Tuesday, April 7, 2026
Homeराजनीतिबड़े धूम से मना स्थापना दिवस।

बड़े धूम से मना स्थापना दिवस।

भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र संख्या 427 पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय के नेतृत्व में बागतीपाड़ा, पाकुड़ स्थित उनके आवासीय कार्यालय पर धुमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने परम श्रद्धेय डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया। तदोपरांत भाजपा वरिष्ठ नेता हिसाबी राय ने भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया एवं सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया गया एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निभा देवी,मंडल महामंत्री सुशील साहा,बूथ अध्यक्ष लव रजक,मनोरंजन देवी मौजूद थी
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता हिसाबी राय ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटेल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया इसके प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी निर्वाचित हुए।
अपने स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषय पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई।
देश में विकास आधारित राजनीति नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश भाजपा राजग शासन के दौरान राखी।आज तीन दशक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केंद्र में विद्यमान है।
इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागतीपाड़ा मनसा मंदिर के तालाब में स्वच्छता अभियान चला कर तालाब की सफाई किया।
कार्यक्रम मुरारी मंडल,मिथिलेश मंडल,अमित घोष,छोटन मेहरा, रणजीत राम,विश्वजीत राय,बच्चू राय,विपुल दास,अफजल शेख, सैफल शेख,तन्मय दास,शमशाद अंसारी,दीपक ठाकुर,कन्हैया रजक,मोनू जायसवाल,दिलीप मिस्त्री शंकर दास आदि मौजूद थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments