Thursday, April 30, 2026
Homeप्रेरकनये वार्ड पार्षद के साथ नई उमंग के बीच सेवा कार्य की...

नये वार्ड पार्षद के साथ नई उमंग के बीच सेवा कार्य की हुई शुरुआत।

वार्ड नंबर 11 के विकास कार्यों को मिली नहीं रफ्तार,पार्षद निभा देवी हुई सक्रिय,साफ-सफाई,स्ट्रीट लाइट व्यवस्था,बोरिंग को सुधारने की शुरू हुई पहल।
पाकुड़ नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। वार्ड की पार्षद निभा देवी सक्रिय होकर क्षेत्र की जनता की सेवा में जुट गई है,और वार्ड की मूलभूत समस्याओं की समाधान की दिशा में लगातार पहल कर रही है।पार्षद सक्रिय होने के बाद वार्ड में साफ- सफाई को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है,वहीं लंबे समय से खराब पड़े बिजली के पोल में लगे लाइटों की को भी दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि शाम होते ही अंधेरे में डूब जाने वाली सड़के और गलियों में रोशनी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके, आमजनों को बोरिंग और चापानल से हो रही पेय जलापूर्ति को दुरुस्त किया जा रहा है।
पार्षद निभा देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वार्ड में कई आवश्यक विकास कार्य विभिन्न कार्य से सही तरीके से नहीं हो पा रहे थे, जिसके कारण वार्ड वासियों को सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मुलभुत सुविधाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था‌।लेकिन अब स्थिति को तेजी से सुधारने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।नगर परिषद के संबंधित विभागों के सहयोग से नियमित कचड़ा उठाव और नालियों की सफाई सुनिश्चित कराई जा रही है, वहीं बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती और नई लाइट लगाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है जिससे वार्ड में लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि जिस विश्वास के साथ वार्ड की जनता ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे पर खड़ा उतरना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड में साफ-सफाई जलमग्न कैलाशनगर को सुविधायुक्त बनाने,रोशन,सड़क पानी निकासी हेतु नाली का निर्माण सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाना ही उनका लक्ष्य है।पार्षद ने आगे कहा कि आगे भी वार्ड में विकास और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार प्रयास करती रहेगी और किसी भी समस्याओं को अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा।
इधर वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि लंबे समय के बाद वार्ड में साफ-सफाई और रोशनी व्यवस्था को लेकर ठोस पहल होती नजर आ रही है।लोगों ने उम्मीद जताई कि पार्षद की सक्रियता से वार्ड नंबर 11 में आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य तेजी से बढ़ेंगे तथा वार्ड की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments