Friday, June 5, 2026
Homeसमाचार*आगामी 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल...

*आगामी 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन को लेकर की गई अहम बैठक*

झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में एलडीएम, बैंकों के अधिकारियों, स्थाई लोक अदालत के सदस्य समेत संबंधित अधिकारियों के साथ सचिव कक्ष में अहम बैठक की गई। इस दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्याओं में बैंक से संबंधित मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। साथ ही पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने समेत त्वरित न्याय दिलाने को लेकर कई कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया।ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन अधिक से अधिक संख्या में सुलभ और सरल तरीकों से हो सकें पक्षकारों को किसी भी प्रकार के समस्या का सामना न करना पड़ें। मौके पर एलडीएम,बैंकों से संबंधित अधिकारियों स्थाई लोक अदालत के सदस्य समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments