पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना अंतर्गत ग्राम-आसनजोला स्थित राॅय एंड राॅय मानईनिंग प्राईवेट कम्पनी में कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा वहाँ के नाईट गार्ड एवं अन्य मजदूर को बंधक बनाकर क्रेशर का सामान चोरी कर लेने तथा दिनांक-02.11.2026 को ग्राम-महारो स्थित बंद पड़े पीस स्टोन क्रशर में 08-10 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हसुआ/चाकु एवं लाठी लेकर उक्त क्रशर के नाईट गार्ड को जान से मारने का भय दिखा कर क्रशर का सामान लूट लेने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में वादी रजनिश आनन्द, पिता-अशोक कुमार सिंह, सा0-खिरौन्धा, थाना-बलबड्डा, जिला-गोड्डा के टंकित आवेदन के आधार पर हिरणपुर थाना कांड सं0-77/26, दिनांक-25.10.2026, तथा वादी वसीम अकरम, पिता-मजिबुर रहमान, सा0-मनिरामपुर, थाना-पाकुड़ (मु0), जिला-पाकुड़ के टंकित आवेदन के आधार पर हिरणपुर थाना कांड सं0-80/26, दिनांक-04.11.2026 अज्ञात 08-10 अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त दिनांक-29/31.10.2026 के रात्रि में रद्दीपुर ओ0पी0 क्षेत्र के अम्बियापहाड़ी स्थित एम0एस0 दत्ता स्टोन, एम0एस0कृष्णा स्टोन वकर्स तथा ग्राम-बलियापतरा स्थित एम0एस0 मधुसुदन स्टोन में भी अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा क्रेशर के गार्ड को बंधक बनाकर लूट की घटना कारित किया गया। इस संबंध में वादी मो0 बदरूजान, पिता-स्व0 अब्दुर रसीद, ग्राम-नलहट्टी काॅलेज मोड़, थाना-नलहट्टी, जिला-वीरभूम के टंकित आवेदन के आधार पर महेशपुर (रद्दीपुर ओ0पी0) कांड संख्या-181/2026, दिनांक-31.10.2026 दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए कांड का उद्भेदन हेतु श्री अनुदीप सिंह (भा0पु0से0), पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़/महेशपुर के संयुक्त नेतृत्व में विशेष छापामारी दल/SIT का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल/SIT के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आस-पास के सी0सी0टी0वी0 फुटेज को खंगाला गया तथा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापामारी अभियान चलाया गया। उपरोक्त कांडों के अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त सभी घटनाओं में एक ही अन्तर्राज्यीय गिरोह की संलिप्ता है। तत्पश्चात विशेष छापामारी दल द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उक्त सभी घटना का उद्दभेदन महज एक सप्ताह के अंदर करते हुए उपरोक्त घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. मिथुन सरकार उर्फ मिठुन सरकार, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता-रामचन्द्र सरकार, सा0-मोन्डई, थाना बैष्णबनगर, जिला-मालदा (प0बं0) 2. रिंकु शेख, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-मोती शेख, सा0-जयरामपुर, 3. नबी शेख, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता-मुस्लिम शेख, सा0-शिवनगर, दोनो थाना-फरक्का, जिला-मुर्शिदाबाद (प0बं0) को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल, हसुआ, वाहन को विधिवत जप्त करते हुए लूटे गये सामानों को बरामद किया गया है। उक्त तीनों अपराधकर्मियों द्वारा उपरोक्त घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। गिरफ्तार उक्त तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है एवं घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
*गिरफ्तार व्यक्ति का विवरणीः-*
1. मिथुन सरकार उर्फ मिठुन सरकार, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता-रामचन्द्र सरकार, सा0-मोन्डई, थाना बैष्णबनगर, जिला-मालदा (प0बं0)।
2. रिंकु शेख, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-मोती शेख, सा0-जयरामपुर, थाना-फरक्का, जिला-मुर्शिदाबाद (प0बं0)।
3. नबी शेख, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता-स्व0 मुस्लिम शेख उर्फ मुसलेम शेख, सा0-शिवनगर, थाना-फरक्का, जिला-मुर्शिदाबाद(प0बं0)।
*जप्त सामानो का विवरणीः-*
1. घटनास्थल से लकड़ी काटने वाला लोहा का गड़ासी जिस पर लकड़ी का बेट लगा हुआ, गड़ासी में D.K लिखा हुआ
2. घटनास्थल से लोहा का तार कटर पकड़ने वाला मुटठी में लाल रंग का कभर लगा हुआ।
3. चोरी में प्रयुक्त बड़ा पिक-अप वाहन को जप्त की गई है।
4. लूट में प्रयुक्त Vivo कम्पनी का एंड्रोयड फोन जिसमें Jio का सिम लगा हुआ है।
5. लूट में प्रयुक्त लकड़ी काटने वाला लोहा का गड़ासी(हसुआ) जिस पर लकड़ी का बेट लगा हुआ।
6. लूटी गई 03 बड़ा क्रशर मोटर एवं 02 छोटा क्रशर मोटर।
7. लूटी गई क्षतिग्रस्त डी0भी0आर0 01 पीस।
8. लूट में प्रयुक्त Vivo कम्पनी का काला रंग का एंड्रोयड फोन।
*अभि0 मिथुन सरकार का अपराधिक इतिहासः-*
1. हिरणपुर थाना कांड सं0-77/26, दिनांक-25/10/2026, धारा-303(2)/334(1) बी0एन0एस0।
2. हिरणपुर थाना कांड सं0-80/26, दिनांक-04/11/2026, धारा-310(2) बी0एन0एस0
3. रामपुरहाट थाना कांड सं0-322/2025, धारा-310(2) बी0एन0एस0 (जी0आर0सं0-1512/25)
4. रामपुरहाट थाना कांड सं0-230/2025, धारा-305 बी0एन0एस0 (जी0आर0सं0-1116/25)
5. मल्लारपुर थाना कांड सं0-271/2024, धारा-303(2)/304(1) बी0एन0एस0 (जी0आर0सं0- 2084/24)
6. महेशपुर (रद्दीपुर) थाना कांड सं0-181/26, दिनांक-31.10.2026, धारा-309(4) बी0एन0एस0।
7. मुरारोई (बीरभूम) थाना कांड सं0-300/26, दिनांक-16.10.2026
*अभि0 रिंकु शेख का अपराधिक इतिहासः-*
1. हिरणपुर थाना कांड सं0-77/26, दिनांक-25.10.2026, धारा-303(2)/334(1) बी0एन0एस0
2. हिरणपुर थाना कांड सं0-80/26, दिनांक-04.11.2026, धारा-310(2) बी0एन0एस0।
3. रद्दीपुर थाना कांड सं0-181/26, दिनांक-31.10.2026, धारा-309(4) बी0एन0एस0।
4. मुरारोई (बीरभूम) थाना कांड सं0-300/26, दिनांक-16.10.2026
5. फरक्का थाना कांड सं0-137/26, दिनांक-08/06/2026, धारा-140(3) बी0एन0एस0
*अभि0 नबी शेख का अपराधिक इतिहासः-*
1. फरक्का थाना कांड सं0-360/2019, धारा-489(3)/489 बी0एन0एस0
2. सुती थाना कांड सं0-461/2019, धारा-379 भा0द0वि0
3. नलहट्टी थाना कांड सं0-314/22, धारा-379 भा0द0वि0
4. हिरणपुर थाना कांड सं0-77/26, दिनांक-25/10/2026, धारा-303(2)/334(1) बी0एन0एस0
5. हिरणपुर थाना कांड सं0-80/26, दिनांक-04/11/2026, धारा-310(2) बी0एन0एस0
6. रद्दीपुर थाना कांड सं0-181/26, दिनांक-31/10/2026, धारा-309(4) बी0एन0एस0
7. मुरारोई (बीरभूम) थाना कांड सं0-300/26, दिनांक-16/10/2026
8. सी0आर0 सं0-239/2019
*छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मीः-*
1. श्री विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर।
2. श्री कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़।
3. पु0नि0 अनुप रोशन भेंगरा, लिट्टीपाड़ा प्रभाग।
4. पु0अ0नि0 रंजन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, हिरणपुर थाना।
5. पु0अ0नि0 गौरव कुमार, थाना प्रभारी, पाकुड़ (मु0) थाना।
6. पु0अ0नि0 विवेक कुमार, ओ0पी0 प्रभारी, मालपहाड़ी ओ0पी0।
7. पु0अ0नि0 राहुल कुमार गुप्ता, ओ0पी0 प्रभारी, रद्दीपुर ओ0पी0।
8. पु0अ0नि0 नागेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी, लिट्टीपाड़ा थाना।
9. पु0अ0नि0 सुखदेव साहा, ओ0पी0 प्रभारी, सिमलौंग ओ0पी0
10. पु0अ0नि0 अजय उपाध्याय, थाना प्रभारी, महेशपुर थाना।
11. पु0अ0नि0 मनोज महतो, थाना प्रभारी, पकुड़िया थाना।
12. पु0अ0नि0 गौतम कुमार, हिरणपुर थाना (अनु0कर्ता)
13. पु0अ0नि0 गौरी शंकर प्रसाद, हिरणपुर थाना
14. पु0अ0नि0 गौतम कुमार दास, हिरणपुर थाना
15. पु0अ0नि0 जेना बालमुचू, हिरणपुर थाना
16. पु0अ0नि0 अनिल पंडित, मालपहाड़ी ओ0पी0
17. पु0अ0नि0 अंशु उपाध्याय, पाकुड़ (मु0) थाना
18. पु0अ0नि0 सन्नी सुप्रभात, नगर थाना
19. पु0अ0नि0 अभिषेक कुमार, नगर थाना
20. पु0अ0नि0 अरविन्द कुमार राय, तकनीकी शाखा।
21. अनु0कर्ता स0अ0नि0 अरविन्द कुमार, हिरणपुर थाना
22. आ0-361 सुरज मुर्मू, तकनीकी शाखा।
23. आ0-222 रोहित कुमार साहा, तकनीकी शाखा।
24. हिरणपुर थाना/रद्दीपुर ओ0पी0 रिजर्व गार्ड।