Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 2

अन्ततः निभा देवी का प्रयास रंग लाया , रेलवे पाकुड़ में स्टेशन पर दूसरी ओर लगाएगा टिकट का ऑटोमेटिक मशीन।

नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी का प्रयास रंग लाया,विगत माह पाकुड़ नगर परिषद वार्ड नंबर 11 की वार्ड पार्षद निभा देवी ने मंडल रेल प्रबंध,पूर्व रेलवे हावड़ा श्री को पत्र लिखकर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर अवस्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे रेल यात्रियों के सुविधा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाने की मांग जोर-शोर से उठाई थी। परिणाम स्वरुप उपरोक्त मांग पर विचार करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व रेलवे हावड़ा से राहुल रंजन ने उक्त स्थल पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन(ATVM) अधिष्ठापन की अनुमति प्रदान कर दी है।
एटीवीएम लगाने हेतु वार्ड पार्षद निभा देवी की उपस्थिति में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) परितोष रंजन,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (दूरभाष) संजय कुमार ओझा वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता राजू कुमार,वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल ने उक्त स्थल का संयुक्त जांच किया।जांचोंपरांत वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य)परितोष रंजन ने बताया कि मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा मालगोदाम रोड पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) अधिष्ठापन हेतु स्थल चयन का नया कंस्ट्रक्शन करने का आदेश प्राप्त हुआ है,आदेश के आलोक में एटीवीएम अधिष्ठापन कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा और बहुत जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा।
बताते चले की वार्ड पार्षद निभा देवी ने मंडल रेल प्रबंधक को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन अधिष्ठापन हेतु पत्राचार किया था,जिससे की पाकुड़ पूर्वी भाग के रेल यात्रियों सहित रेलवे कॉलोनी, सिद्धार्थनगर,ईशाकपुर, मनीरामपुर,रहसपुर,इलामी हरिगंज नवादा,संग्रामपुर नवरत्तमपुर,जयकिष्टोपुर, रघुनंदनपुर उर्फ चांचकी चांदपुर आदि विभिन्न पंचायत के रेल यात्रियों को टिकट कटाने की असुविधा से संबंधित विषय पर ध्यान आकृष्ट करवाया गया था कि मालगोदाम रोड की ओर आने वाले रेल यात्रियों को टिकट कटाने की सुविधा नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार समय पर टिकट नहीं मिलने पर के कारण यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ता है जिसके कारण उन्हें टिकट जांच के क्रम में भारी भरकम जुर्माना भी चुकाना पड़ता है।जिसके कारण रेल यात्रियों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। लेकिन रेल यात्रियों के सुविधा और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पाकुड़ माल गोदाम रोड में फुट ओवर बीच के नीचे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की अनुमति वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुर्व रेलवे हावड़ा ने दे दी है।जिससे इस क्षेत्र के रेल यात्रियों में काफी हर्ष व्याप्त है।
दैनिक रेल यात्री सहित पाकुड़ के आमजनों सुशील साहा मुरारी मंडल मिथुन यादव मिथिलेश मंडल पंकज मिश्रा मो•अलीम शेख मोती शेख अचिंत बनर्जी बापी यादव कन्हैया रजक दिपक प्रमाणिक इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड पार्षद निभा देवी के प्रयास से और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा के सहयोग से ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का अधिष्ठापन हो रहा है वार्ड पार्षद निभा देवी का प्रयास रंग लाया है।इस पहल से हम सभी को रेल टिकट के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और ना ही लाइन लगाना पड़ेगा व ससमय टिकट मिलेगा।

*एंडेवर एकेडमी पाकुड़ में जेटेट निःशुल्क साप्ताहिक टेस्ट सीरीज का आयोजन, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने लिया भाग*

पाकुड़: इंडीवर एकेडमी द्वारा झारखंड टेट (JTET) की निःशुल्क साप्ताहिक टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह टेस्ट सीरीज पूर्णतः निशुल्क है। ज्ञात हो कि इंडीवर एकेडमी, बीजीआर माइनिंग इन्फ्रा एवं डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, पाकुड़ के सहयोग से संचालित इस कोचिंग संस्थान का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराना है। विगत तीन वर्षों से संचालित एंडेवर एकेडमी में प्रत्येक वर्ष दर्जनों छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल किया है। आज एंडेवर एकेडमी के निर्देशक विकास तिवारी की अध्यक्षता में मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।

संस्थान में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा सही मार्गदर्शन, नियमित कक्षाओं तथा परीक्षा-आधारित अभ्यास के माध्यम से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।

संस्थान के निदेशक विकास तिवारी ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए नियमित टेस्ट आयोजित किए जाते हैं, ताकि वे परीक्षा के वास्तविक माहौल का अनुभव प्राप्त कर सकें और अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान में नियमित कक्षाओं के साथ-साथ कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्पोकन इंग्लिश की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे उनका आत्मविश्वास और संचार कौशल बेहतर हो सके।

उन्होंने सभी प्रतियोगी छात्रों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी छात्र झारखंड टेट, शिक्षक भर्ती, रेलवे, एसएससी, बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता है अथवा आगामी परीक्षाओं के लिए टेस्ट देना चाहता है, तो वह इंडीवर एकेडमी आकर निःशुल्क टेस्ट सीरीज का लाभ उठा सकता है मॉक टेस्ट के दौरान एंडेवर एकेडमी के डायरेक्टर विकास तिवारी एवं संस्थान के प्रिंश प्रकाश , नीरज कुमार राउत खोखन रविदास की सक्रिय भूमिका रहीं।

पाकुड़ जिले के हक साहेब AIBE-XXI परीक्षा में लहराया अपना परचम

पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वी नगर गांव के निवासी हक साहेब ने ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जामिनेशन ( AIBE – XXI ) में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पुरे जिले के नाम रोशन किया है।
परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी सफलता अधिवक्ता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

स्कूल से ही रहे मेधावी छात्र
हक साहेब शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे आ रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई अंजना हाई स्कूल से की, और 10वीं की परीक्षा में अंजना हाई स्कूल में टॉप 10 हासिल किया था।

इसके बाद जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज, पाकुड़ से 12वीं परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन बेहतर प्रदर्शन हासिल की और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

11वीं, 12वीं के बाद, स्नातक की पढ़ाई, के लिए केकेएम कॉलेज, पाकुड़ से राजनीतिक विज्ञान से पढ़ाई किया ।
और KKM College Pakur ( Political Science) Honours परीक्षा में टॉप 7 हासिल किया और फिर से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

उसके बाद उच्च स्तरीय पढ़ाई के लिए, बिहार मुंगेर यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई किया और LL.B परीक्षा में ( BSILS ) कॉलेज में टॉप 20 हासिल किया और अपना प्रतिभा का परिचय दिया शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल लेकर अपना पाकुड़ जिला निजी आवास लौटा था।

उनके पिता, अनारूल शेख एवं माता गोलमा बीवी ने स्वयुक्त रूप से कहा बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों,

रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने हक साहेब को बधाई दी।

ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद हक साहेब ने कड़ी मेहनत, लगनऔर अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता क्षेत्र के अन्य विधिक विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी। हक साहेब ने अपनी सफलता का श्रेय खासकर अपने माता-पिता,सीनियर वकील शकील अहमद , शिक्षकों और शुभचिंतक का मार्गदर्शकों साथियों को दिया है। उन्होंने कहा कि एक सफल अधिवक्ता बनकर संविधान के अंदर रहकर हर नागरिक को सत्य न्याय कानून की सेवा देना हैं।

वहीं जिले के शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी हक साहेब की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पाकुड़ के लिए गौरव का विषय बताया है।

रविवार को मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो कीउपस्थिति में मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों के हित में विधिक जानकारी दी गई।उक्त कार्यक्रम के तहत सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और प्ली-बार्गेनिंग जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।इस कार्यकम के उद्देश्य विचाराधीन कैदियों को राहत प्रदान करना है। जिसके माध्यम से उनके वाद के पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने समेत कानूनी सहायता प्रदान को लेकर जानकारी दी गई। इस शिविर का मकसद बंदियों को त्वरित न्याय दिलाने, उनके वाद की स्थिति बताने और उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ाने को लेकर बंदियों के हित में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने संयुक्त रूप से बंदियों के हित में निःशुल्क कानूनी सहायता एवं मध्यस्थता के बारे में वाद का निष्पादन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बंदियों के वाद से संबंधित बातों और समस्या को सुना गया। एवं मेडिकल शिविर द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार,डॉक्टर एस के झा,लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, एलएडीसीएस के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ,एवं गंगाराम टुडू समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारियों डालसा कर्मी नन्दलाल पाल एवं अन्य मौजूद रहे।

पैसेंजर एसोसिएशन के अधिकारियों ने रेलवे महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, 3 सूत्री मांगों पर विचार की गुहार।

ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष-सह-भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय तथा सचिव राणा शुक्ला ने पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता में महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता मिलिंद देउस्कर से उनके कार्य कक्ष में मिलकर की तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के क्रम में उप महाप्रबंधक प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता शिवराम मांझी मौजूद थे।
ईजरप्पा के तीन सूत्री मांग यथा रामपुरहाट से साहिबगंज नई मेमू ट्रेन का संचालन करने का मांग किया जो 13:15 पर रामपुरहाट से प्रारंभ होकर संध्या प्रहर साहिबगंज पहुंचे दूसरे दिन प्रातः साहिबगंज से 9 बजे प्रारंभ होकर तीनपहाड़-बरहरवा-पाकुड़-मुरारोई-रामपुरहाट चलाई जाने की मांग की है।
पूर्व में ही ईशाकपुर एलसी गेट नंबर 39 पाकुड़ वेस्ट केबिन तथा एलसी गेट नंबर आईसी और टुसी माल पहाड़ी अंतर राज्यीय रोड पर रोड ओभर ब्रिज के निर्माण की मांग की थी।पुनः उस मांग को स्मरण में दिया गया है। कोलकाता-काजीरंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का पाकुड़ में ठहराव,प्रसिद्ध पत्थर व्यवसाय उद्योगपति लुतफल हक द्वारा पाकुड़ रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के पीने के पानी के लिए चार अनुदानित फ्रिज को रेलवे के हस्तांतरित करने की मांग की गई।पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड में हाईमास्ट लाइट तथा वीडियो वॉल लगाने की भी मांग की गई है।
इन सभी विषयों पर महाप्रबंधक पूर्व कोलकाता से लगभग 40 मिनट विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा के करने के उपरांत उन्होंने आश्वस्त किया कि मेरे क्षेत्राधिकार अंतर्गत जो कदम रेल यात्रियों को सुविधा हेतु उठाना पड़ेगा वह मैं करूंगा और कर भी रहा हूं। पाकुड़ में रेल यात्रियों के सुविधा के लिए रेलवे सजग है।रामपुरहाट से साहिबगंज तक रेलवे ट्रैक की व्यवस्था को देखते हुए उक्त रेल ट्रैक पर उक्त सवारी गाड़ी का परिचालन हो इस बावत मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता रौशन कुमार को समय सारणी निर्धारित करने का दिशा निर्देश दिया गया है। जल्द ही इसका निदान निकलेगा,कोलकाता- काजीरंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस के पाकुड़ में ठहराव हेतु कटिंग समय अनुसार निर्देश दिया गया है।ईशाकपुर एलसी गेट नंबर 39 वेस्ट केबिन रोड ओभर ब्रिज के निर्माण की जांचोपरांत स्वीकृति प्रदान की गई है,मगर मुरारोई-बरहरवा रेल खंड पर दो और अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने की योजना है इस बाबत थोड़ा सा विलंब हो रहा है।रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार जल्द ही रोड ओवर ब्रिज के निविदा प्रक्रिया कर रोड़ ओभर ब्रीज का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा एलसी गेट नंबर आईसी और टुसी मालपहाड़ी अंतर राज्यीय रोड़ की पुनः जांच का आदेश दिया गया है।पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में वीडियो वॉल तथा हाई मास्टलाइट लगाने की अनुमति प्रदान की गई है।

विकास के मुद्दे और पारदर्शिता पर रेस हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

*झारखंड के सभी जिलों में प्रमुख लंबित सड़क एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं में तेजी लाये: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन*

*वर्षों से लंबित परियोजनाओं में अनावश्यक देरी और लापरवाही अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी: मुख्यमंत्री*

रांची: आज पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने अधिकारियों के साथ किया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य की सभी सड़क, पुल, पुलिया, फ्लाईओवर एवं अन्य निर्माण परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का काम करें। वर्षों से लंबित परियोजनाओं में अनावश्यक देरी और लापरवाही अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

*माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी* ने सभी निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं का अद्यतन डेटाबेस तैयार करने तथा उनकी जियो-टैगिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक परियोजना की प्रगति, लागत, गुणवत्ता और समय-सीमा की प्रभावी निगरानी हो सके। पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित मॉनिटरिंग हमारी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा होगी।

साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सड़क, गड्ढों, जलजमाव और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का काम करे विभाग। बारिश को देखते हुए गड्ढों की मरम्मत, बेहतर जल निकासी, सड़कों की गुणवत्ता में सुधार तथा संकीर्ण मार्गों के चौड़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी काम करें।

राजधानी रांची सहित राज्य की प्रमुख लंबित सड़क एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं में तेजी लाने तथा महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अगले दो माह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

अंगिका समाज की बैठक हुई, सनगंठन की जिला इकाई के गठन सहित लिए गये कई निर्णय।

प्रेस विज्ञप्ति
झारखंड प्रदेश अंगिका समाज (अंग)
जिला इकाई, पाकुड़

दिनांक : 14 जुलाई 2026
स्थान : पाकुड़

झारखंड प्रदेश अंगिका समाज (अंग), जिला इकाई, पाकुड़ की संगठनात्मक बैठक दिनांक 13 जुलाई 2026 को प्रदेश पर्यवेक्षक श्री सुरजीत झा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई का संगठनात्मक निर्वाचन संपन्न कर सत्र 2026–2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

निर्वाचन में डॉ. मनोहर कुमार को अध्यक्ष, श्री कृपा सिन्धु तिवारी ‘बच्चन’ को महासचिव, श्री संजय कुमार शुक्ला को सचिव तथा श्री अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में श्री कैलाश झा एवं श्रीमती रूमा सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा झारखंड राज्य साहित्य, संगीत, नाटक एवं ललित कला के जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अंगिका महिला समूह, पाकुड़ का भी गठन किया गया। इसमें श्रीमती प्राची चौधरी को अध्यक्षा, श्रीमती निधि गुप्ता एवं सीमा कुमारी को उपाध्यक्ष, श्रीमती पूनम देवी को सचिव, श्रीमती रश्मि कुमारी को संगठन सचिव, श्रीमती नीतू देवी को सह-संगठन सचिव, श्रीमती मधु देवी को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती निक्की कुमारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। संरक्षक के रूप में श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह का चयन किया गया।

बैठक में आगामी जनगणना में अंगिका भाषा को पृथक भाषा के रूप में दर्ज कराने, जेटेट (JTET) नियुक्ति नियमावली में अंगिका भाषा को शामिल कराने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

नवगठित कार्यकारिणी ने अंगिका भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

जारीकर्ता :
रामरंजन कुमार सिंह
संयोजक
झारखंड प्रदेश अंगिका समाज (अंग), जिला इकाई, पाकुड़
मो.: 7250750800

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने कहा युवा हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारी प्राथमिकता है कि उन्हें ऐसी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा मिले, जो उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करे।
बैठक में कई निर्देशों के साथ-साथ विभाग को यह भी निर्देश दिया कि Jharkhand State University Service Commission से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि रिक्त पदों पर समयबद्ध नियुक्तियां हो सकें। साथ ही, राज्य के महाविद्यालयों को उनकी रैंकिंग के आधार पर श्रेणीबद्ध कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करें। हमारी सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त, आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

भाजपा झिकरहाटी मंडल की बैठक संपन्न,एसआईआर की की गई समीक्षा।

भाजपा झिकरहाटी मंडल इकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल की अध्यक्षता में लखनपुर स्थित श्यामचंद मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष-सह-मंडल प्रभारी हिसाबी राय,जिला महामंत्री रूपेश भगत,मंडल के सभी पंचायत के बीएलए 2 मौजूद थे।
बैठक में विगत बैठक में पारित प्रस्ताव की समीक्षा की गई। तदोपरान्त भारत सरकार द्वारा पाकुड़ प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य के प्रगति पर जानकारी प्राप्त की और चिंता व्यक्त किया गया।बैठक में कार्यकर्ताओं सहित आम जनों ने बताया कि लखनपुर सहित आसपास के हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण का फॉर्म बीएलओ द्वारा ठीक प्रकार से घर-घर वितरण नहीं किया जा रहा है‌ वे घर पर ही रह कर सारे कार्य कर रहे हैं,न हीं फॉर्म भरने में आम जनों को कोई मदद की जा रही है।ऐसे में “आपदा में अवसर खोजने वाले” लोगों की चांदी हो रही है जहां 20 से ₹50 तक की राशि विशेष ग्रहण पुनरीक्षण फॉर्म भरने का ले रहे हैं। ऐसा महसूस किया जा रहा है कि संबंधित पदाधिकारी इस विषय को पर गंभीर नहीं है, इसलिए साजिश के तहत हिंदू बहुल क्षेत्र में हर प्रकार की अनियमितता जोड़ों पर की जा रही है।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को जिला महामंत्री रूपेश भगत ने एक बार पुनः विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को मास्टर ट्रेनर के तरह बार-बार जानकारी साझा किया और कार्यकर्ताओं सहित बीएलए 2 को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बीएलए के संबंध में संबंधित पदाधिकारी को शिकायत किया जाएगा साथ ही आप कार्यकर्ता और बीएलए 2 प्रत्येक मतदाताओं तक दो-दो गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ से मिलकर घर-घर पहुंचने एवं मतदाताओं की मदद करें।उन्होंने आगे कहा कि किसी पात्र का नाम मतदाता श सूची से छूटना नहीं चाहिए।विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है,इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि रहित बनाना है।अगर आपको किसी प्रकार की समस्या होती है तो मंडल अध्यक्ष के माध्यम से जिला के पदाधिकारी को अभिलंब सूचित करें। बीएलए की अनियमित को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में मंडल महामंत्री विक्रांत राजवंशी,अरुण मंडल,उपाध्यक्ष सुशांत घोष, शिशु मंडल, सहदेव भास्कर प्रभु,निमाई घोष,मुस्तफा शेख,शिवप्रसाद मंडल,श्रीकांत मंडल,बानेश्वर रविदास,प्रकाश घोष,काशी रविदास,नरेन घोष, हरेराम भास्कर,अरुण मंडल, प्रणव राजवंशी आदि मौजूद थे।

पाकुड़ में कोंग्रेस के राज्य स्तरीय पदाधिकारी ने की बैठक, एस आई आर पर की विस्तार से चर्चा , एक भी योग्य मतदाता का न हटे कटे नाम रहें सजग सभी कार्यकर्ता,भाजपा की मंशा करें बिफल, दिया निर्देश ।

*राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारियों के साथ राज्य के सह प्रभारी श्री वेलप्रशाद ने पाकुड़ होटल मुस्कान में की बैठक*

*बीजेपी के मनसूबे को कामयाब नहीं होने देना है SIR में एक भी योग्य मतदाता का नाम कटे नहीं सभी bla रहे सतर्क श्री वेलाप्रसाद*

रविवार पाकुड़ जिला के होटल मुसकान में राजमहल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी श्री बेलाप्रसाद जी उपस्थित हुए बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने की कार्यक्रम में SIR BLA के संबंध में सह प्रभारी ने गहनता से चर्चा की पहले बारी बारी से सभी प्रखंड अध्यक्ष से बात कर फीडबैक लिया प्रखंड अध्यक्षों ने अपने कार्यों के साथ जमीनी समस्याओं से अवगत करवाया और सभी बातों को बहुत गंभीरता से सुनकर सह प्रभारी ने बताया कि आपकी बातों को मै उचित जगह पर रखूंगा वही सह प्रभारी ने कहा कि बीजेपी बड़ी चतुराई से आपके वोटो को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है और SIR के माध्यम से ये प्रयास हो रहा है पार्टी BLA बनाने पर जोर दे रही है आदरणीय राहुल गांधी जी की पौनी नजर झारखंड पर है पार्ट चाहती है बंगाल बिहार की तरह झारखंड में भी मतदाताओं का नाम न काट दिया जाए इसके लिए हमें सजग रहना है एक एक बूथ पर नजर रखे प्रखंड के पदाधिकारी हर बूथों का नियमित निरक्षण करे ताकि पता चल सके हमारा BLA काम कर रहे हैं या नहीं समय समय पर फोन के माध्यम से संपर्क करे बीजेपी के नापाक मनसूबों को सफल होने नहीं दे आने वाली दिन बहुत सुनहरा होगा कांग्रेस का वहीं जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने कहा कि अभाव के बावजूद भी हमारे कार्यकर्ता काम कर रहे है हमलोग प्रखंड का दौरा करके बात कर रहे है कार्यकर्ताओं की विशेष कर लिट्टीपाड़ा विधानसभा महेशपुर विधानसभा में बहुत सारी दिक्कतें है विधायक नहीं रहने के बावजूद कार्यकर्ता कार्य कर रहे है उनलोगों की बातो को प्रदेश प्रभारी तक पहुंचाने की आग्रह जिला अध्यक्ष ने सह प्रभारी से कहा बैठक में प्रदेश कोडीनेटर उदय लखमानी समेनुल इस्लाम बेलाल शेख मानसरुल हक मनोवर आलम मुर्शीद आलम इस्लाम मिया शाहीन परवेज अर्नेस्ट मरांडी देवीलाल मुर्मू बाकुल शेख मुख्तार हुसैन उपस्थित थे