Sunday, November 15, 2026
Homeप्रेरकपक्ष विपक्ष की चुप्पी के बीच रतन सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने...

पक्ष विपक्ष की चुप्पी के बीच रतन सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने बदहाल सड़कों पर फूँका बिगुल , सबका माँगा साथ।

एक दौर में राजनीति और सामाजिक कार्यों के साथ साथ खेल कूद से जुड़े पिंटू सिंह फिर से एक बार सड़कों की बदतर हालात पर आहत हैं और आंदोलन के मूड में हैं। ऐसे संजीदा और समाजहित के कार्यों में उनकी रुचि कोई नई नहीं है, लेकिन कोरोना काल में एक व्यक्तिगत हादसे ने उन्हें मौन कर दिया था।
लेकिन एक संवेदनशील आदमी कब तक मौन रह सकता है ?
बदहाल सड़कों पर किसी मौन व्यक्ति का अचानक इस तरह आंदोलन के मूड में आ जाना कई सवाल खड़े करते हैं। पत्थरों के लिए मशहूर पाकुड़ जहाँ के पत्थरों से न जाने कहाँ कहाँ की सड़कें बनती , चमकती और दौड़ती हैं , वहीं की सड़कें बदहाल हैं , तो आख़िर क्यूँ ?
जिले में एक से एक नेता हैं , जो सत्ता में भगीदारी करते हैं,
फिर सड़कों की हालत ऐसा कि लोगों को आंदोलन करना पड़े।
बहरहाल रतन सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने सोशल मीडिया पर आम , खास , विशेष लोगों का आह्वान करते हुए जिले के हित में साथ आने को कहा है।
बिना किसी राजनैतिक बैनर के तले आंदोलन के मूड में उन्होंने मीडिया से भी साथ माँगा है।
लोग चर्चा कर रहे हैं सोया शेर जग गया है , माँग भी जायज है।
लेकिन फिर सवाल बनता है , सत्ताधारी पार्टियों के नेताओं को बदहाल सड़कों पर कौन सी मजबूरी मौन रखे हुए हैं , और विपक्षी चुप्पी भी सवालों को ही जन्म दे रहा है।
लेकिन ये पाकुड़ है , यहाँ की परंपरा रही है , कि जब जिम्मेदार चुप रहें ,तो आम आदमी आवाज़ उठाने सड़कों पर निर्णायक भूमिका में उतरता है। और जिला प्रशासन ?
वे तो SIR और त्योहारों को सुरक्षित रखने में व्यस्त हैं। और मीडिया चार मरे पाँच घायल और घोटाले उजागर करने में मस्त है। हो भी क्यूँ नहीँ जहाँ सडकों की हालात ये है कि आम आदमी को आंदोलन करना पड़े वहाँ चार मरेंगे और पाँच घायल भी होंगे , और पक्ष विपक्ष की मौन स्वीकृति घपलों के लिए उपयुक्त वातावरण भी देता है। मीडिया के लिए दोनों ख़बर ही तो है।
हे कि नहीं ?

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments