजाति को जिंदा रखने के लिए पेड़ अपनी सारी ताकत फल बनाने में लगा देता है।

नए पत्ते-टहनियों पर रोक
ऐसे साल में पेड़ नई कोंपल निकालना बंद कर देता है। ऊर्जा बचाकर सिर्फ जामुन का उत्पादन बढ़ाता है। इसीलिए पिछले साल कम फल वाले पेड़ भी इस बार लदे हैं।
बुजुर्गों की भविष्यवाणी और सूखे से रिश्ता
# पेड़ मौसम के बदलाव को पहले पहचान लेते हैं।

#जामुन की जड़ ‘Taproot’ बहुत गहराई तक जाती है। जब भूजल स्तर बहुत नीचे जाता है, तभी जड़ों को तनाव महसूस होता है। ये तनाव ही आने वाले सूखे का संकेत है।

#सीधी बात:
जामुन का पेड़ आत्महत्या नहीं कर रहा, बल्कि खुद का बलिदान देकर अगली पीढ़ी को जन्म दे रहा है। #पीढ़ियों का अनुभव और विज्ञान यहां एकदम मिलते हैं।

इस साल जामुन का स्वाद लें, पर प्रकृति के इस ‘सूखे’ के संकेत को गंभीरता से देखें। *पानी संभलकर इस्तेमाल करें*।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा पाकुड़ में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पाकुड़ में वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत प्राप्त अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विधिक सेवाओं तथा इसे पाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पारा लीगल वॉलिंटियर्स ज्योति कुमारी ने बताया कि पात्र वरिष्ठ नागरिक जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके आसान तरीका के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं, प्राथमिकता सेवाओं एवं विभिन्न हितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स अमूल्य रत्न रविदास ने ने वरिष्ठ नागरिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठजन हेल्प डेस्क से सहायता लेने की अपील की। उक्त कार्यक्रम में नालसा हेल्पलाइन 15100 एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाइन हेल्पलाइन 14567 की जानकारी भी साझा की गई। इस शिविर के माध्यम से दी गई महत्वपूर्ण जानकारी से उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह देखा गया है।

मनोवर आलम हमेशा की तरह SIR में भी आम लोगों के लिए बने सहयोगी ।

*हिरणपुर प्रखंड के तोडाय पंचायत भवन में लगे कैंप में आम लोगों को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने किया सहयोग*

आज SIR से संबंधित आम जनों के सुविधा के लिए पंचायत स्तर में कैंप लगाकर जाती निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है उसे कर्म में आज हिरणपुर प्रखंड के तोरई पंचायत भवन में भी कैंप का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अंचल अधिकारी श्री मनोज कुमार जी अंचल निरक्षक राजस्व कर्मचारी पंचायत के मुखिया हिरणपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोवर आलम उपस्थित रहे आम जनों के सुविधा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं व अपने कार्यकर्ताओं को जनसुविधा के लिए लगाया खुद प्रखंड अध्यक्ष ने लोगो के फॉर्म को लेकर भरकर काम करवाया ताकि जनता बिना कार्य किए वापस न जाए जितनी देर कैंप रही लगातार एक एक लोगो से प्रखंड अध्यक्ष ने मिलकर उनका कार्यों को करवाया प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में SIR चालू है लोगो का नाम बेवजह न कटे इसकी जवाबदेही हर राजनीतिक दल का है और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार जिला प्रभारी उदय लखमानी प्रदेश महासचिव तनवीर आलम लगातार रिव्यू करते है जानकारी लेते रहते है निर्देश मिलता रहता है ताकि नाम न कटा जाए समय पर लोगों का कागजात तैयार हो जाए

*पिंकी मंडल जी के नेतृत्व में कोलाजोड़ा पंचायत में लगा “जनता दरबार – जनता का अधिकार”*

आज कोलाजोड़ा पंचायत में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में “जनता दरबार – जनता का अधिकार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।
जनता दरबार में मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, अन्य पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क, पेयजल एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में कोलाजोड़ा पंचायत के मुखिया श्यामली मरांडी सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
जनता दरबार के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि जनता की हर शिकायत को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए यह पहल आगे भी लगातार जारी रहेगी।
पिंकी मंडल ने कोलाजोड़ा पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने अपनी समस्याओं को हमारे सामने रखा, जिससे हमें जनहित में कार्य करने का अवसर मिला। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवाओं ने भाग लिया। लोगों की समस्याओं को देखते हुए भविष्य में भी विभिन्न पंचायतों में लगातार जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

*आज का खास : 17 जून से शुरू होंगे शुभ एवं मांगलिक कार्यों के मुहूर्त*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
13.06.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: ग्रीष्मऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : अधिक ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण
तिथि : त्रयोदशी
दिन : शनिवार
नक्षत्र : कृतिका
योग : सुकर्मा
करण : वणिज/विष्टि
सूर्योदय : सुबह 05:13 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:47 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : वृष राशि में।
आज का चंद्रमा : वृष राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 9:00 से 10:30 बजे तक।
*————————*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज अधिकज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। दिन में 1:37 तक त्रयोदशी तिथि रहेगा उसके बाद चतुर्दशी तिथि भोग करेगा। आज प्रातः 7:13 पर चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आज दिन में 1:37 से रात्रि 12:26 तक भद्रा रहेगा। भद्रा का वास स्वर्ग में होगा। आज पुरुषोत्तमी मास शिवरात्रि व्रत है। मलमास (अधिकमास) के कारण आज नए कार्य, शुभ कार्य एवं मांगलिक कार्यों के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
*————————-*
*आज का खास:*
अभी मलमास अर्थात् अधिकमास चल रहा है। यह आगामी 15 जून तक रहेगा। 16 जून को शुद्धज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष प्रारंभ होंगे। मलमास की शुरुआत 17 म‌ई से हुई थी। मलमास के समाप्त होने के बाद आगामी 17 जून से अन्नप्राशन, उपनयन, मुण्डन, शादी-विवाह, छेवका, तिलक, सगाई, समेत अन्य शुभ एवं मांगलिक कार्यों के मुहूर्त प्रारंभ होंगे।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज का ओलिंपिक, एथलेटिक्स व साइकिलिंग संघ ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

खेल समाचार

पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ तथा पाकुड़ जिला एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग संघ की ओर से नवनियुक्त जिला उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर खेल संघों के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु गांगुली तथा पाकुड़ जिला एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने किया। स्वागत उपरांत खेल संघों के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपना परिचय देते हुए जिले में खेल गतिविधियों एवं खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी उपायुक्त को दी।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने खेल संघों को आश्वस्त किया कि जिले में खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जिले में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की दिशा में पहल करने की बात कही। साथ ही, दुर्गापुर में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की प्रगति एवं उससे खिलाड़ियों को मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन एवं खेल संघों के संयुक्त प्रयास से पाकुड़ को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा जिले में खेल अधोसंरचना के विकास से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए।
स्वागत कार्यक्रम में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु गांगुली, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग संघ के महासचिव रणवीर सिंह, मनोवर आलम, पंकज अग्रवाल, प्रवीण कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

*जेल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान*

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आज जेल समेत ग्रामीण क्षेत्रों में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पाकुड़ मंडल कारा में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार एवं पैनल अधिवक्ता संजीत कुमार मुखर्जी ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकार,बंदियों के हित से संबंधित जानकारी दी गई। नालसा के योजना जागृति योजना 2025 पर जागरूक करते हुए वरिष्ठजन कानूनी अधिकार कल्याणकारी योजनाओं और कानून सहायता से संबंधित में मार्गदर्शन दिया गया।वहीं लिट्टीपाड़ा के पथरिया गांव में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स आनंद मुर्मू ने वरिष्ठ नागरिक एवं आमजानो को कानूनअधिकारों, संरक्षण ,कल्याण और निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारियां प्रदान की।पैरा लीगल वॉलिंटियर्स जयंती टुडू ने लिट्टीपाड़ा के पोखरिया गांव में बाल विवाह घरेलू हिंसा समेत माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधान सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।वहीं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सायेम अली, भरत कुमार साहा, प्रियंका झा, प्रकाश किस्कू, मोलीता कुमारी, रानी साहा, हरेंद्र मालतो,सुजाता घोष, कमला राय गांगुली, नीरज कुमार राउत ने अपने कार्य क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर कानून समस्या से जुड़े जानकारी लेने समेत सरकारी योजनाओं पर जागरूक किया ।

भाजपा झिकरहाटी मंडल की संगनात्मक बैठक संपन्न,संगठन के सशक्तिकरण पर हुई चर्चा।

भाजपा झिकरहाटी मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल की अध्यक्षता में कदमसार में संपन्न हुई।बैठक में मंडल बैठक प्रभारी मोहन कुमार मंडल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय मौजूद थे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक मजबूत बनाने के रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।बैठक में एसआईआर सहित केन्द्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा द्वारा जन-जागरण अभियान चलाने पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रभारी मोहन कुमार मंडल ने कहा कि मंडल में एसआईआर के निमित्त बीएलए-2 की नियुक्ति की जा चुकी है।चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण और सत्यापन के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है।सही लोगों का वोटर लिस्ट में नाम जुड़े गलत एवं लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाना चाहिए यह पूरी पूरी कवायत भाजपा साथ है।भाजपा बूथ स्तर पर बनाई है। विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ मतदाता सूची मजबूत हो उसके लिए बैठक रणनीति बनाई गई।प्रभारी श्री मंडल ने कहा कि एसआईआर को लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ता तात्पर्य रहें तथा वोटरों को उनका नाम चढ़ाने में मदद करें।बीएलए-2 इसमें अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।इसके उपलक्ष्य में भाजपा मंडल में व्यापक जन जागरण अभियान चलाएगी।स्वच्छता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात,मेरा बूथ सबसे मजबूत, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजित किए जाएंगे,जनसंपर्क कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।आज ही के दिन यानी 7 जून को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल देश के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल बन गया है।उन्होंने आगे कहा कि यह लोकतंत्र जन विश्वास और देश के विकास के प्रति जनता के प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
बैठक में प्रसाद मंडल,सुविकास मंडल,संतोष राजवंशी,विक्रांत राजवंशी,मुस्तफा शेख,सहदेव राजवंशी,रमेश मंडल,अरुण मंडल,राजेश रविदास,शिशु मंगल,गौरांग मंडल,सोना मंडल गुलाम अंबिया आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे