Thursday, March 26, 2026
Home Blog Page 13

आमबगान में पिछले दिनों हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले में फिर चार गिरफ्तारी के साथ लगभग सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

मालीपाड़ा गैंगरेप कांड में एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी दबोचे।

पाकुड़ के चर्चित मालीपाड़ा आम बगान में 25 नवंबर को महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल नगर थाना कांड संख्या 298/2025 के तहत दर्ज इस सनसनीखेज कांड का उद्भेदन करने को लेकर गठित विशेष अनुसंधान दल एसआईटी ने गुरुवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एसआईटी ने त्वरित छापेमारी में सात आरोपियों को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में घटना में शामिल फरार चारों आरोपी पकड़े गए। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एसआईटी की लगातार दबिश से फरार आरोपी भागने-छिपने में नाकाम रहे। कांड में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में मंगल हेम्ब्रम (30 वर्ष), मनेल उर्फ मनवेल मुर्मू (18 वर्ष),दुवाल उर्फ दिवान टुडु (19 वर्ष),गोसो उर्फ छोटो किस्कु (37 वर्ष), शामिल हैं। एसआईटी टीम में अजय आर्यन, परिक्ष्यमान डीएसपी (टीम लीडर),पु.नि. बबलू कुमार, थाना प्रभारी पाकुड़ नगर,पु.अ.नि. राहुल गुप्ता, प्रभारी गालहपाड़ी ओपी,पु.अ.नि. अभिषेक कुमार,पु.अ.नि. बलवंत दुबे,पु.अ.नि. दिनेश प्रसाद सिंह,पु.अ.नि. मिथुन रजक,पु.अ.नि. दिलीप बास्की,पु.अ.नि. श्रीचाँद किस्कु,पु.अ.नि. स्वेता एक्का,स.अ. शामिल हैं।
ऐसे गम्भीर मामले में पुलिस की त्वरित और ताबड़तोड़ करवाई ने सराहना की चर्चा बना रखा है।
जय हो पाकुड़ पुलिस , और उनकी त्वरित करवाई❤️

*अनाथ बच्चों के बीच शिक्षा कीट तो गरीब व असहाय के बीच बांटें कंबल*

साथी योजना, मिशन आलोक कार्यक्रम के तहत शहर के मद्यपाड़ा में रविवार को गैलेक्सी द ग्लोबल कंप्यूटर संस्थान की ओर से निः शुल्क नामांकन प्राप्त अनाथ बच्चों के बीज शिक्षा कीट, गरीबों के बीच कंबल व प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी अम्लान कुसुम सिंहा उर्फ (बुल्टी) मौजूद थे। संस्थान के संस्थापक आलम अली ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथि समाजसेवी अम्लान कुसुम सिंहा का भव्य स्वागत किया गया साथ ही मंच पर शॉल देकर सम्मानित भी किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी अम्लान कुसुम सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पाकुड़ जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आज के डिजिटल युग मे कंप्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी है। संस्थान की ओर से जो पहल शुरू की गई है। यह काफी सराहनीय कदम है। आज के दौर में पैसे के आभव में गरीब बच्चें कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे है। ऐसे छात्रों के लिए यह पहल काफी लाभदायक होगा। बच्चें मन लगाकर कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर भविष्य बनाने का कार्य करें। वही संस्थान के संस्थापक आलम अली ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर की शिक्षा बहुत आवश्यक है। कोई भी बच्चा पैसे के आभाव के कारण कंप्यूटर की शिक्षा से वंचित ना रहे। इसको लेकर संस्था अक्सर इस दिशा में अग्रणी रहती है। इसी कड़ी में संस्थान ने 30 अनाथ बच्चों का कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए निःशुल्क नामांकन लिया है। सभी बच्चों को एक साल तक निःशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी। नामांकन बच्चों के बीच मुख्य अतिथि ने शिक्षा कीट का वितरण किया। वही 28 बच्चों को तीन महीना का निशुल्क टाइपिंग का कोर्स सिखाया गया। साथ ही बच्चों के बीच प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौक़े पर पूर्व पार्षद अंजना राउत, गैलेक्सी द ग्लोबल के ट्रस्टी मो उमर फारूक, मिनाज आलम, इरशाद नाज, शिक्षक अमन मिश्रा, समेरुल इस्लाम, जीनत प्रवीण , नंदनी वर्मन सहित अन्य मौजूद थे।
*30 अनाथ बच्चों का हुआ निःशुल्क नामांकन*
गैलेक्सी द ग्लोबल कंप्यूटर सेंटर में पाकुड़, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, साहिबगंज जिले के कोटालपोखर आदि जगहों से आये अनाथ बच्चों का निःशुल्क नामांकन लिया गया। साथ ही सभी नामांकन बच्चों के बीच शिक्षा कीट का वितरण किया गया। जिसमें बैग, कॉपी, कलम, किताब आदि सामग्री शामिल है।
*प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को दिया प्रमाण पत्र*
तीन माह का निशुल्क टाइपिंग कोर्स प्राप्त 28 बच्चों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के हाथों सभी के बीच प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
*गरीब व असहाय के बीज कंबल का वितरण*

बढ़ती ठंड के मौसम को देखते हुए संस्थान ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब व असहाय के बीच कंबल का वितरण किया गया। सभी गरीबों के बीच बारी-बारी से कंबल का वितरण किया गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आये करीब 100 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल गरीब लोगों ने खुशी जाहिर कर संस्थान को दिल से धन्यवाद दिया।

मंत्री सुदीव्यू कुमार से आग्रह, नगर भवन,मैरेज हॉल एवं केकेएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई हो: शाहिद इक़बाल

नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री सुदीव्यू कुमार सोनू जी से मंत्री आवास झामुमो पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने मिलकर पाकुड़ नगर परिषद के बिल्डिंग और मैरेज हॉल के निर्माण की मांग करते हुए एक आवेदन दिया यह मांग पाकुड़ की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान कर सकती है।

नगर परिषद के लिए आधुनिक बिल्डिंग की आवश्यकता पाकुड़ नगर परिषद के पास एक आधुनिक बिल्डिंग नहीं है, जिससे कार्यालयीन कार्यों में परेशानी होती है।
पाकुड़ में एक अच्छे मैरेज हॉल की आवश्यकता है, जहां लोग अपने समारोहों को आराम से आयोजित कर सकें। झामुमो पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने कहा कि पाकुड़ के कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज (KKM कॉलेज) में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई सदियों से नहीं है। पाकुड़ के छात्र/छात्राएं बाहर जाकर एमए की पढ़ाई करते है। पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई उपलब्ध नहीं है। कॉलेज में विभिन्न विषयों में PG (MA)उर्दू, सोशियोलॉजी, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, भूगोल, इकोनॉमिक्स, फिलोसोफी, पॉलिटिकल साइंस
एमएससी (MSc) फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बॉटनी, ज़ूलॉजी की पढ़ाई हो सके।
नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री सुदीव्यू कुमार सोनू जी ने आश्वासन दिए कि बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी।

सुरेश अग्रवाल ने अनियमितता के विरुद्ध फिर उठाई आवाज़ , निष्पक्ष जाँच की की माँग।

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने पाकुड़ जिले के अंतर्गत संचालित सभी मनरेगा भंडार (वेंडर/भंडारण इकाइयों) की व्यापक जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा भंडारों की नियुक्ति में कई स्तरों पर सरकारी नियमों की अनदेखी की गई है, जिसके कारण पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।अग्रवाल ने कहा कि वह जिला प्रशासन से यह मांग करेंगे कि जिन भी व्यक्तियों को मनरेगा वेंडर के रूप में नियुक्त किया गया है, उनकी नियुक्ति किस परिस्थिति और आधार पर की गई, इसकी संपूर्ण समीक्षा की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान सभी संबंधित दस्तावेज, नियुक्ति प्रक्रिया, अनुमति पत्र, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया का खुलासा किया जाना चाहिए।सामाजिक कार्यकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अनेक भंडारों द्वारा जमा किए गए जीएसटी (GST) की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसलिए सभी वेंडरों द्वारा अब तक कितना जीएसटी जमा किया गया है, इसका भी ब्योरा सार्वजनिक किया जाए और संबंधित दस्तावेज प्रशासन द्वारा जांचे जाएं।इसके साथ ही अग्रवाल ने मनरेगा योजनाओं के तहत विभिन्न भंडारों द्वारा सामग्री आपूर्ति में उपयोग किए गए वाहनों के नंबर तथा परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की मांग की है। उनके अनुसार, यह आवश्यक है कि यह स्पष्ट किया जाए कि किस वाहन से कौन-सी सामग्री भेजी गई और क्या वह प्रक्रिया नियमों के अनुरूप थी।
सुरेश अग्रवाल ने कहा कि यदि उन्हें इस जांच प्रक्रिया का दायित्व संभालने का अवसर मिले, तो वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सही, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा वास्तविक स्थिति सामने आए। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच की कार्रवाई शुरू की जाए।

*​झारखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन*

​पाकुड़: झारखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह 2025 के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवंबर, 2025 को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ राज +2 पाकुड़ में विधिवत दीप प्रज्वलित कर सुबह 10:00 बजे किया गया। दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्बोधन कर बच्चों का हौसला आफजाई किया गया। अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रघुबर तिवारी, प्रधानाचार्य श्री राजू नन्दन साहा, शिक्षक श्री सुशील कुमार झा, श्री आशुतोष कुमार, श्रीमती पूनम कुमारी, श्री निर्मल कुमार ओझा, श्री सुप्रिय दत्ता, श्री अरूप दास, श्री स्वरूप दास, श्री कौशल झा, श्री ऋषिराज चटर्जी, श्रीमती लिपिका पांडेय आदि की उपस्थिति गरिमामयी रही। यह आयोजन राज्य परियोजना निदेशक, राँची के पत्रांक 4617, दिनांक 03.11.2025 के आलोक में किया गया। जहाँ ​प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई जैसे: क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, तथा नृत्य, गायन, ड्रामा, और कथा-वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में वे छात्र/छात्राएं शामिल हुए जिन्होंने प्रखण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
​इससे पूर्व, 13 नवंबर, 2025 को प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी आज के प्रतियोगिता का हिस्सा बना। पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर,अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
*पुरस्कार वितरण समारोह:*
​जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 2025 के शुभ अवसर पर 15 नवंबर, 2025 को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार वितरण समारोह टाउन हॉल (रवीन्द्र भवन) पाकुड़ में पूर्वाह्न 11:00 बजे से जिला स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत आयोजित किया जाएगा।
*तिथि भोज और बाल दिवस*
उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार जिले भर में तिथि भोज का आयोजन किया गया । राज+2 विद्यालय में विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती रूपा वंदना कीरो , सचिव (DLSA) पाकुड़ की उपस्थिति गणमान्य रही। राज+2 विद्यालय का भोजन सर्वश्रेष्ठ रहा है। बच्चों ने बैग लेस होकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और बाल दिवस के टॉफी , केक का आनन्द लिया। शिक्षकों ने बच्चों के बीच टॉफियां वितरित किया। शिक्षक मृणाल सरकार, नसीम उज्जेमा, रंजीत भगत, मीना गुप्ता,राजदीप मिश्रा, सौरभ सुमन बसन्त कुमार,नागेश्वर यादव आदि ने कार्यक्रम संचालित करने में सहयोग किये।

राधानगर में अग्निकांड पीड़ितों से मिले भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव

राहत सामग्री वितरित कर जताई संवेदना, प्रशासन की उदासीनता पर जताई नाराज़गी

उधवा के राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर हाई स्कूल चौक के समीप बीते सोमवार को हुई भीषण आगलगी की घटना के पीड़ित परिवारों से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और अपने निजी कोष से राहत सामग्री का वितरण किया। श्री यादव ने अग्निपीड़ित जयंत मंडल, सनातन मंडल, अरविंद मंडल एवं नीमचंद मंडल के परिवारों को कंबल, तिरपाल, कपड़े, चूड़ा, मुढ़ी एवं एक-एक बोरी चावल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद का प्रयास करेंगे। भाजपा नेता ने मौके पर प्रशासनिक निष्क्रियता पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं दी गई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और उन्हें आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि वे पुनः अपने जीवन को संवार सकें। इसके अलावा उन्होंने बेगमगंज के ख़ुटहरी टोला में भी दो अग्निपीड़ित परिवार को राशन इत्यादि मुहैया कराया।
विदित हो कि विगत सोमवार को राधानगर गांव में खाना बनाने के दौरान भीषण आगलगी की घटना हुई थी जिसमें देखते ही देखते आग ने चार घरों को अपने आगोश में ले लिया एवं उसमें रखे अनाज, कपड़े एवं अन्य समान जलकर राख हो गया था। मौके पर श्रीधर मुखिया तमाल मंडल, पवन सिंह,दब्बू अग्रवाल, बिश्वजीत मंडल,कृष्णा शर्मा,संदीप घोष,सिद्धार्थ मंडल सहित पंकज घोष तथा अन्य मौजूद रहे।

*पाकुड़ में ‘झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025’ के तहत ICT चैंपियंस सम्मानित*

​ झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत आयोजित राज्यव्यापी आईसीटी चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आज (तारीख: 06 नवंबर 2025) जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राज+2 के आईसीटी कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड स्तर पर विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
​🌟 झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 (राज्यव्यापी आईसीटी चैंपियनशिप) का प्रखंड स्तरीय आयोजन जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राज+2 का आईसीटी कक्ष में किया गया।
विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन’ और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।श्रीमती अनिता पूर्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी, ने स्वयं बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री राजू नन्दन साहा, नोडल शिक्षक श्री निर्मल कुमार ओझा, ICT प्रशिक्षक अब्दुल्ला बिस्वास आदि मौजूद रहे।

​जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अनिता पूर्ति ने विजेताओं को बधाई दी और डिजिटल सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप विद्यार्थियों को 21वीं सदी के तकनीकी कौशल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
​प्रधानाचार्य श्री राजू नन्दन साहा ने कहा, “हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह ‘झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025’ राज्य के विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अग्रसर है।”
​ आईसीटी चैंपियनशिप के चरण (कक्षा 09-12 हेतु):
​विद्यालय स्तर: 23-27 सितंबर, 2025 (पुरस्कार: कांस्य पदक + प्रमाण पत्र)
​प्रखंड स्तर: 03-08 नवंबर, 2025 (पुरस्कार: रजत पदक + प्रमाण पत्र)
​जिला स्तर: 13-19 नवंबर, 2025 (पुरस्कार: स्वर्ण पदक + प्रमाण पत्र + स्मार्ट वॉच)
​राज्य स्तर: 24-29 नवंबर, 2025 (पुरस्कार: नकद डिजिटल चैंपियंस (8) + शील्ड + प्रमाण पत्र + टैबलेट और आई.सी.टी. ओवरऑल चैंपियन (2) + विशेष प्रमाण पत्र + लैपटॉप)
​इस सम्मान समारोह से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं में भी तकनीकी दक्षता हासिल करने और आगामी चरणों की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उत्साह बढ़ा है।

गुरु नानक देव जी जयंती पर पाकुड़ गुरुद्वारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

लंगर-प्रसाद का हुआ वितरण, समानता, सेवा और सत्य के संदेश से गूंजा वातावरण

सिखों के प्रथम गुरु एवं मानवता के महान उपदेशक श्री गुरु नानक देव जी की जयंती बुधवार को पाकुड़ सिख साद संगत गुरुद्वारा और सिंधी समाज के गुरुद्वारे में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गुरुद्वारे परिसर में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुद्वारे में उमड़ पड़ी। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद बाहर से पधारे भाई साहब ने मनमोहक कीर्तन प्रस्तुत किए। अरदास के पश्चात पाठ की समाप्ति हुई और फिर लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। पाकुड़ के अलावा दूर-दराज़ से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा कमिटी एवं सिंधी समाज की ओर से आतिशबाजी कर गुरु पर्व की खुशियां मनाई गईं।

*जीवनी*

गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को रायभोई दी तलवंडी (वर्तमान ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन से मानवता को यह संदेश दिया कि ईश्वर एक है, मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और सेवा ही सच्ची उपासना। कम उम्र से ही असाधारण प्रतिभा के धनी गुरु नानक देव जी ने सांसारिक भेदभाव से ऊपर उठकर तीन मूल सिद्धांत दिए नाम जपो, किरत करो और वंड छको। उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात, ऊंच-नीच, अंधविश्वास और अन्याय का विरोध किया तथा समानता और प्रेम का संदेश दिया। अपने साथी भाई मरदाना के साथ उन्होंने चार उदासियां (धार्मिक यात्राएं) कीं और पूरे विश्व में सत्य, प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाया। गुरु नानक देव जी की वाणी “एक ओंकार सतनाम” आज भी हर दिल में गूंजती है और हमें यह याद दिलाती है कि परमात्मा सर्वव्यापक है और सभी में समान रूप से विद्यमान है। उनकी शिक्षाएं बाद में गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित की गईं, जो आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि धर्म केवल पूजा या अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है जिसमें प्रेम, सेवा, त्याग और न्याय का भाव सर्वोपरि है। 1539 ईस्वी में करतारपुर (वर्तमान पाकिस्तान) में उन्होंने ज्योति ज्योत समाई, पर उनके उपदेश आज भी विश्व को दिशा और रोशनी दे रहे हैं।

*उनका यह अमर संदेश.*

*“ना कोई हिंदू, ना कोई मुसलमान, सबका मालिक एक है”*

आज भी सामाजिक समरसता और विश्व-भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल है।
गुरु नानक देव जी की वाणी और विचार हर उस हृदय में उजाला करते हैं, जहां मानवता की लौ अब भी जल रही है। उनका जीवन संदेश देता है कि जब तक सत्य और प्रेम की ज्योति जलती रहेगी, तब तक अंधकार कभी टिक नहीं सकेगा।

*मुख्यमंत्री से की आग्रह, प्रतेक स्कुलों में एक विषय उर्दू की पढ़ाई हो सकें: झामुमो पूर्व केंद्रीय सदस्य शाहिद इक़बाल*

रांची में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर आलिम और फाजिल के डिग्री प्राप्त लोगो की पहले से चली आ रही शिक्षक आदि के नियुक्तियों में जो मान्यता सरकार दे रही थी उसे यथावत शिक्षक को रखने का आग्रह झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने की ताके प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में उर्दू सहायक शिक्षक के रूप में इनलोगों की बहाली हो सके और उर्दू शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे सके।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मांग झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने किया कि प्रतेक सरकारी स्कुलों में एक विषय उर्दू की पढ़ाई हो सकें क्योंकि उर्दू की पढ़ाई नहीं होने से मुस्लिम छात्र/छात्राएं उर्दू शिक्षा से दूर हो रहा है।

झामुमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य शाहिद इक़बाल ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि उर्दू पूर्ण रूप से एक भारतीय भाषा है इस भाषा का जन्म यही हुआ तथा आमलोगों की एक आकषर्क उर्दू भाषा बन गई। इस भाषा का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संगीत की दुनिया तक में एक यादगार योगदान रहा है साथ ही साथ पाकुड़ जिला में उर्दू शिक्षकों की बहाली की व्यवस्था करने की कृपा प्रदान की जाए ताकि अन्य भाषाओं की तरह उर्दू भाषा भी झारखंड राज्य में सम्मान पा सकें।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से पाकुड़ जिला के सदर अस्पताल एक लंबी चौड़ी प्रांगण तथा इसकी भवन की भव्यता को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सदर अस्पताल के अंदर मरीज के इलाज के लिए समूची व्यवस्था है परंतु डाक्टर, नर्स, ANM एवं स्टाफ की काफी कमी को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय का ध्यान केंद्रित किया गया। अकसर मरीजों को बाहर रेफर कर दिया जाता है। डॉक्टर सदर अस्पताल में रहने से मरीज का रेफर करने का हालत नहीं होगा। इस पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने आश्वासन दिया कि इस बिंदुओं पर भरोसा दिलाया।

विधानसभा सम्मेलन को सफल करने हेतु भाजपा नेता ने किया गांव में संपर्क।

विधानसभा सम्मेलन को सफल करने हेतु भाजपा नेता ने किया गांव में संपर्क।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पाकुड़ विधानसभा का सम्मेलन अपर्णा मार्केट कांप्लेक्स,हाटपाड़ा,पाकुड़ में होना सुनिश्चित है। इस बावत पाकुड़ ग्रामीण के अंतर्गत नवीनगर मंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम ने झिकरहाटी,कदमसार देवतल्ला,कांकरबोना,बाहिरग्राम में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री नेताद्वय दिलीप कुमार वर्मा एवं दुर्गा मरांडी मौजूद रहेंगे।
भाजपा नेता श्री राय ने बताया कि विधानसभा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प को जन-जन तक पहुंचने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में चल रहे देश में विकास कार्यों,स्वालंबन और सशक्त भारत के अभियान को गति देने हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अपनाने इत्यादि पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए भाजपा कार्यकर्ता गांवों तक पहुंचने पर चर्चा होगी।