Thursday, November 19, 2026
Homeआध्यत्मिक*आज का खास: देव‌उठान (देव‌उत्थान) एकादशी व्रत कल, योगनिद्रा से जागेंगे नारायण*

*आज का खास: देव‌उठान (देव‌उत्थान) एकादशी व्रत कल, योगनिद्रा से जागेंगे नारायण*

*कल समाप्त होगा चातुर्मास, शुरू होंगे विवाह के लग्न*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
19.11.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: हेमंत ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : कार्तिक
पक्ष : शुक्ल
तिथि : दशमी
दिन : गुरूवार
नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद
योग : हर्षण
करण : तैतुल/गर
सूर्योदय : सुबह 06:38 बजे।
सूर्यास्त : शाम 05:22 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : वृश्चिक राशि में।
आज का चंद्रमा : कुम्भ राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* दक्षिण।
*————————*
*आज का राहुकाल :* दिन में 1:30 से 3:00 बजे तक।
*———————–*
*आज का शिव वास:* सभा स्थल में। फल: कष्ट कारक।
*———————-*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज रात्रि 9:14 पर चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आज प्रसूति स्नान व नामकरण के मुहूर्त हैं।
*———————-*
*आज भद्रा:* आज भद्रा नहीं है।
*————————*
*आज पंचक:* अभी पंचक चल रहे हैं। पंचक आगामी शनिवार को रात्रि 3:42 बजे तक रहेगा।
*———————–*
*आज का खास:*
श्रीहरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत, (देव‌उठान) 20 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाए जाएंगे। इसी दिन भगवान श्रीहरि विष्णु का चार माह के योग निद्रा के बाद जागरण होगा। भगवान श्रीहरि नारायण के जागरण के साथ ही पिछले चार महीने से चले आ रहे चातुर्मास समाप्त हो जाएगा। चातुर्मास की समाप्ति के साथ ही विवाह के लिए लग्न प्रारंभ होंगे। देव‌उठनी एकादशी अर्थात् देव‌उठान (देव‌उत्थान) एकादशी व्रत पर तुलसी विवाह का आयोजन होते हैं। इस दिन अपने घरों को भी जगाने की पौराणिक परंपरा है।
*———————-*
आलेख…
*पं.चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श*
*संपर्क:9905507766*
*———————*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments