Wednesday, February 18, 2026
Homeसमाचारकोलकाता दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता की आत्मा के शांति के लिए...

कोलकाता दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता की आत्मा के शांति के लिए गोपीनाथपुर ग्राम में निकाली गई जन आक्रोश रैली एवं दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

*पाकुड़:-* गोपीनाथपुर ग्राम में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने कोलकाता में हुए दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में डॉक्टर ममता देवनाथ के आत्मा के शांति के लिए निकाला जन आक्रोश रैली एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। रैली में ग्रामीणों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मातृशक्ति के साथ-साथ बड़े- छोटे सबों ने हिस्सा लेकर पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध प्रदर्शन किया एवं डॉ० मौमिता देवनाथ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया।जिला परिषद सदस्य ने बताया की यह इतना दर्दनाक, वीभत्स और पीड़ादायक घटना था कि सुनना भी बर्दाश्त नहीं हो पा रहा।लेडी डॉक्टर ने कितनी घिनौनी और क्रूरतापूर्ण पीड़ा सही होगी, सोचकर ही मन कांप जाता है। मां बाप पर कितनी असहनीय दुःख हुआ होगा जिन्होंने बच्ची को डाक्टर बनाने के लिए अपना सब-कुछ झोंक दिया। बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जिसने उल्टा अपराधियों को बचाने के लिए सबूत मिटाने में पूरा सरकारी तंत्र लगा दिया। वहीं मौके पर सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर ने भी इसे काफी शर्मनाक कहा। वही मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ-साथ सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सागर चौधरी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह एवं अन्य कई पदाधिकारी गण, सम्मानित सदस्य मौजूद थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments