Saturday, September 5, 2026
Homeप्रेरकअनोखी पहल , जन्माष्टमी पर गुड़ के साथ शीतल जल श्रद्धालुओं और...

अनोखी पहल , जन्माष्टमी पर गुड़ के साथ शीतल जल श्रद्धालुओं और ब्रतियों को राह में देगा सकून।

जन्माष्टमी पर जिला प्रशासन व DBL PSPCL की अनूठी पहल, राहगीरों के लिए अमरपाड़ा बस स्टैंड में शुरू हुई शीतल पेय जल व गुड़ की व्यवस्था

अमरपाड़ा (पाकुर): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर पाकुर जिला प्रशासन के कुशल निर्देशन में आम लोगों और राहगीरों के लिए एक बेहद सुंदर और नेक सामाजिक कार्य की शुरुआत की गई है। क्षेत्र में पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए DBL PSPCL कंपनी ने अपनी CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) योजना के तहत अमरपाड़ा बस स्टैंड परिसर में साफ और ठंडे पानी का उत्तम इंतज़ाम किया है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए बना वरदानइस भीषण गर्मी में सफर करने वाले मुसाफिरों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के लिए जिला प्रशासन और कंपनी की यह सामूहिक व्यवस्था किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। त्योहार के इस शुभ मौके पर सबसे अच्छी बात यह की गई है कि यहाँ ठंडे पानी के साथ-साथ राहगीरों के लिए गुड़ की भी विशेष व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड से गुजरने वाले लोग गुड़ खाकर पानी पी रहे हैं, जिससे उन्हें इस तपती गर्मी में तुरंत राहत और ताकत मिल रही है।

ज्ञात हो कि हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा में भी राहगीरों को गुड़-पानी पिलाना महापुण्य का कार्य माना गया है। इस बुनियादी ज़रूरत को समझने और इतनी बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए स्थानीय जनता ने पाकुर जिला प्रशासन और DBL PSPCL कंपनी का दिल से आभार जताया है। लोगों का कहना है कि जनहित में उठाया गया यह कदम वाकई तारीफ के काबिल है।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ उद्घाटन मिली जानकारी के अनुसार, DBL कंपनी के AGM लायजन (Liaison) श्री संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर DBL PSPCL द्वारा इस जनोपयोगी CSR पहल की शुरुआत की गई। पेयजल सुविधा के इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंपनी के CSR मैनेजर उमेश कुमार एवं लायजन टीम के जे.पी. राय, संजय कुमार, मनोज मोदक सहित कई अन्य कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments