Saturday, September 19, 2026
Homeप्रेरकइंसानियत फाउंडेशन के 10 सदस्यों ने किया रक्तदान। फाउंडेशन की सेवा जिला...

इंसानियत फाउंडेशन के 10 सदस्यों ने किया रक्तदान। फाउंडेशन की सेवा जिला और राज्य की सीमाओं से परे भी छोड़ रही अपनी छाप।

जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में फाउंडेशन के 10 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

रक्तदान करने वाले सदस्यों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी रक्तदान एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इंसानियत फाउंडेशन, पाकुड़
रक्तदान करें, जीवन बचाएं — रक्तदान वास्तव में महादान है।
मौक़े पर उपायुक्त महोदया मेघा धरद्वाज पुलिस प्रशासन की टीम डॉ सोहेल अनवर डॉ मनीष डॉ कुणाल सिँह इंसानियत के सचिव बानिज शेख सलाहकार नुरुजामन कर्मचारी नवीन पियूष दास थे |
उधर फाउंडेशन के सदस्य जहाँ भी जाते हैं रक्तदान की सेवा से नहीं हटते पीछे ।

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली में इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष ने किया रक्तदान

बरेली, उत्तर प्रदेश। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों की रक्तदान सेवा केवल पाकुड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इंसानियत की मिसाल पेश की जा रही है। संस्था ने कई बार यह साबित किया है कि एक यूनिट रक्त की अहमियत वही समझ सकता है, जिसका अपना कोई करीबी अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा हो।

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित मेदांता अस्पताल में इलाजरत एक बुजुर्ग महिला को इलाज के दौरान अचानक B पॉजिटिव रक्त की आपात आवश्यकता पड़ी। इसकी जानकारी जब उनके रिश्तेदार के माध्यम से इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन को मिली, तो उन्होंने बिना किसी देरी के रक्तदान करने का फैसला किया।

सद्दाम हुसैन ऑटो से अस्पताल पहुंचे और अपने जीवन में 8वीं बार रक्तदान किया। रक्त उपलब्ध होने के बाद बुजुर्ग महिला का डायलिसिस शुरू किया जा सका। इस मौके पर अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रक्तदान के बाद मरीज के परिजनों ने पाकुड़, झारखंड की चर्चित रक्तदान संस्था इंसानियत फाउंडेशन को दुआओं में याद किया और संस्था के अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

इंसानियत फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना है। संस्था के सक्रिय सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इसी क्रम में 18, 24 और 28 तारीख को पाकुड़ में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों को सफल बनाने के लिए संस्था के सदस्य प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

इंसानियत फाउंडेशन का संदेश है—
“रक्तदान कीजिए, किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दीजिए।”

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments