Sunday, July 19, 2026
Homeसमाचार*पिंकी मंडल जी के नेतृत्व में कोलाजोड़ा पंचायत में लगा "जनता दरबार...

*पिंकी मंडल जी के नेतृत्व में कोलाजोड़ा पंचायत में लगा “जनता दरबार – जनता का अधिकार”*

आज कोलाजोड़ा पंचायत में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में “जनता दरबार – जनता का अधिकार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।
जनता दरबार में मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, अन्य पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क, पेयजल एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में कोलाजोड़ा पंचायत के मुखिया श्यामली मरांडी सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
जनता दरबार के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि जनता की हर शिकायत को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए यह पहल आगे भी लगातार जारी रहेगी।
पिंकी मंडल ने कोलाजोड़ा पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने अपनी समस्याओं को हमारे सामने रखा, जिससे हमें जनहित में कार्य करने का अवसर मिला। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवाओं ने भाग लिया। लोगों की समस्याओं को देखते हुए भविष्य में भी विभिन्न पंचायतों में लगातार जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments