*बढ़ेगा गर्मी का रफ्तार, महीने के उत्तरार्ध में होगी बारिश, खराब रहेगा मौसम*
*वैशाख महीने में भारत के कुछ पड़ोसी देशों में आ सकते हैं भूकंप, खाद्य पदार्थों के बढ़ेंगे मूल्य*
*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
03.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : कृष्ण
तिथि : प्रतिपदा
दिन : शुक्रवार
नक्षत्र : चित्रा
योग : व्याघात
करण : कौलव/तैतुल
सूर्योदय : सुबह 05:50 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:10 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : तुला राशि में।
*आज का शिववास गौरी संन्निधौ में : फल शुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पश्चिम।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 10:30 से 12:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज कच्छपावतार, धर्मघटादि दान, अन्नप्राशन, नामकरण, जातकर्म, विपणिव्यापार के मुहूर्त हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
आज नव संवत्सर २०८३ का दूसरा महीना वैशाख प्रारंभ हो रहा है। वैशाख का महीना इस बार 29 दिनों का होगा चूंकि इस महीने के शुक्ल पक्ष में षष्ठी तिथि का क्षय हो रहा है। वैशाख महीने में इस बार पांच शुक्रवार का योग बन रहा है। वैशाख महीने में आगामी 14 अप्रैल को मेष की संक्रांति इस बार देश और देशवासियों के सम्मुख परेशानियां खड़ा करेगा। चूंकि ग्रह-नक्षत्रों के सही संयोग नहीं बन पा रहे हैं। मंगलवार की मेष संक्रांति पड़ोसी देशों के साथ तनाव का कारण बनेगा। भारत के कुछ पड़ोसी देशों में भूकंप भी आएगा। मंगल और राहु के अंगार की योग के कारण यवन राष्ट्रों में युद्ध की स्थिति जारी रहेगा। इस महीने देश में कुछ आतंकवादी घटनाएं भी घट सकती है। जिससे धन-जन को क्षति पहुंचेगी। इस महीने गर्मी का रफ्तार बढ़ेगा। लू का प्रकोप सताएंगे। कहीं-कहीं जल संकट गहरायेगा। चंद्र दर्शन मुहूर्त के अनुसार इस महीने रुई, कपास, घी, तेल, सरसों, नारियल, सुपारी, बादाम, गुड़, चीनी व साग-सब्जियों के भाव भाव में तेजी आएंगे। 17 अप्रैल अमावस्या को चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यह योग दैवी-प्राकृतिक घटना व आंधी-तूफान के बैमौसम बारिश के साथ कहीं-कहीं जन-धन को नुकसान करा सकता है। अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम खराब रहेगा। 25 अप्रैल के आसन्न यत्र-तत्र अच्छी बारिश होगी।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*