Friday, April 17, 2026
Homeसमाचार*पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में सड़क दुर्घटना के पीड़ित आश्रितों के बीच कुल...

*पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में सड़क दुर्घटना के पीड़ित आश्रितों के बीच कुल 1 करोड़ 75 लाख 91 हज़ार 106 रूपए के मुआवजा राशि का किया गया चेक भुगतान*

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) मामलों से संबंधित पीड़ितों व आश्रितों के बीच प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में मुआवजे की राशि का चेक वितरण किया गया। उक्त न्यायालय में चल रहे एमएसीसी संख्या 60/2020 का मुआवजे की राशि 13 लाख 27 हजार 4 सौ 7 रूपये है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता श्री एम जे लकड़ा (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री ए के ओझा, एमएसीसी संख्या 45/2019 का मुआवजे की राशि 8 लाख 50 हजार रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता श्री शशिकांत शशि (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर,जिसमें एमएसीसी संख्या 38/2021 का मुआवजे की राशि 12 लाख 48 हजार 8 सौ 82 रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता मो कौसर आलम (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर, एमएसीसी संख्या 125/2021 का मुआवजे की राशि 9 लाख रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता श्री शशिकांत शशि (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर, एमएसीसी संख्या 80/2023 का मुआवजे की राशि 1करोड़ 13 लाख रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता शकील अहमद एवं मुसलेद्दीन (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता एके ओझा ,एमएसीसी संख्या 14/2021 का मुआवजे की राशि 1 लाख 97 हजार 4 सौ 56 रूपये है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता श्री शशिकांत शशि (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर , एवं एमएसीसी संख्या 100/2019 जिसमें मुआवजा की राशि 17 लाख 67हजार 3 सौ 61 रूपये है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता राहुल व्यास,प्रतिवादी इंश्योरेंस अधिवक्ता एस के सुमन उपस्थित रहे।इस दौरान अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूप वंदना किरो, एमएसीटी के अधिवक्ताओं, विभिन्न बीमा कंपनियों का सहयोग रहा। वर्ष 2026 के इस विशेष सत्र में बीमा कंपनियों और वकीलों के सक्रिय सहयोग ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । एमएसीटी से संबंधित मामलों में कुल 1 करोड़ 75 लाख 91 हज़ार 106 रुपए का मुआवजा से संबंधित चेक वितरण किया गया।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments