झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं माई भारत युवा केंद्र में युवा विधिक साक्षरता माह के दौरान विधिक सहायता सुविधा डेस्क के तहत युवाओं को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के अधिकार मित्र सह पीएलवी कमला राय गांगुली, नसीम अंसारी, माई भारत युवा केंद्र पाकुड़ के सहायक नूर आलम अंसारी, नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास छात्रा एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली ने बताया कि डीएलएसए द्वारा अगस्त 2026 के महीने को युवाओं के लिए कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने, कानून के साथ संघर्ष में फंसे किशोरों के अधिकारों की रक्षा करने, कानूनीतौर पर सहायता को मजबूत करने के लिए एक समर्पित अवधि के रूप में मानने एवं ये सुनिश्चित करने के लिए कि निःशुल्क, सुलभ और समय पर कानूनी सहायता जमीनी स्तर तक पहुंचे इस उद्देश्य से सुविधा डेस्क के माध्यम से युवा आगंतुकों और छात्रों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर निवारक कानूनी परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करना ताकि समाज के मुख्य धारा से जुड़े रहे। वहीं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नसीम अंसारी एवं नीरज कुमार राउत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं नालसा/झालसा योजनाओं, कानूनी सहायता प्रक्रिया और पीड़ित मुआवजे के बारे में जागरूकता किया। इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने युवाओं को शिक्षा, खेल और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य रहने को लेकर मुख्य बिंदु पर जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम में माई भारत युवा केंद्र पाकुड़ के तरफ से फुटबॉल देकर युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कानून के प्रति जागरूक रहने का अपील किया गया। मौके पर डालसा के प्रतिनिधि, माय भारत युवा केंद्र के सहायक इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता के साथ युवा वर्गों के छात्रा रुकैया खातून, अमीना खातून, नबीला खातून , जिन्नतुन बीवी, आलियारा,खातून हाजरा बीवी, सुनीता मुर्मू राकीम खातून ,कमला कर्मकार, वहीदा खातून फजर शेख उपस्थित रहें।
भक्ति,परंपरा और आस्था के साथ बागतीपाड़ा में मनसा पूजा का आयोजन।
भक्ति,परंपरा और अटूट आस्था के साथ बागतीपाड़ा पाकुड़ स्थित प्राचीन मनसा मंदिर में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना धूमधाम से संपन्न हुई।सात दिवसीय मनसा गान के समापन के बाद संधि पूजा के शुभारंभ के साथ विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी रामू राय एवं छोटे पुजारी रतन राय ने धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलश स्थापना कर मां मनसा की पूजा-अर्चना कराई।
मनसा पूजा को लेकर प्रातःकाल से ही बागतीपाड़ा एवं मालगोदाम रोड का पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। पाकुड़ नगर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां मनसा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बागतीपाड़ा पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के अनुसार मां मनसा को विषहरी देवी के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि मां मनसा की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से परिवार विषैले जीव-जंतुओं के भय एवं विष के प्रभाव से सुरक्षित रहता है। बागतीपाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में मां मनसा के प्रति लोगों की आस्था वर्षों से जुड़ी हुई है। पूजा के दौरान पुरानी परंपराओं का विशेष रूप से पालन किया जाता है। परंपरा के अनुसार प्रत्येक परिवार का एक सदस्य निर्जला उपवास रखकर मां की आराधना करता है और पूजा-अर्चना पूर्ण होने के बाद ही जल ग्रहण करता है।
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां मनसा के पूजा कलश को सिर पर धारण कर पूरे मोहल्ले का भ्रमण किया। इस पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान में शम्भू बागती, कार्तिक राय, कृतिवास राय, तपन राय, कुंदन साव, लाल्टू राय, कन्हैया रजक, आशीष राय,मरांग राय,डब्ल्यू राय,देव राय, सन्नी राय एवं गोला बागती सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश भ्रमण के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मनसा माता कुंड में स्नान किया और पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद अग्निपथ पर नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया और पूरे भक्तिभाव एवं श्रद्धा के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की।
मनसा पूजा के अवसर पर बागतीपाड़ा एवं मालगोदाम रोड में भव्य मेले का भी आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खिलौने एवं मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। बच्चों के साथ-साथ श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। पूरे दिन मेला क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही।
आयोजन को सफल बनाने में प्रेमचंद साहा, असीत दास, सर्वेश्वर झा, हिसाबी राय, छोटन मेहरा, अमित घोष, बच्चु राय, गोविंद गुप्ता, रणवीर सिंह, राहुल राय, जीत राय, शुकू मंडल, बामा बागती, विधान राय एवं विष्णु राय सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए मां मनसा से आशीर्वाद मांगा।
*अटल जी की पुण्यतिथि पर पिंकी मंडल ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित*
गंधाईपुर पंचायत के हरिगंज में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान राष्ट्रवादी नेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बच्चे-बच्चियों को कलम और कॉपी भेंट कर शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। बच्चों से कहा गया कि खूब पढ़ें, मेहनत करें और अपने सपनों को पूरा करते हुए समाज व राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दें।
अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा है। उनका सपना था कि भारत का हर नागरिक आगे बढ़े और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को केवल याद न करें, बल्कि शिक्षा और संस्कार के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।
हाथ में कलम होगी, आंखों में बड़ा सपना होगा,
हर बच्चे के कदमों में भारत का भविष्य अपना होगा।
पढ़ेगा बच्चा-बच्चा, बढ़ेगा हिंदुस्तान,
यही है अटल जी के सपनों को सच्ची श्रद्धांजलि और राष्ट्र निर्माण का अभियान!
कार्यक्रम में रंकुश मंडल राहुल कुमार सिंह प्रदीप मंडल, उत्तम मंडल, रतन मंडल, मीरा मंडल, सूची मंडल एवं पारुल मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।राष्ट्रऋषि अटल बिहारी वाजपेयी जी को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : मीरा प्रवीण सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पाकुड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर थाना के समीप स्थित अटल चौक पर स्थापित अटल जी की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में अटल जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने किया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, अमृत पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा, धर्मेंद्र त्रिवेदी,पंकज साह, राजेश डोकानियां, मनीष चौबे, रतन भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि सभी पाकुड़वासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन है। राष्ट्र के चौतरफा विकास, सेवा, सुशासन और राष्ट्रीय हित के प्रति अटल जी का समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए उनके विचार आज भी देशवासियों को दिशा प्रदान करते हैं।
जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और सुशासन के आदर्श प्रतिमान थे। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा की स्थापना से लेकर राष्ट्र निर्माण तक उनका योगदान अविस्मरणीय है। जनसेवा और राष्ट्रोत्थान के प्रति उनके विचार एवं कार्य करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि अटल जी ने मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध में देश की सैन्य शक्ति एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके राष्ट्रहित, सुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हुए उनके सपनों के सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया जाए।
Howrah Division’s Welfare Initiative for Sahayaks at Howrah Railway Station in Association with Lions Club of India
PRESS RELEASE
EASTERN RAILWAY
HOWRAH DIVISION
DATE: 16.08.2026
Howrah Division’s Welfare Initiative for Sahayaks at Howrah Railway Station in Association with Lions Club of India
In a significant welfare initiative by Howrah Division, Eastern Railway, a special programme was organised by Commercial Department for the railway Sahayaks (Coolies) working at Howrah Railway Station, in association with the Lions Club of India on 15th August, 2026.
As part of the initiative, shoes, food packets and bottles of cold drinks were distributed among the Sahayaks as a gesture of appreciation for their dedicated service to passengers. The programme recognised their important role in assisting elderly, differently-abled and other passengers, particularly with luggage, at one of the busiest railway stations in the country.
The programme was graced by Shri Umesh Rai, Hon’ble Minister of State for Municipal Affairs and Urban Development of West Bengal, Shri Vishal Kapoor, Divisional Railway Manager, Howrah Division, along with other Senior Officers and the Ex-International President of Lions Clubs International as distinguished guests.
The initiative was proposed by the Commercial Department of Howrah Division with the objective of extending welfare support and recognition to Sahayaks, who are an important part of the passenger assistance ecosystem at Howrah Railway Station. The Division appreciated the association with the Lions Club of India, whose support helped translate the welfare initiative into a meaningful gesture for the frontline workers.
Speaking on the occasion, the dignitaries appreciated the dedicated services rendered by the Sahayaks and acknowledged their continuous efforts to facilitate passengers. The Sahayaks also expressed their gratitude for the thoughtful initiative and support extended to them.
The programme reflects Howrah Division’s continued commitment towards passenger welfare, social responsibility and the well-being of frontline service personnel. Through this initiative, Howrah Division reaffirmed its endeavour to recognise and support Sahayaks who play an important role in assisting passengers, while appreciating the valuable support extended by the Lions Club of India in furthering this welfare-oriented endeavour.
*Eastern Railway, Howrah Division Observes 80th Independence Day*
PRESS RELEASE, Howrah Division.
16 August 2026
*Eastern Railway, Howrah Division Observes 80th Independence Day*
The 80th Independence Day was observed with patriotic fervour at the New DRM Office, Howrah Division, on 15th August 2026. The programme was graced by Shri Vishal Kapoor, DRM/Howrah, as the Chief Guest, in the presence of Mrs. Priti Kapoor, President, ERWWO, Howrah, other senior officers, staff members and their families.
Shri Vishal Kapoor, DRM/Howrah, hoisted the National Flag, followed by the Rashtriya Salute and National Anthem, and inspected the parade contingent. He appreciated the efforts of officers and staff and emphasised the importance of dedication, discipline and commitment to excellence in railway service.
A vibrant cultural programme was presented by Shishu Vihar/BMG, Bharat Scouts & Guides, Divisional Cultural Association and RPF, featuring dance, music, Karate/UAC and a Nukkad Natak. A special demonstration by the RPF Dog Squad was also a highlight of the programme.
As part of the Independence Day observances, the Mayurakshi Express (13045/13046) was specially decorated with an exhibition showcasing important milestones and inspiring chapters from India’s freedom movement. The exhibition paid tribute to the sacrifices of the freedom fighters and reflected the enduring values of freedom, unity and patriotism.
The occasion also marked the commemoration of 50 years of Agnibina Express at Howrah Station, recognising five decades of its service and enduring association with passengers.
The programme concluded with Vande Mataram and the National Anthem, reaffirming the spirit of patriotism, unity and dedication among the Railway family.
*लीगल लिटरेसी क्लब हिरणपुर के राजकीयकृत+2 उच्च विद्यालय हिरणपुर पाकुड़ में विधिक जागरूकता शिविर ने छात्र छात्राओं के बीच दी दस्तख*
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर प्रभारी सचिव डालसा सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी के मार्गदर्शन में लीगल लिटरेसी क्लब हिरणपुरके राजकीयकृत+2उच्च विद्यालय हिरणपुर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने नालसा के योजनाओं पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नालसा के डॉन योजना पर बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त किया जा सके और नशे के आदि लोगों को पुनर्वास हो सके। परिवार और समाज को नशे के कारण होने वाले नुकसान से बचाना है। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार ने दहेज प्रथा पर के खिलाफ जागरूक किया साथ ही दहेज प्रथा से संबंधित कानूनी एक्ट और सजा के बारे में जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, जादू टोना, बाल श्रम, दहेज अधिनियम, शिक्षा का अधिकार पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्थाई लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने आशा योजना के तहत बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से योजना का शुरुआत की गई है लड़की और लड़कों की शादी निर्धारित उम्र सीमा के पहले करना कानूनन अपराध है इसमें दंड का प्रावधान है। बाल विवाह शिक्षा स्वास्थ्य मानसिक विकास पर बुरा असर करता है। समय रहते रोकथाम करना जरूरी हैं। इसके लिए आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स या नजदीकी थाना में सूचना दे सकते हैं। मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल शिक्षक शिक्षिका पारा लीगल वॉलिंटियर्स मोलिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विजय कुमार राजवंशी समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
इंसानियत फाउंडेशन हर समय रक्तदान को रहता है तैयार।
थैलेसीमिया पीड़ित नन्हें मासूम जोसिम अंसारी के लिए फ़रिश्ता बने मुरतूज आलम
जिला पाकुड़ के रक्तदान क्षेत्र मे अहम भूमिका निभाने वाले
संस्था इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य प्रत्येक दिन किसी ना किसी क़ो रक्तदान क़र मानवता का मिशाल पेश करते आ रहे है |मोहनपुर के जोसिम आंसरी का इलाज सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे चल रहा है डॉक्टर ने एमरजेंसी खून चढ़ाने का निर्देश दिया इसकी जानकारी इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख क़ो प्राप्त हुआ |तब संस्था के सचिव ने अपने दोस्त चांचकी के मिस्ठान दुकानदार मुरतूज आलम क़ो कॉल किया तभी बिना किसी देरी किए तुरंत मुरतूज आलम पाकुड़ ब्लड बैंक जाकर बी पॉजिटिव रक्तदान किया |परिजनों ने ढेर सारी दुआये दिए मौक़े पर ब्लड बैंक कर्मचारी नविन कुमार एवं पियूष दास मौजूद रहे है |
*पाकुड़ पॉलिटेक्निक में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के उपस्थिति में पाकुड़ के पाकुड़ पॉलिटेक्निक में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने 12 अगस्त का मनाने जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा वर्गों को युवा सशक्तिकरण से न्याय पूर्ण समाज की ओर बढ़ाने को लेकर कानूनी रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव ने निशुल्क कानूनी परामर्श,लोक अदालत के महत्व, डालसा द्वारा निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने, महिला और युवा सुरक्षा को लेकर कई बिंदु पर जागरूक किया गया। सचिव ने कहा कि युवा अपने मेहनत और प्रतिभा से समाज और देश में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।डीएसपी मुख्यालय उज्जवल कुमार साहा ने युवाओं अवस्थाओं के महत्व पर प्रकाश डाला युवा देश के भविष्य होते हैं उनमें नई ऊर्जा विचार ,उत्साह और रचनात्मकता होती है। इस दौरान युवाओं के भूमिका पर अपने विचारों को रखा। इस दौरान युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव पर जागरूक किया गया।लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू एवं अज़फर हुसैन विश्वास ने संयुक्त रूप से कई कानूनी एक्ट पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही महिला सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा पर जागरूक किया गया। पॉक्सो एक्ट से संबंधित कानूनी जानकारी साझा की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने विचारों को रखा। ये दिन युवाओं के भूमिका, शिक्षा,स्वास्थ्य और बेहतर अवसर देने के महत्व पर याद दिलाने एवं युवा वर्गों को कानूनी तौर पर सशक्तिकरण करने के उद्देश्य पर जागरूक किया गया।मंच का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया।पाकुड़ पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल डॉ सुषमा यादव ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए इस कार्यक्रम के महत्वों पर अपने विचारों को रखा। एवं युवा वर्गों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने एवं कड़ी मेहनत ,नई ऊर्जा के साथ सशक्त समाज एवं सशक्त देश का निर्माण में छात्र छात्राओ के भूमिका पर अपने बातों को रखा।पीसीआई-यूनिसेफ के जिला कार्यक्रम समन्वयक मो. अनीश अंसारी ने दो गुब्बारों की सीख: पेरेंटिंग सेशन में सकारात्मक सोच का संदेश के तहत्
कार्यक्रम के पेरेंटिंग सेशन के दौरान माता-पिता और बच्चों के बीच सकारात्मक समझ एवं संवाद को बढ़ावा देने के लिए दो गुब्बारों का उदाहरण दिया गया। समझाया गया कि एक बच्चे के मन और मस्तिष्क में यदि नकारात्मक बातें, गलत व्यवहार और बुरे अनुभव भरे जाएं, तो उसका प्रभाव उसके व्यक्तित्व और व्यवहार में दिखाई दे सकता है। वहीं, यदि बच्चे के भीतर प्यार, अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच, शिक्षा, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना भरी जाए, तो उसका प्रभाव भी सकारात्मक रूप में सामने आता है।
इसी क्रम में बताया गया कि दो गुब्बारे अलग-अलग स्थानों पर फूटे। एक स्थान पर गंदगी और दुर्गंध के कारण लोग नाक बंद करके वहां से गुजरने लगे और बुरा-भला कहकर आगे बढ़ गए। वहीं दूसरे स्थान पर गुब्बारा फूटने पर खुशबू और अच्छी चीजें लोगों तक पहुंचीं, जिससे लोग वहां रुककर सकारात्मक बातें करने लगे।
इस उदाहरण के माध्यम से माता-पिता और बच्चों के बीच सकारात्मक संवाद, विश्वास और बेहतर समझ पर विशेष जोर दिया गया। माता-पिता को प्रेरित किया गया कि वे बच्चों की बात ध्यान से सुनें, उन्हें डांटने के बजाय समझने का प्रयास करें और उनके भीतर अच्छे विचार एवं आत्मविश्वास विकसित करें।
सत्र में संदेश दिया गया कि “हम बच्चों के मन में जो भरेंगे, वही उनके व्यवहार और व्यक्तित्व के रूप में बाहर आएगा।” इसलिए परिवार में सकारात्मक माहौल और पीढ़ियों के बीच संवाद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मौके पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक के शिक्षक शिक्षिकाएं ,सोशल वर्कर नासीरूद्दीन शेख, फजर शेख आलियारा खातून, बीवीजान, हाजरा बीवी, विद्यार्थी नेहा कुमारी पायल कुमारी, आयेशा खातून रेशमा खातून ,नूरजहां खातून, पारा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
*स्थाई लोक अदालत से मिलने वाले जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पाकुड़िया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला सदस्य, मो अबरारुल हक़, राजीव कुमार झा, ब्रांच मैनेजर बिपीन गौरव मौजूद रहे। इस दौरान स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि ने कि निःशुल्क कानूनी सहायता जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान करना स्थाई लोक अदालत की प्रथमिकता है। लोक अदालत में पक्षकारों के बीच सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाता हैं जिसमें बिजली ,बीमा सेवा विवाद एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवाद का समाधान सौहार्दपूर्ण तरीका से कराया जाता है।इस दौरान स्थाई लोक अदालत के सदस्य मो अबरारुल हक़ द्वारा बताया गया कि गरीब, महिला, बच्चे, एससी, एसटी, दिव्यांग, समेत योग्य व्यक्ति सुलह योग्य मामलों का लाभ ले सकते है। स्थाई लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने मामलों का निपटारा से संबंधित प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि त्वरित न्याय, सरल प्रक्रिया,पक्षकारों के बीच समझौते को बढ़ावा,न्याय तक आसान पहुँच के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ में आवश्यक दस्तावेज जमाकर आवेदन के माध्यम लाभ ले सकते हैं । इस दौरान वक्ताओं ने बैंकिंग सुविधाओं एवं सेवाओं पर विस्तृत जानकारी दी। मौके पर बैंक कर्मी, बैंक ग्राहकों एवं आमजन के साथ पैरा लीगल वॉलिंटियर्स प्रियंका झा एवं सीमा साहा उपस्थित रहें।