मदरसा क़मरुल हुदा रहसपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
रहसपुर स्थित मदरसा क़मरुल हुदा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न योगासन कर योग के महत्व को समझा।
इस अवसर पर मदरसा के प्रधानाध्यापक मोताहार हुसैन ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मन एकाग्र होता है। छात्रों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया।वही योग प्रशिक्षक असीम अकरम ने कहा योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक भाव तथा एकता के संदेश पर विशेष संबोधन दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। मदरसा प्रबंधन ने योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।मौके पर सैकड़ों छात्र छात्राओं व शिक्षक गण उपस्थित थे।