Thursday, April 30, 2026
Homeसमाचारउपायुक्त मेघा भारद्वाज से मिलीं जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, सुरक्षा व्यवस्था...

उपायुक्त मेघा भारद्वाज से मिलीं जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, सुरक्षा व्यवस्था और किसानों के हित में सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: पाकुड़ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज के आगमन पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और किसानों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
पिंकी मंडल ने गोपीनाथपुर क्षेत्र में अस्थाई पुलिस कैंप स्थापित करने की मांग उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कैंप बनने से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना पर रोक लग सकेगी। ग्रामीण लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने गोपीनाथपुर स्थित बासलोई नदी में मिलने वाले लगभग 1200 मीटर लंबे प्राकृतिक नाले को पक्का कराने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि नाला जाम रहने के कारण बरसात के दिनों में पानी खेतों में भर जाता है, जिससे हजारों एकड़ फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
पिंकी मंडल ने कहा कि यदि नाले का पक्कीकरण कराया जाता है तो जल निकासी व्यवस्था सुचारू होगी, किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी और क्षेत्र के कृषि विकास को नई गति मिलेगी।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक निरीक्षण कर जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments