Saturday, April 18, 2026
Homeआध्यत्मिक*आज का खास : आज से शुरू हो रहा है बैशाख महीने...

*आज का खास : आज से शुरू हो रहा है बैशाख महीने का शुक्ल पक्ष*

*14 दिनों का होगा वैशाख महीने का शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि का है क्षय*

*25 अप्रैल के आसन्न यत्र-तत्र होगी अच्छी बारिश, आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से किसानों को उठाना पड़ेगा नुकसान*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
18.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : शुक्ल
तिथि : प्रतिपदा
दिन : शनिवार
नक्षत्र : अश्विनी
योग : प्रीति
करण : वव/वालव
सूर्योदय : सुबह 05:40 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:20 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मेष राशि में।
आज का चंद्रमा : मेष राशि में।
*आज का शिववास श्मशान में : फल मृत्यु तुल्य कष्ट अर्थात् अशुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज गृह आरंभ के लिए भूमि पूजन, गृह-प्रवेश, मुंडन, प्रतिष्ठा या विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
*————————-*
*आज का खास:*
आज वैशाख महीने का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो रहा है। आज प्रतिपदा तिथि है। यह पक्ष 14 दिनों का ही होगा। क्योंकि इस पक्ष में षष्ठी तिथि का क्षय हो रहा है। वर्ष भर में बैसाख का महीना अत्यंत शुभफल कारक व पुण्यफल कारक माना जाता है। इस बार बैसाख महीने के शुक्ल पक्ष में ग्रह-नक्षत्रों के कई संयोग बन रहे हैं। इस पक्ष में कुछ आतंकवादी घटनाएं जन-धन को हानि पहुंचा सकती है। मौसम का त्रिपक्षीय मिजाज रोगों को गति देगा। दिन में तापमान बढ़ेंगे। इस पक्ष में चतुग्रही योग दैवी-प्राकृतिक घटना, आंधी-तूफान, वर्षा तथा कुछ अन्य अनहोनी कर सकता है। यत्र-तत्र बारिश होती रहेगी। तो कहीं कहीं गर्मी का प्रकोप लोगों को झुलसाएगा। 25 अप्रैल के आसन्न यत्र-तत्र अच्छी बारिश होगी
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments