Saturday, May 23, 2026
Homeसमाचारअप्रैल माह में मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत में...

अप्रैल माह में मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट(चेक बाउंस) मामले को लेकर पीडीजे की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

झालसा रांची के निर्देशानुसार अप्रैल माह में मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत का आयोजन को लेकर पीडीजे कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में इंश्योरेंस के अधिवक्तागण,बैंक अधिकारीगण, इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारीगण वादियों एवं प्रतिवादियों के अधिवक्ता समेत संबंधित अधिकारीयों के साथ अहम बैठक की गई। उक्त कार्यक्रम में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों पर गहन विचार विमर्श किया गया इस दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामलों को सुलह समझौते के आधार पर वाद को निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। साथ ही पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने समेत सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने को लेकर कई कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित न्यायिक पदाधिकारी समेत इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्तागण, पदाधिकारीगण , विभिन्न अधिकारियों, वादी प्रतिवादी के अधिवक्तागण समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments