Friday, June 5, 2026
Homeप्रेरकडी ए वी विद्यालय में अम्बेडकर जयंती और बैसाखी का संगम, प्रेरणा...

डी ए वी विद्यालय में अम्बेडकर जयंती और बैसाखी का संगम, प्रेरणा और उल्लास से गूंजा परिसर

स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आंबेडकर जयंती सह बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती द्वारा भीमराव के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात बैसाखी पर्व का भव्य एवं प्रेरणादाई आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय परिसर ज्ञान, संस्कृति, सामाजिक चेतना और उत्साह के रंगों से सराबोर नजर आया। डॉ चक्रवर्ती ने बच्चों को अम्बेडकर जी के जीवनी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह दिन समानता, न्याय और आत्मसम्मान के मूल्यों को अपनाने का संदेश देता है।
साथ ही वैशाखी के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे किसानों के परिश्रम और समृद्धि का पर्व बताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त छुआछूत एवं भेदभाव की कुरीतियां को दर्शाते हुए डॉ अम्बेडकर के संघर्ष और योगदान को जीवंत किया गया।
वहीं गिद्दा नृत्य ने पूरे वातावरण को उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। यह आयोजन केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं रहा बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक समरसता, संस्कृति और महान व्यक्तियों के आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बना। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के मन मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ी और उन्हें सत्य, समानता एवं परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments