Sunday, March 15, 2026
Homeसमाचारपाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार डॉ एस के झा जेल के प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो नेबंदियों को उनके कानूनी अधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता पर विस्तृत जानकारी दी। बंदियों के वाद से संबंधित मामलों की जानकारी ली। साथ ही बंदियों के हित में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी ने कानूनी जानकारी एवं मामलों से संबंधित कानूनी जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख बंदियों से संबंधित कानूनी पहलुओं पर विचार व्यक्त किया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी ने कारागार परिसर स्थित महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया. उन्होंने महिला बंदियों से मुलाकात कर पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की विधिक या अन्य समस्या तो नहीं है. उन्होंने महिला बंदियों को भी निशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। कैदियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत बंदियों के बीपी सुगर समेत स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। मौके सचिव रूपा बंदना किरो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी,डॉ एस के झा मेडिकल टीम के सदस्य, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार डिप्टी चीफ मो नुकूमुदीन शेख संजीव कुमार मंडल जेल के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments