Sunday, June 21, 2026
Homeसमाचारभाजपा का पानी बिजली के तुरंत मुद्दे पर 9 मई को जिला...

भाजपा का पानी बिजली के तुरंत मुद्दे पर 9 मई को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन।

•धरना प्रदर्शन हेतु भाजपा झिकरहाटी मंडल की बैठक संपन्न।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत भाजपा का पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपा का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने एवं आंदोलन के रूपरेखा तय करने हेतु भाजपा झिकरहाटी मंडल की बैठक मंडल संयोजक सुरेश मंडल के अध्यक्षता में कदमसार में संपन्न हुई।
बैठक में प्रभारी के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम के साथ-साथ बड़ी संख्या में मंडल के सभी पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि पाकुड़ की ग्रामीण की जनता पानी-बिजली के संकट से त्राहिमाम कर रही है।पाकुड़ ग्रामीण की जनता के बीच व्याप्त भारी आक्रोश को आंदोलन के माध्यम से स्वर देने का निर्णय भाजपा प्रदेश से नेतृत्व के द्वारा लिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के निर्देशानुसार भाजपा झिखलहाटी मंडल की बैठक आयोजित किया गया है।इस निमित्त 9 में को पूर्वाह्न 11:00 बजे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता की मटका आंदोलन के माध्यम से धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।
‌‌मंडल संयोजक सुरेश मंडल ने कहा कि पूरे पाकुड़ जिला में बिजली संकट एवं पेयजल की घोर किल्लत से पाकुड़ की ग्रामीण की जनता त्राहि-त्राहि है। चौबीस घंटे में पाकुड़ ग्रामीण को मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिलती है। पाकुड़ ग्रामीण के अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं।महिला छोटे-छोटे बच्चों विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।आम जनों इस गंभीर समस्याओं को के समाधान करने के बजाय झारखंड सरकार कुंभकर्णी निंदा में सोई हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को स्वच्छ जल मिले इसके लिए नल जल योजना के रूप में महत्वाकांक्षी योजना चलाई, जिसमें सफलता भी मिली। लेकिन दुखद बाद यह है कि पाकुड़ ग्रामीण में यह योजना धरातल पर प्रभावी नहीं दिख रही है।अधिकांश जगहों पर जिला पूर्ति योजना कागज तक सीमित है।
इन सभी जनहित के मुद्दों पर को लेकर भाजपा सड़कों पर उतरेगी और जोरदार आंदोलन भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में करेगी।जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाजपा झिकरहाटी मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
मंडल बैठक में अक्षय मंडल,शिशु मंडल,अरुण मंडल, शिबू मंडल दिलीप मंडल,मुस्तफा शेख,गुलाम अंबिया,असीम मंडल,भुट्टू कुनाई,नुर आलम,यशुफ शेख‌,जियाउल हक,नोदू शेख आदि मौजुद थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments