*इस बार छठ महापर्व पर रविवार और रविषष्ठी तिथि का दुर्लभ संयोग*
*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
13.11.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: शरद् ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : कार्तिक
पक्ष : शुक्ल
तिथि : चतुर्थी
दिन : शुक्रवार
नक्षत्र : मूल
योग : धृति
करण : विष्टि/वव
सूर्योदय : सुबह 06:35 बजे।
सूर्यास्त : शाम 05:25 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : तुला राशि में।
आज का चंद्रमा : धनु राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पश्चिम।
*————————*
*आज का राहुकाल :* दिन में 10:30 से 12:00 तक।
*———————–*
*आज का शिव वास:* क्रीड़ा स्थल में। फल: सन्तति कष्ट।
*———————-*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आज नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व रविषष्ठी व्रत (छठ महापर्व) प्रारंभ हो रहा है।
*———————-*
*भद्रा:* शाम 6:12 तक भद्रा रहेगा। आज भद्रा का वास पाताल में होगा।
*———————-*
*आज का खास:*
*आज नहाय-खाय के साथ शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ, बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग*
*इस बार छठ महापर्व पर रविवार और रविषष्ठी तिथि का दुर्लभ संयोग*
लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पर इस वर्ष कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जो विशेष लाभप्रद होंगे। इतना ही नहीं इस बार रवि सूर्य षष्ठी व्रत का शुरूआत रवियोग योग में हुआ है। सूर्य उपासना के लिए यह योग बेहद दुर्लभ और अत्यंत लाभदायक माना गया है। छठ महापर्व का पहला अर्घ्य अर्थात् भगवान सूर्य के अस्ताचलगामी स्वरूप को रविवार, षष्ठी तिथि, रवियोग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के विशेष संयोग में अर्घ्य अर्पण की जाएगी। इस दिन व्रती भगवान सूर्य के डूबते हुए स्वरूप को अर्घ्य अर्पण करेंगे। छठ महापर्व के दिन रविवार का होना अपने आप में बेहद ही लाभप्रद और दुर्लभ संयोग माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस योग्य में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण करने से हर मनोरथ सिद्ध होती है। खासकर महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। रवि योग में छठ पूजा की शुरुआत होना अत्यन्त शुभ है। इस मुहूर्त में पूरे विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की आराधना करने से हर कठिन से कठिन मनोकामनाएं पूरी होती है। जातक की कुंडली में शनि, राहु, केतु जैसे उग्र ग्रह अशांत होते हैं तो रवियोग में सूर्य की आराधना मात्र से ये शांत हो जाते हैं और विशेष लाभ देते हैं। कई वर्ष बाद पहली बार छठ महापर्व पर रविवार और रवियोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जबकि 16 नवंबर दिन सोमवार को व्रत का चौथा दिन अर्थात् अंतिम दिन होगा। इस दिन भगवान सूर्यनारायण के उगते हुए स्वरूप का अर्ध्य के बाद व्रत का पारण होगा। इस दिन सप्तमी तिथि, सोमवार, श्रवण नक्षत्र एवं वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग अखंड लक्ष्मी बरसाने वाला योग होगा।
*———————-*
आलेख…
*पं.चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श*
*संपर्क:9905507766*
*———————*