Tuesday, April 29, 2025
Homeसमाचारजिला प्रशासन के द्वारा शहर के विभिन्न होटल व रेस्तरां में जांच...

जिला प्रशासन के द्वारा शहर के विभिन्न होटल व रेस्तरां में जांच अभियान चलाया गया

सुदीप त्रिवेदी की कलम से—-

आसन्न दिनों में विभिन्न पर्व के मद्देनजर शहर में किसी भी तरह की संभावित असंवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने क लिए उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी क्रम में बीती रात को अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम की संयुक्त टीम के द्वारा शहर के विभिन्न होटल व रेस्तरां में सघन जांच अभियान चलाया गया। हालांकि इस जांच अभियान में किसी तरह की कोई आपत्तिजनक चीजें व गतिविधियां नहीं मिली लेकिन लेकिन एक सवाल के जबाब में अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सीधे तौर पर कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों की रेकी करने वाले लोगों की सूचना प्रशासन को है और जल्द ही वो सलाखों के पीछे होंगे।

सवाल यह भी उठता है, कि रेकी करनेवालों को सलाखें तो मिलेंगी, लेकिन इन्हें एकदम सटीक जानकारी मिलतीं कैसे हैं, कि वे रेकी करने सही समय पर उपलब्ध रहते हैं। इसके लिए सरसों में छुपे भूत को भी खंगालना होगा।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments