Saturday, July 27, 2024
Homeआध्यत्मिकशिवपूजन ग्रहों कोभी करते है अनुकूल

शिवपूजन ग्रहों कोभी करते है अनुकूल

नौ ग्रहों की शां‍ति के लिए सावन में करें खास उपाय… प्रसन्न होंगे भगवान शिव

#हाई बीपी, हार्ड से जुड़ी समस्याएं या फिर गांव-समाज में कम हो रही है मान सम्मान, सावन में करें खास उपाय, आएंगे अच्छे दिन

शरीर में है खून की कमी या पेट रोग से हैं परेशान, सावन में करें भगवान शिव को प्रसन्न, मिलेगा लाभ ।

शनि-राहु-केतु से हैं परेशान, या फिर मंगल कर रहा है अमंगल, सावन में भगवान भोलेनाथ को बनाए आराध्य, बनेंगे हर बिगड़े काम

सावन का महीना 9 ग्रहों की शांति से जुड़े उपाय करने के लिए भी बहुत असरदार माना जाता है। कुंडली में जिस ग्रह की स्थिति अशुभ हो, उससे संबंधित रुद्राभिषेक के उपाय करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। ग्रहों के दोस्त को शांति करने के लिए सावन के महीने में क्या करें। आखिर भगवान भोलेनाथ को कैसे प्रसन्न करें कि ग्रह दोष शांत हो। आइए “आज का खास” में जानते हैं ग्रह शांति के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के खास उपाय…..

सूर्य ग्रह के उपाय

अगर आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह अशुभ स्थिति में हैं तो आपको समाज में बार-बार अपमानित होना पड़ सकता है। इसके साथ आपको हाई बीपी, हार्ट से जुड़ी समस्‍याएं और आंखों में कमजोरी हो सकती है। उपाय के रूप में सावन में रोजाना शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं और श्वेत चंदन का तिलक लगाएं।

चंद्र ग्रह के उपाय

जिन लोगों की जन्‍म कुंडली में चंद्रमा नीच का होता है उन्‍हें सर्दी जुकाम और अस्‍थमा की समस्‍या रहती है। ऐसे लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानियां होती हैं। उपाय के रूप में रोजाना कच्‍चे दूध में सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

मंगल ग्रह के उपाय

जन्‍मकुंडली में मंगल की स्थिति अशुभ होने पर आपके शरीर में खनू की कमी से जुड़ी समस्‍याएं होती है और आप पेट की बीमारियों से परेशान होते है। उपाय के रूप में सावल में शिवलिंग का रोजाना शहद से अभिषेक करें और लाल चंदन लगाएं।

बुध ग्रह के उपाय

आपकी जन्‍मकुंडली में बुध नीच का होने पर आपको पेट और फेफड़ों से बीमारियां होने की आशंका रहती है। उपाय के रूप में सावन के महीने में रोजाना कच्‍चे दूध में कनेर के पीले फूल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

गुरु ग्रह के उपाय

जिन लोगों की जन्‍मकुंडली में गुरु अशुभ स्थिति में होता है उन्‍हें अक्‍सर धन कमी का सामना करना पड़ता है। उन्‍हें त्‍वचा, दांत और कफ से जुड़ी समस्‍याएं परेशान करती हैं। ऐसे लोगों को सावन के महीने में रोजाना पानी में पीला चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

शुक्र ग्रह के उपाय

जन्मकुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होने पर आपको शारीरिक दुर्बलता और यौन संबंध समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के कमजोर होने पर वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां आती हैं। उपाय के रूप में शिवलिंग का रोजाना पंचामृत से अभिषेक करें।

शनि ग्रह के उपाय

जिन लोगों की कुंडली में शनि नीच का होता है और उन्‍हें भी आर्थिक कमी और कई बीमारियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे लोगों को घुटनों में दर्द और खांसी के साथ ही अस्‍थमा की परेशानी हो सकती है। उपाय के रूप में रोजाना सुगंधित तेल या सरसों तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

राहु ग्रह के उपाय

कुंडली में राहु ग्रह के कमजोर होने पर आप ड्रिप्रेशन के शिकार होते हैं और आपको अक्‍सर बुखार आता रहता है। शारीरिक रूप से भी दुर्बलता बनी रहती है। उपाय के रूप में आपको सावन के महीने में रोजाना शिवलिंग पर भांग चढ़ानी चाहिए।

केतु ग्रह के उपाय

केतु ग्रह की स्थिति यदि आपकी कुंडली में कमजोर होगी तो आपको शुगर हो सकती है और या फिर यौन समस्‍याओं से जीवन घिरा रहेगा। उपाय के रूप में सावन के महीने में कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें।
—————————————–
आलेख…
पं. चेतन पाण्डेय
जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श
संपर्क : 9905507766

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments