*वर्षों बाद दीपावली पर इस बार नहीं है भद्रा का साया, आयुष्मान योग में होंगे पूजन*
*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
08.11.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: शरद् ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : कार्तिक
पक्ष : कृष्ण
तिथि : चतुर्दशी/अमावस्या
दिन : रविवार
नक्षत्र : स्वाती
योग : आयुष्मान
करण : शकुन/चतुष्पाद
सूर्योदय : सुबह 06:32 बजे।
सूर्यास्त : शाम 05:28 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : तुला राशि में।
आज का चंद्रमा : तुला राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पश्चिम।
*————————*
*आज का राहुकाल :* शाम 4:30 से 6:00 बजे तक।
*———————–*
*आज का शिव वास:* श्मशान में। फल: मृत्यु तुल्य कष्ट।
*———————-*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। दिन में 10:51 तक चतुर्दशी तिथि रहेगा उसके बाद अमावस्या तिथि भोग करेगा। अमावस्या तिथि कल दिनांक 9 नवंबर दिन सोमवार को दिन में 11:32 तक रहेगा। निशा काल में अमावस्या तिथि आज ही भोग करेगा। ऐसे में दीपोत्सव का महापर्व दीपावली, लक्ष्मी पूजा, गणेश, कुबेर पूजा, और काली पूजा आज ही होगा। वहीं रात्रि शेष दरिद्र निस्सारण किया जाएगा।
*———————-*
*भद्रा:* आज भद्रा नहीं है।
*———————-*
*आज का खास:*
दीपोत्सव का महापर्व दीपावली अंधेरे पर प्रकाश के विजय का त्योहार माना जाता है। हालांकि महाकाव्य रामायण के अनुसार यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक का त्योहार रहा है। दीपावली सबसे पहले अयोध्या में मनाया गया था। जब भगवान प्रभु श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या वालों ने सबसे पहले दीपावली मनाया था। आज दीपावली के मौके पर कहीं कोई भद्रा का दोष नहीं। ऐसे में दीपावली पूजन पूरे दिन और रात कर सकते हैं। दिन में 10:52 से दीपावली पूजा प्रारंभ होगी। यह पूरे रात तक चलेगा। आज पूरे दिन आयुष्मान योग रहेगा। निशा काल में मां काली की पूजा होगी। काशी को छोड़कर अन्यत्र गोवर्धन पूजा 9 नवंबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इसी दिन अन्नकूट भी है। काशी में गोवर्धन पूजा 10 नवंबर मंगलवार को होगा। वहीं यम द्वितीया और भैया दूज 10 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। 10 नवंबर दिन मंगलवार को ही चित्रगुप्त पूजा और यम द्वितीया स्नान भी होगा।
*———————-*
आलेख…
*पं.चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श*
*संपर्क:9905507766*
*———————*