Friday, October 2, 2026
Homeप्रेरक*हावड़ा मंडल में भव्य रूप से मनाई गई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर'...

*हावड़ा मंडल में भव्य रूप से मनाई गई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती, आयोजित हुई राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक*

प्रेस विज्ञप्ति, हावड़ा मंडल।
तारीख: 01.10.2026

पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में दिनांक 30.09.2026 को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) महोदय की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की एक उच्चस्तरीय बैठक का भी आयोजन किया गया।

बैठक में मंडल के सभी प्रमुख उच्चाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर गहन विचार-विमर्श किया।

इस आयोजन का सबसे आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा जब उपस्थित उच्चाधिकारियों द्वारा ओजस्वी कविताओं के रचनाकार राष्ट्रकवि दिनकर की प्रसिद्ध कविताओं का सस्वर पाठ और गायन किया गया। अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत ‘रश्मिरथी’ और कुरुक्षेत्र की पंक्तियों ने पूरे सभागार में एक ऊर्जावान और देशभक्ति का माहौल पैदा कर दिया।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि दिनकर जी की कविताएं समाज में राष्ट्रप्रेम, वीरता और न्याय की प्रेरणा जगाती हैं। साथ ही, उन्होंने सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के सहज और सरल प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी अधिकारियों को प्रेरित किया। बैठक का समापन राष्ट्रहित और राजभाषा के उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments