पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 19 अप्रैल तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनक्यारी (बोकारो) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले से कुल 26 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम आज रवाना हुई। पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि
इस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों में उत्साह और जोश का माहौल है तथा सभी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
पुरुष वर्ग के खिलाड़ी:
सुनील टुडू, रॉबर्ट हेम्ब्रम, नरेश मरांडी, थॉमसन हेम्ब्रम, रोहित कुमार साहा, नीतीश कुमार शर्मा, राममोहन सैनी, आनंद शेख, बिनोद सोरेन, मंटो ठाकुर, नजमी शेख, एमडी बिलाल, एमडी रकीब।
महिला वर्ग के खिलाड़ी:
प्रेमशीला हांसदा, तारा मुर्मू, अंकिता रॉय, सरस्वती टुडू, सुमिता मरांडी, सोहागिनी हांसदा, दिबिया मुर्मू, डोली कुमारी, सोनाली टुडू, एवेन्जली मुर्मू।
टीम प्रबंधन एवं प्रशिक्षक अक्षय बाबरी के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंह उर्फ बुल्टी, सचिव रणवीर सिंह, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली, उपाध्यक्ष सुजीत विद्यार्थी, जयदेव कुमार, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार, पंकज अग्रवाल सहित जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
सभी ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।