Tuesday, June 9, 2026
Homeसमाचार*जेल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता...

*जेल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान*

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आज जेल समेत ग्रामीण क्षेत्रों में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पाकुड़ मंडल कारा में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार एवं पैनल अधिवक्ता संजीत कुमार मुखर्जी ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकार,बंदियों के हित से संबंधित जानकारी दी गई। नालसा के योजना जागृति योजना 2025 पर जागरूक करते हुए वरिष्ठजन कानूनी अधिकार कल्याणकारी योजनाओं और कानून सहायता से संबंधित में मार्गदर्शन दिया गया।वहीं लिट्टीपाड़ा के पथरिया गांव में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स आनंद मुर्मू ने वरिष्ठ नागरिक एवं आमजानो को कानूनअधिकारों, संरक्षण ,कल्याण और निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारियां प्रदान की।पैरा लीगल वॉलिंटियर्स जयंती टुडू ने लिट्टीपाड़ा के पोखरिया गांव में बाल विवाह घरेलू हिंसा समेत माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधान सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।वहीं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सायेम अली, भरत कुमार साहा, प्रियंका झा, प्रकाश किस्कू, मोलीता कुमारी, रानी साहा, हरेंद्र मालतो,सुजाता घोष, कमला राय गांगुली, नीरज कुमार राउत ने अपने कार्य क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर कानून समस्या से जुड़े जानकारी लेने समेत सरकारी योजनाओं पर जागरूक किया ।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments