Wednesday, March 25, 2026
Homeसमाचारपाकुड़ में मतपेटी कोषांग में समीक्षा बैठक हुई

पाकुड़ में मतपेटी कोषांग में समीक्षा बैठक हुई

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर मतपेटिका कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित #public #administration #all #everyone #UpdateNews #ElectionCommission #election2026

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर मतपेटिका कोषांग के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।*

बैठक के दौरान मतपेटिकाओं की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण, वितरण व्यवस्था, सीलिंग प्रक्रिया तथा मतदान के पश्चात मतपेटिकाओं के सुरक्षित संधारण से संबंधित बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार* ने निर्देश दिया कि मतपेटिकाओं से संबंधित सभी कार्य निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतपेटिकाओं की सुरक्षा एवं संधारण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतपेटिकाओं की जांच, सीलिंग एवं वितरण के दौरान निर्धारित मानकों का शत- प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मतपेटिका कोषांग सक्रिय एवं सजग रहकर कार्य करे तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराए।

*बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए, मतपेटिका कोषांग से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।*
============================
*Teamprdpakur*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments