Monday, July 27, 2026
Homeसमाचारपूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्यों ने किया पाकुड़ न्यू रनिंग रूम...

पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्यों ने किया पाकुड़ न्यू रनिंग रूम का औचक निरीक्षण

पाकुड़ न्यू रनिंग रूम की स्थिति जानने के लिए पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस शाखा पाकुड़ के सदस्य रात शनिवार को फुल एक्शन मोड में नजर आई। रनिंग रूम से लेकर कार्यालय और निमार्णाधीन परियोजनाओं तक लगातार निरीक्षण कर उन्होंने साफ कर दिया कि अब काम सिर्फ कागजों पर नहीं,जमीन पर दिखाना चाहिए। रनिंग रूम के सभी वार्ड में साफ सफाई की व्यवस्था की बारीकी से परखा । रनिंग कर्मचारियों की भोजन की गुणवत्ता, उपस्थिति रजिस्टर और शुद्ध पेय जल उपकरणों की जांच करते हुए हर रनिंग कर्मचारियों को शुद्ध भोजन देने पर जोर दिया गया । और अधूरी व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जोर दिया गया पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्यों ने सख्त निर्देश दिया कि पूरी व्यवस्था सिर्फ कागजी कलम पर नहीं रनिंग रूम के कर्मचारियों को मिलना चाहिए । इस दौरान पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सहायक सचिव श्री भोपाली कुमार यादव ने रनिंग रूम अधिकारियों कर्मियों को निर्देश दिया कि वे कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करे और मिलने वाले सुविधाएं का लाभ अंतिम कर्मचारी तक पहुंचाए । उन्होंने दो टूक कहा कि बेहतर प्रशासन वही है जहां कर्मचारियों को सम्मान के साथ बिना भटकाव सेवा मिले । निरीक्षण के दौरान पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के संगठन सचिव गौरव कुमार , युवा सचिव अजीत कुमार पाल , युवा अध्यक्ष मनु शर्मा ,युवा संगठन सचिव शिवम् कुमार सिंह ,शाखा सदस्य जितेन्द्र पंडित ,मीडियाकर्मी सोनू कुमार और रनिंग रूम के इंचार्ज मोहम्मद जमान भी मौजूद रहे ।।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments