Monday, July 27, 2026
Homeसमाचारनवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज का ओलिंपिक, एथलेटिक्स व साइकिलिंग संघ ने किया...

नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज का ओलिंपिक, एथलेटिक्स व साइकिलिंग संघ ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

खेल समाचार

पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ तथा पाकुड़ जिला एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग संघ की ओर से नवनियुक्त जिला उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर खेल संघों के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु गांगुली तथा पाकुड़ जिला एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने किया। स्वागत उपरांत खेल संघों के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपना परिचय देते हुए जिले में खेल गतिविधियों एवं खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी उपायुक्त को दी।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने खेल संघों को आश्वस्त किया कि जिले में खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जिले में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की दिशा में पहल करने की बात कही। साथ ही, दुर्गापुर में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की प्रगति एवं उससे खिलाड़ियों को मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन एवं खेल संघों के संयुक्त प्रयास से पाकुड़ को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा जिले में खेल अधोसंरचना के विकास से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए।
स्वागत कार्यक्रम में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु गांगुली, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग संघ के महासचिव रणवीर सिंह, मनोवर आलम, पंकज अग्रवाल, प्रवीण कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments