Tuesday, June 23, 2026
Homeप्रेरकमुस्कान होटल के ऑंगन में एक बार फिर पत्रकार हित में JJA...

मुस्कान होटल के ऑंगन में एक बार फिर पत्रकार हित में JJA बैनर तले पाकुड़ में युवा पत्रकारिता ने ली नई अंगड़ाई।

पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा एवं झूठे मुकदमों के मुद्दे पर JJA बैनर तले एक बार फिर मुखर हुए पत्रकार।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) पाकुड़ इकाई की बैठक जिला प्रभारी अरबिंद ठाकुर की अध्यक्षता में पाकुड़ स्थित होटल मुस्कान में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकार हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने,पत्रकारों का बीमा सुनिश्चित करने, पत्रकारों पर दर्ज किए जाने वाले झूठे मुकदमों पर रोक लगाने तथा समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को जमीनी स्तर पर आने वाली परेशानियों का मामला प्रमुखता से उठाया गया। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि खबर संकलन के दौरान कई बार उन्हें अनावश्यक दबाव, धमकियों और विभिन्न प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होती है।बैठक में इन मुद्दों को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करने की संभावना पर भी चर्चा की गई। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता है।सभी पत्रकारों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जुलाई 2026 को अगली बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें जिले भर के पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही जिला कमेटी के गठन की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।बैठक में पत्रकार एकता, सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर संघर्ष को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से प्रखंड कमिटियों का गठन किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तैयार होने के उपरांत जिला स्तरीय कमिटी का गठन किया जाएगा। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया।यह निर्णय संगठन को प्रखंड एवं जिला स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया। साथ ही आगामी 5 जुलाई 2026 को होने वाली बैठक में जिले के अधिकाधिक पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया गया।बैठक में गोड्डा जिला प्रभारी मकसूद आलम, सतनाम सिंह, बलराम ठाकुर,प्रीतम सिंह यादव, शमसेर आलम,अराफात, सुदीप त्रिवेदी,काजीरुल शेख,अभिषेक तिवारी, बजरंग पंडित,रविशंकर मिश्रा,विजय कुमार आदि मौजूद थे.

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments