Sunday, July 26, 2026
Homeशिक्षाकारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर डी ए वी पाकुड़ के...

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर डी ए वी पाकुड़ के प्रांगण में गूंजा देशभक्ति का स्वर

पाकुड़ के स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में *कारगिल विजय दिवस* की 27वीं वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और देशभक्त वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने वीर शहीदों को भावविनी श्रद्धांजलि करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत प्राचार्य के नेतृत्व में अभिभावकों के साथ शहीदों के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर बच्चों के देशभक्ति पर आधारित एकांकी ने पूरे समारोह को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों के शौर्य और बलिदान को सजीव कर दिया। कक्षा अष्टम एवं नवम के विद्यार्थियों ने प्रेरणादाई देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के एन सी सी विंग ने अपने मार्च पास्ट एवं प्रभावशाली प्रदर्शन के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण को अदम्य साहस के साथ प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हेड बॉय आलोक कुमार के द्वारा किया गया।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

Previous article
*डालसा सभागार में एक दिवसीय ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन* झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में पीएलवी कैपेसिटी बिल्डिंग सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने सभी पीएलवी के कार्य की समीक्षा की गई। सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का कार्य रजिस्टर का मूल्यांकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश दी गई। सचिव रूपा बंदना किरो ने सभी उपस्थित पैरा लीगल वॉलेंटियर्स को उनके कार्य कौशल को बढ़ाने ,अधिक से अधिक संख्या में वंचित योग्य व्यक्ति को कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। मौके पर लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार डिप्टी चीफ़ मो नुकुमुद्दीन शेख एवं लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल के सहायक गंगाराम टुडू समेत सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments