Friday, February 13, 2026
Homeसामाजिकसांत्वना के दो बोल सुनने को इंतजार करते रह गए लोग ,...

सांत्वना के दो बोल सुनने को इंतजार करते रह गए लोग , मिलने नहीं पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री

सड़क दुर्घटना में हुए मृतक के परिजन और ग्रामीण रह गये इंतजार में, पाकुड़ आकर भी वहां नहीं पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

– उनका नहीं आना मतलब पीड़ित परिवार से उनकी कोई हमदर्दी नहीं – जिप सदस्य

पाकुड़ में पिछले दिनों शहर के गांधी चौक स्थित मस्जिद के सामने एक सड़क दुर्घटना में तलवाड़ांगा का रहने वाला एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जिसपर प्रशासन की लापरवाही के विरोध में लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। विरोध के बाद लगभग नौ घंटे के उपरांत प्रशासन के द्वारा सकारात्मक पहल के बाद मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा कई नामजद एवं अज्ञात के ऊपर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर निर्दोषों पर कार्यवाही ना करने की मांग की गई थी। इस मामले को लेकर बुधवार को तलवाड़ांगा के ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ राज्य के पूर्व प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात हेतु घंटों इंतजार करता रहा। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बाबूलाल मरांडी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों को काफी दुःख हुआ। ज्ञात हो कि बुधवार को भाजपा के द्वारा शहर के अपर्णा मार्केट में बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन था। इस मामले में क्षेत्र की जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि बाबूलाल मरांडी के पाकुड़ आगमन को लेकर उनके द्वारा एक दिन पहले ही भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को फोन पर सूचित किया गया था, जिसपर कहा गया था कि सबको लेकर अपर्णा मार्केट, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन होना है वहां आया जाए। लेकिन ग्रामीण इसपर तैयार नहीं थे, ग्रामीणों का कहना था कि आजतक कोई बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता गाँव में नहीं आया है और इस मर्माहत घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री को एकबार गांव आना चाहिये। लेकिन उनका नहीं आना मतलब पीड़ित परिवार से उनकी कोई हमदर्दी नहीं है, जो दुःखद ही नहीं निंदनीय भी है। मौके पर क्षेत्र के मुखिया, पीड़ित परिवार, ग्रामीण एवं अन्य कई संगठन के लोग मौजूद थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments